Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 37,38 छन्द सँख्या : ३७,३८
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

यद्यप्येते न पश्यन्ति लोभोपहतचेतसः। कुलक्षयकृतं दोषं मित्रद्रोहे च पातकम्।।३७।। कथं न ज्ञेयमस्माभिः पापादस्मान्निवर्तितुम्। कुलक्षयकृतं दोषं प्रपश्यद्भिर्जनार्दन।।३८।।

Transliteration in English

yady apy ete na paśhyanti lobhopahata-chetasaḥ kula-kṣhaya-kṛitaṁ doṣhaṁ mitra-drohe cha pātakam (37) kathaṁ na jñeyam asmābhiḥ pāpād asmān nivartitum kula-kṣhaya-kṛitaṁ doṣhaṁ prapaśhyadbhir janārdana (38)

सरल लिप्यंतरण

यद्य-अप्येते न पश्यन्ति लोभो-पहत-चेतसः। कुल-क्षय-कृतं दोषं मित्र-द्रोहे च पातकम् कथं न ज्ञेयम-स्माभिः पापाद-अस्मान्-निवर्तितुम् कुल-क्षय-कृतं दोषं प्रपश्यद्र -भि-जनार्दन

Word Meaning

yadi api—even though; ete—they; na—not; paśhyanti—see; lobha—greed; upahata—overpowered; chetasaḥ—thoughts; kula-kṣhaya-kṛitam—in annihilating their relatives; doṣham—fault; mitra-drohe—to wreak treachery upon friends; cha—and; pātakam—sin; katham—why; na—not; jñeyam—should be known; asmābhiḥ—we; pāpāt—from sin; asmāt—these; nivartitum—to turn away; kula-kṣhaya—killing the kindered; kṛitam—done; doṣham—crime; prapaśhyadbhiḥ—who can see; janārdana—he who looks after the public, Shree Krishna

शब्दार्थ

यदि – यदि; अपि – भी; एते – ये; न – नहीं; पश्यति - देखते हैं; लोभ – लोभ से; उपहत – अभिभूत; चेतसः – चित्त वाले; कुल-क्षय – कुल-नाश; कृतम् – किया हुआ; दोषम् – दोष को; मित्र-द्रोहे – मित्रों से विरोध करने में; च – भी; पातकम् – पाप को; कथम् – क्यों; न – नहीं; ज्ञेयम् – जानना चाहिए; अस्माभिः – हमारे द्वारा; पापात् – पापों से; अस्मात् – इन; निवर्तितुम् – बन्द करने के लिए; कुल-क्षय – वंश का नाश; कृतम् – हो जाने पर; दोषम् – अपराध; प्रपश्यद्भिः – देखने वालों के द्वारा; जनार्दन – हे कृष्ण!

Translation

O Janārdana, although these men, their hearts overtaken by greed, see no fault in killing one’s family or quarreling with friends, why should we, who can see the crime in destroying a family, engage in these acts of sin?

अनुवाद

हे जनार्दन! यद्यपि लोभ से अभिभूत चित्त वाले ये लोग अपने परिवार को मारने या अपने मित्रों से द्रोह करने में कोई दोष नहीं देखते किन्तु हम लोग, जो परिवार के विनष्ट करने में अपराध देख सकते हैं, ऐसे पापकर्मों में क्यों प्रवृत्त हों?

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

A kṣatriya is not supposed to refuse to battle or gamble when he is so invited by some rival party. Under such an obligation, Arjuna could not refuse to fight, because he had been challenged by the party of Duryodhana. In this connection, Arjuna considered that the other party might be blind to the effects of such a challenge. Arjuna, however, could see the evil consequences and could not accept the challenge. Obligation is actually binding when the effect is good, but when the effect is otherwise, then no one can be bound. Considering all these pros and cons, Arjuna decided not to fight.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

क्षत्रिय से यह आशा नहीं की जाती कि वह अपने विपक्षी दल द्वारा युद्ध करने या जुआ खेलने का आमन्त्रण दिये जाने पर मना करे | ऐसी अनिवार्यता में अर्जुन लड़ने से नकार नहीं सकता क्योंकि उसको दुर्योधन के दल ने ललकारा था | इस प्रसंग में अर्जुन ने विचार किया की हो सकता है कि दूसरा पक्ष इस ललकार के परिणामों के प्रति अनभिज्ञ हो | किन्तु अर्जुन को तो दुष्परिणाम दिखाई पड़ रहे थे अतः वह इस ललकार को स्वीकार नहीं कर सकता | यदि परिणाम अच्छा हो तो कर्तव्य वस्तुतः पालनीय है किन्तु यदि परिणाम विपरीत हो तो हम उसके लिए बाध्य नहीं होते | इन पक्ष-विपक्षों पर विचार करके अर्जुन ने युद्ध न करने का निश्चय किया |

Notes By Kunal Gautam

The Arjuna shows his farsightedness arising from the after effects of war, and how can it affect the social hierarchy.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

अर्जुन युद्ध के बाद के उत्पन्न प्रभाव और सामाजिक ढाँचे पर पड़ने वाले असर को बताता हैं जो उसकी दूरदर्शिता को दर्शाता है।