| Chapter: 1 | अध्याय : १ |
| Verse Number: 42 | छन्द सँख्या : ४२ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसङ्करकारकैः। उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः।।
Transliteration in English
doṣhair etaiḥ kula-ghnānāṁ varṇa-saṅkara-kārakaiḥ utsādyante jāti-dharmāḥ kula-dharmāśh cha śhāśhvatāḥ
सरल लिप्यंतरण
दोषै-रेतैः कुल-घ्नानां वर्ण-सङ्कर-कारकैः उत्साद्यन्ते जाति-धर्माः कुल-धर्मा-श्-च शाश्वताः
Word Meaning
doṣhaiḥ—through evil deeds; etaiḥ—these; kula-ghnānām—of those who destroy the family; varṇa-saṅkara—unwanted progeny; kārakaiḥ—causing; utsādyante—are ruined; jāti-dharmāḥ—social and family welfare activities; kula-dharmāḥ—family traditions; cha—and; śhāśhvatāḥ—eternalशब्दार्थ
दोषैः – ऐसे दोषों से; एतैः – इन सब; कुलघ्नानाम् – परिवार नष्ट करने वालों का; वर्ण-सङकर – अवांछित संतानों के; कारकैः – कारणों से; उत्साद्यन्ते – नष्ट हो जाते हैं; जाति-धर्माः – सामुदायिक योजनाएँ; कुल-धर्माः – पारिवारिक परम्पराएँ; च – भी; शाश्र्वताः – सनातन |Translation
By the evil deeds of those who destroy the family tradition and thus give rise to unwanted children, all kinds of community projects and family welfare activities are devastated.
अनुवाद
जो लोग कुल-परम्परा को विनष्ट करते हैं और इस तरह अवांछित सन्तानों को जन्म देते हैं उनके दुष्कर्मों से समस्त प्रकार की सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य विनष्ट हो जाते हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Community projects for the four orders of human society, combined with family welfare activities, as they are set forth by the institution of sanātana-dharma, or varṇāśrama-dharma, are designed to enable the human being to attain his ultimate salvation. Therefore, the breaking of the sanātana-dharma tradition by irresponsible leaders of society brings about chaos in that society, and consequently people forget the aim of life – Viṣṇu. Such leaders are called blind, and persons who follow such leaders are sure to be led into chaos.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
सनातन-धर्म या वर्णाश्रम-धर्म द्वारा निर्धारित मानव समाज के चारों वर्णों के लिए सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य इसलिए नियोजित हैं कि मनुष्य चरम मोक्ष प्राप्त कर सके | अतः समाज के अनुत्तरदायी नायकों द्वारा सनातन-धर्म परम्परा के विखण्डन से उस समाज में अव्यवस्था फैलती है, फलस्वरूप लोग जीवन के उद्देश्य विष्णु को भूल जाते हैं | ऐसे नायक अंधे कहलाते हैं और जो लोग इनका अनुगमन करते हैं वे निश्चय ही कुव्यवस्था की ओर अग्रसर होते हैं |
Notes By Kunal Gautam
Arjuna is further explaining the after effects of war.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अर्जुन आगे युद्ध के बाद के प्रभावों की व्याख्या कर रहे हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »