Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 23 छन्द सँख्या : २३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः। न चैनं क्लेदयन्त्यापो न शोषयति मारुतः।।

Transliteration in English

nainaṁ chhindanti śhastrāṇi nainaṁ dahati pāvakaḥ na chainaṁ kledayantyāpo na śhoṣhayati mārutaḥ

सरल लिप्यंतरण

नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि नैनं दहति पावकः न चैनं क्ले-दयन्त्-यापो न शोषयति मारुतः

Word Meaning

na—not; enam—this soul; chhindanti—shred; śhastrāṇi—weapons; na—nor; enam—this soul; dahati—burns; pāvakaḥ—fire; na—not; cha—and; enam—this soul; kledayanti—moisten; āpaḥ—water; na—nor; śhoṣhayati—dry; mārutaḥ—wind

शब्दार्थ

न – कभी नहीं; एनम् – इस आत्मा को; छिन्दन्ति – खण्ड-खण्ड कर सकते हैं; शस्त्राणि – हथियार; न – कभी नहीं; एनम् – इस आत्मा को; दहति – जला सकता है; पावकः – अग्नि; न – कभी नहीं; च – भी; एनम् – इस आत्मा को; क्लेदयन्ति – भिगो सकता है; आपः – जल; न – कभी नहीं; शोषयति – सुखा सकता है; मारुतः – वायु |

Translation

The soul can never be cut to pieces by any weapon, nor burned by fire, nor moistened by water, nor withered by the wind.

अनुवाद

यह आत्मा न तो कभी किसी शस्त्र द्वारा खण्ड-खण्ड किया जा सकता है, न अग्नि द्वारा जलाया जा सकता है, न जल द्वारा भिगोया या वायु द्वारा सुखाया जा सकता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

All kinds of weapons – swords, flame weapons, rain weapons, tornado weapons, etc. – are unable to kill the spirit soul. It appears that there were many kinds of weapons made of earth, water, air, ether, etc., in addition to the modern weapons of fire. Even the nuclear weapons of the modern age are classified as fire weapons, but formerly there were other weapons made of all different types of material elements. Fire weapons were counteracted by water weapons, which are now unknown to modern science. Nor do modern scientists have knowledge of tornado weapons. Nonetheless, the soul can never be cut into pieces, nor annihilated by any number of weapons, regardless of scientific devices.

The Māyāvādī cannot explain how the individual soul came into existence simply by ignorance and consequently became covered by the illusory energy. Nor was it ever possible to cut the individual souls from the original Supreme Soul; rather, the individual souls are eternally separated parts of the Supreme Soul. Because they are atomic individual souls eternally (sanātana), they are prone to be covered by the illusory energy, and thus they become separated from the association of the Supreme Lord, just as the sparks of a fire, although one in quality with the fire, are prone to be extinguished when out of the fire. In the Varāha Purāṇa, the living entities are described as separated parts and parcels of the Supreme. They are eternally so, according to the Bhagavad-gītā also. So, even after being liberated from illusion, the living entity remains a separate identity, as is evident from the teachings of the Lord to Arjuna. Arjuna became liberated by the knowledge received from Kṛṣṇa, but he never became one with Kṛṣṇa.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

सारे हथियार – तलवार, आग्नेयास्त्र, वर्षा के अस्त्र, चक्रवात आदि आत्मा को मारने में असमर्थ हैं | ऐसा प्रतीत होता है कि आधुनिक आग्नेयास्त्रों के अतिरिक्त मिट्टी, जल, वायु, आकाश आदि के भी अनेक प्रकार के हथियार होते थे | यहाँ तक कि आधुनिक युग के नाभिकीय हथियारों की गणना भी आग्नेयास्त्रों में की जाती है, किन्तु पूर्वकाल में विभिन्न पार्थिव तत्त्वों से बने हुए हथियार होते थे | आग्नेयास्त्रों का सामना जल के (वरुण) हथियारों से किया जाता था, जो आधुनिक विज्ञान के लिए अज्ञात हैं | आधुनिक विज्ञान को चक्रवात हथियारों का भी पता नहीं है | जो भी हो, आत्मा को न तो कभी खण्ड-खण्ड किया जा सकता है, न किन्हीं वैज्ञानिक हथियारों से उसका संहार किया जा सकता है, चाहे उनकी संख्या कितनी ही क्यों न हो |

मायावादी इसकी व्याख्या नहीं कर सकते कि जीव किस प्रकार अपने अज्ञान के कारण उत्पन्न हुआ और तत्पश्चात् माया की शक्ति से आवृत हो गया | न ही आदि परमात्मा से जीवों को विलग कर पाना संभव था, प्रत्युत सारे जीव परमात्मा से विलग हुए अंश हैं | चूँकि वे सनातन अणु-आत्मा हैं, अतः माया द्वारा आवृत होने की उनकी प्रवृत्ति स्वाभाविक है और इस तरह वे भगवान् की संगति से पृथक् हो जाते हैं, जिस प्रकार अग्नि के स्फुलिंग अग्नि से विलग होते ही बुझ जाते हैं, यद्यपि इन दोनों के गुण समान होते हैं | वराह पुराण में जीवों को परमात्मा का भिन्न अंश कहा गया है | भगवद्गीता के अनुसार भी वे शाश्र्वत रूप से ऐसे ही हैं | अतः मोह से मुक्त होकर भी जीव पृथक् अस्तित्व रखता है, जैसा कि कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिये गये उपदेशों से स्पष्ट है | अर्जुन कृष्ण के उपदेश के कारण मुक्त तो हो गया, किन्तु कभी भी कृष्ण से एकाकार नहीं हुआ |

Notes By Kunal Gautam

As nothing can affect the soul, it is useless to grief over the death of a material body.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

चूँकि आत्मा को कुछ भी प्रभावित नहीं कर सकता, भौतिक शरीर की मृत्यु पर शोक करना व्यर्थ है।