| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 24 | छन्द सँख्या : २४ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
अच्छेद्योऽयमदाह्योऽयमक्लेद्योऽशोष्य एव च। नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः।।
Transliteration in English
achchhedyo ’yam adāhyo ’yam akledyo ’śhoṣhya eva cha nityaḥ sarva-gataḥ sthāṇur achalo ’yaṁ sanātanaḥ
सरल लिप्यंतरण
अच्छेद्यो-यम-दाह्यो-यम-क्लेद्यो-शोष्य एव च नित्यः सर्वगतः स्थाणुर-चलो-यं सनातनः
Word Meaning
achchhedyaḥ—unbreakable; ayam—this soul; adāhyaḥ—incombustible; ayam—this soul; akledyaḥ—cannot be dampened; aśhoṣhyaḥ—cannot be dried; eva—indeed; cha—and; nityaḥ—everlasting; sarva-gataḥ—all-pervading; sthāṇuḥ—unalterable; achalaḥ—immutable; ayam—this soul; sanātanaḥ—primordialशब्दार्थ
अच्छेद्यः – न टूटने वाला; अयम् – यह आत्मा; अदाह्यः – न जलाया जा सकने वाला; अयम् – यह आत्मा; अक्लेद्यः – अघुलनशील; अशोष्यः – न सुखाया जा सकने वाला; एव – निश्चय ही; च – तथा; नित्यः – शाश्र्वत; सर्व-गतः – सर्वव्यापी; स्थाणुः – अपरिवर्तनीय,अविकारी; अचलः – जड़; अयम् – यह आत्मा; सनातनः – सदैव एक सा;Translation
This individual soul is unbreakable and insoluble, and can be neither burned nor dried. He is everlasting, present everywhere, unchangeable, immovable and eternally the same.
अनुवाद
यह आत्मा अखंडित तथा अघुलनशील है | इसे न तो जलाया जा सकता है, न ही सुखाया जा सकता है | यह शाश्र्वत, सर्वव्यापी, अविकारी, स्थिर तथा सदैव एक सा रहने वाला है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
All these qualifications of the atomic soul definitely prove that the individual soul is eternally the atomic particle of the spirit whole, and he remains the same atom eternally, without change. The theory of monism is very difficult to apply in this case, because the individual soul is never expected to become one homogeneously. After liberation from material contamination, the atomic soul may prefer to remain as a spiritual spark in the effulgent rays of the Supreme Personality of Godhead, but the intelligent souls enter into the spiritual planets to associate with the Personality of Godhead.
The word sarva-gata (“all-pervading”) is significant because there is no doubt that living entities are all over God’s creation. They live on the land, in the water, in the air, within the earth and even within fire. The belief that they are sterilized in fire is not acceptable, because it is clearly stated here that the soul cannot be burned by fire. Therefore, there is no doubt that there are living entities also in the sun planet with suitable bodies to live there. If the sun globe is uninhabited, then the word sarva-gata – “living everywhere” – becomes meaningless.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
अणु-आत्मा के इतने सारे गुण यही सिद्ध करते हैं कि आत्मा पूर्ण आत्मा का अणु-अंश है और बिना किसी परिवर्तन के निरन्तर उसी तरह बना रहता है | इस प्रसंग में अद्वैतवाद को व्यवहृत करना कठिन है क्योंकि अणु-आत्मा कभी भी परम-आत्मा के साथ मिलकर एक नहीं हो सकता | भौतिक कल्मष से मुक्त होकर अणु-आत्मा भगवान् के तेज की किरणों की आध्यात्मिक स्फुलिंग बनकर रहना चाह सकता है, किन्तु बुद्धिमान जीव तो भगवान् की संगति करने के लिए वैकुण्ठलोक में प्रवेश करता है |
सर्वगत शब्द महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसमें कोई संशय नहीं है कि जीव भगवान् की समग्र सृष्टि में फैले हुए हैं | वे जल, थल, वायु, पृथ्वी के भीतर तथा अग्नि के भीतर भी रहते हैं | जो यह मानता हैं कि वे अग्नि में स्वाहा हो जाते हैं वह ठीक नहीं है क्योंकि यहाँ कहा गया है कि आत्मा को अग्नि द्वारा जलाया नहीं जा सकता | अतः इसमें सन्देह नहीं कि सूर्यलोक में भी उपयुक्त प्राणी निवास करते हैं | यदि सूर्यलोक निर्जन हो तो सर्वगत शब्द निरर्थक हो जाता है |
Notes By Kunal Gautam
The soul is not affected by any means.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
आत्मा किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होती है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »