Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 29 छन्द सँख्या : २९
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

आश्चर्यवत्पश्यति कश्चिदेन माश्चर्यवद्वदति तथैव चान्यः। आश्चर्यवच्चैनमन्यः श्रृणोति श्रुत्वाप्येनं वेद न चैव कश्चित्।।

Transliteration in English

āśhcharya-vat paśhyati kaśhchid enan āśhcharya-vad vadati tathaiva chānyaḥ āśhcharya-vach chainam anyaḥ śhṛiṇoti śhrutvāpyenaṁ veda na chaiva kaśhchit

सरल लिप्यंतरण

आश्चर्य-वत्-पश्यति कश्चिद-एन म-आश्चर्य-वद्-वदति तथैव चान्यः आश्चर्य-वच्-चैनम-अन्यः श्रृणोति श्रुत्वा-प्येनं वेद न चैव कश्चित्

Word Meaning

āśhcharya-vat—as amazing; paśhyati—see; kaśhchit—someone; enam—this soul; āśhcharya-vat—as amazing; vadati—speak of; tathā—thus; eva—indeed; cha—and; anyaḥ—other; āśhcharya-vat—similarly amazing; cha—also; enam—this soul; anyaḥ—others; śhṛiṇoti—hear; śhrutvā—having heard; api—even; enam—this soul; veda—understand; na—not; cha—and; eva—even; kaśhchit—some

शब्दार्थ

आश्र्चर्यवत् – आश्र्चर्य की तरह; पश्यति – देखता है; कश्र्चित – कोई; एनम् – इस आत्मा को; आश्र्चर्यवत् – आश्र्चर्य की तरह; वदति – कहता है; तथा – जिस प्रकार; एव – निश्चय ही; च – भी; अन्यः – दूसरा; आश्र्चर्यवत् – आश्र्चर्य से; च – और; एनम् – इस आत्मा को; अन्यः – दूसरा; शृणोति – सुनता है; श्रुत्वा – सुनकर; अपि – भी; एनम् – इस आत्मा को; वेड – जानता है; न – कभी नहीं; च – तथा; एव – निश्चय ही; कश्र्चित् – कोई |

Translation

Some look on the soul as amazing, some describe him as amazing, and some hear of him as amazing, while others, even after hearing about him, cannot understand him at all.

अनुवाद

कोई आत्मा को आश्चर्य से देखता है, कोई इसे आश्चर्य की तरह बताता है तथा कोई इसे आश्चर्य की तरह सुनता है, किन्तु कोई-कोई इसके विषय में सुनकर भी कुछ नहीं समझ पाते |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Since Gītopaniṣad is largely based on the principles of the Upaniṣads, it is not surprising to also find this passage in the Kaṭha Upaniṣad (1.2.7):

śravaṇayāpi bahubhir yo na labhyaḥ
śṛṇvanto ’pi bahavo yaṁ na vidyuḥ
āścaryo vaktā kuśalo ’sya labdhā
āścaryo ’sya jñātā kuśalānuśiṣṭaḥ

The fact that the atomic soul is within the body of a gigantic animal, in the body of a gigantic banyan tree, and also in the microbic germs, millions and billions of which occupy only an inch of space, is certainly very amazing. Men with a poor fund of knowledge and men who are not austere cannot understand the wonders of the individual atomic spark of spirit, even though it is explained by the greatest authority of knowledge, who imparted lessons even to Brahmā, the first living being in the universe. Owing to a gross material conception of things, most men in this age cannot imagine how such a small particle can become both so great and so small. So men look at the soul proper as wonderful either by constitution or by description. Illusioned by the material energy, people are so engrossed in subject matters for sense gratification that they have very little time to understand the question of self-understanding, even though it is a fact that without this self-understanding all activities result in ultimate defeat in the struggle for existence. Perhaps they have no idea that one must think of the soul, and thus make a solution to the material miseries.

Some people who are inclined to hear about the soul may be attending lectures, in good association, but sometimes, owing to ignorance, they are misguided by acceptance of the Supersoul and the atomic soul as one without distinction of magnitude. It is very difficult to find a man who perfectly understands the position of the Supersoul, the atomic soul, their respective functions and relationships and all other major and minor details. And it is still more difficult to find a man who has actually derived full benefit from knowledge of the soul, and who is able to describe the position of the soul in different aspects. But if, somehow or other, one is able to understand the subject matter of the soul, then one’s life is successful.

The easiest process for understanding the subject matter of self, however, is to accept the statements of the Bhagavad-gītā spoken by the greatest authority, Lord Kṛṣṇa, without being deviated by other theories. But it also requires a great deal of penance and sacrifice, either in this life or in the previous ones, before one is able to accept Kṛṣṇa as the Supreme Personality of Godhead. Kṛṣṇa can, however, be known as such by the causeless mercy of the pure devotee and by no other way.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

चूँकि गितोपनिषद् उपनिषदों के सिद्धान्त पर आधारित है, अतः कठोपनिषद् में (१.२.७) इस श्लोक का होना कोई आश्चर्यजनक नहीं है –

श्रवणयापि बहुभिर्यो न लभ्यः शृण्वन्तोSपि बहवो यं न विद्युः |
आश्र्चर्यो वक्ता कुशलोSस्य लब्धा आश्र्चर्योSस्य ज्ञाता कुश्लानुशिष्टः ||

विशाल पशु, विशाल वटवृक्ष तथा एक इंच स्थान में लाखों करोडों की संख्या में उपस्थित सूक्ष्मकीटाणुओं के भीतर अणु-आत्मा की उपस्थिति निश्चित रूप से आश्चर्यजनक है | अल्पज्ञ तथा दुराचारी व्यक्ति अणु-आत्मा के स्फुलिंग के चमत्कारों को नहीं समझ पाता, भले ही उसे बड़े से बड़ा ज्ञानी, जिसने विश्र्व के प्रथम प्राणी ब्रह्मा को भी शिक्षा दी हो, क्यों न समझाए | वस्तुओं के स्थूल भौतिक बोध के कारण इस युग के अधिकांश व्यक्ति इसकी कल्पना नहीं कर सकते कि इतना सूक्ष्मकण किस प्रकार इतना विराट तथा लघु बन सकता है | अतः लोग आत्मा को उसकी संरचना या उसके विवरण के आधार पर ही आश्चर्य से देखते हैं | इन्द्रियतृप्ति की बातों में फँस कर लोग भौतिक शक्ति (माया) से इस तरह मोहित होते हैं कि उनके पास आत्मज्ञान को समझने का अवसर ही नहीं रहता यद्यपि यह तथ्य है कि आत्म-ज्ञान के बिना सारे कार्यों का दुष्परिणाम जीवन-संघर्ष में पराजय के रूप में होता है | सम्भवतः उन्हें इसका कोई अनुमान नहीं होता कि मनुष्य को आत्मा के विषय में चिन्तन करना चाहिए और दुखों का हल खोज निकालना चाहिए |

ऐसे थोड़े से लोग, जो आत्मा के विषय में सुनने के इच्छुक हैं, अच्छी संगति पाकर भाषण सुनते हैं, किन्तु कभी-कभी अज्ञानवश वे परमात्मा तथा अणु-आत्मा को एक समझ बैठते हैं | ऐसा व्यक्ति खोज पाना कठिन है जो, परमात्मा, अणु-आत्मा , उनके पृथक-पृथक कार्यों तथा सम्बन्धों एवं अन्य विस्तारों को सही ढंग से समझ सके | इससे अधिक कठिन है ऐसा व्यक्ति खोज पाना जिसने आत्मा के ज्ञान से पूरा-पूरा लाभ उठाया हो और जो सभी पक्षों से आत्मा की स्थिति का सही-सही निर्धारण कर सके | किन्तु यदि कोई किसी तरह से आत्मा के विषय को समझ लेता है तो उसका जीवन सफल हो जाता है |

इस आत्म-ज्ञान को समझने का सरलतम उपाय यह है कि अन्य मतों से विचलित हुए बिना परम प्रमाण भगवान् कृष्ण द्वारा कथित भगवद्गीता के उपदेशों को ग्रहण कर लिया जाय | किन्तु इसके लिए भी इस जन्म में या पिछले जन्मों में प्रचुर तपस्या की आवश्यकता होती है, तभी कृष्ण को श्रीभगवान् के रूप में स्वीकार किया जा सकता है | पर कृष्ण को इस रूप में जानना शुद्ध भक्तों की अहैतुकी कृपा से ही होता है, अन्य किसी उपाय से नहीं |

Notes By Kunal Gautam

The people describe it (Soul) based on their experience and perception. It is barely known.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

लोग अपने अनुभव और धारणा के आधार पर इसका (आत्मा) वर्णन करते हैं। यह मुश्किल से जाना जाता है।