| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 34 | छन्द सँख्या : ३४ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
अकीर्तिं चापि भूतानि कथयिष्यन्ति तेऽव्ययाम्। संभावितस्य चाकीर्तिर्मरणादतिरिच्यते।।
Transliteration in English
akīrtiṁ chāpi bhūtāni kathayiṣhyanti te ’vyayām sambhāvitasya chākīrtir maraṇād atirichyate
सरल लिप्यंतरण
अकीर्तिं चापि भूतानि कथयि-ष्यन्ति ते-व्ययाम् संभावि-तस्य चाकीर्ति-र्मरणाद-अतिरिच्यते
Word Meaning
akīrtim—infamy; cha—and; api—also; bhūtāni—people; kathayiṣhyanti—will speak; te—of your; avyayām—everlasting; sambhāvitasya—of a respectable person; cha—and; akīrtiḥ—infamy; maraṇāt—than death; atirichyate—is greaterशब्दार्थ
अकीर्तिम् – अपयश; च – भी; अपि – इसके अतिरिक्त; भूतानि – सभी लोग; कथयिष्यन्ति – कहेंगे; ते – तुम्हारे; अव्ययाम् – अपयश, अपकीर्ति; मरणात् – मृत्यु से भी; अतिरिच्यते – अधिक होती है |Translation
People will always speak of your infamy, and for a respectable person, dishonor is worse than death.
अनुवाद
लोग सदैव तुम्हारे अपयश का वर्णन करेंगे और सम्मानित व्यक्ति के लिए अपयश तो मृत्यु से भी बढ़कर है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Both as friend and philosopher to Arjuna, Lord Kṛṣṇa now gives His final judgment regarding Arjuna’s refusal to fight. The Lord says, “Arjuna, if you leave the battlefield before the battle even begins, people will call you a coward. And if you think that people may call you bad names but that you will save your life by fleeing the battlefield, then My advice is that you’d do better to die in the battle. For a respectable man like you, ill fame is worse than death. So, you should not flee for fear of your life; better to die in the battle. That will save you from the ill fame of misusing My friendship and from losing your prestige in society.”
So, the final judgment of the Lord was for Arjuna to die in the battle and not withdraw.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
अब अर्जुन के मित्र तथा गुरु के रूप में भगवान् कृष्ण अर्जुन को युद्ध से विमुख न होने का अन्तिम निर्णय देते हैं | वे कहते हैं, “अर्जुन! यदि तुम युद्ध प्रारम्भ होने के पूर्व ही युद्धभूमि छोड़ देते हो तो लोग तुम्हें कायर कहेंगे | और यदि तुम सोचते हो कि लोग गाली देते रहें, किन्तु तुम युद्धभूमि से भागकर अपनी जान बचा लोगे तो मेरी सलाह है कि तुम्हें युद्ध में मर जाना ही श्रेयस्कर होगा | तुम जैसे सम्माननीय व्यक्ति के लिए अपकीर्ति मृत्यु से भी बुरी है | अतः तुम्हें प्राणभय से भागना नहीं चाहिए, युद्ध में अपनी प्रतिष्ठा खोने के अपयश से बच जाओगे |”
अतः अर्जुन के लिए भगवान् का अन्तिम निर्णय था कि वह संग्राम से पलायन न करे अपितु युद्ध में मरे |
Notes By Kunal Gautam
The person of highly honored status, if gets dishonored, it is very painful, even more painful than death.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अत्यधिक सम्मानित पद का व्यक्ति, यदि बदनाम हो जाता है, तो यह बहुत दर्दनाक होता है, मृत्यु से भी अधिक दर्दनाक होता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »