| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 46 | छन्द सँख्या : ४६ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
यावानर्थ उदपाने सर्वतः संप्लुतोदके। तावान्सर्वेषु वेदेषु ब्राह्मणस्य विजानतः।।
Transliteration in English
yāvān artha udapāne sarvataḥ samplutodake tāvānsarveṣhu vedeṣhu brāhmaṇasya vijānataḥ
सरल लिप्यंतरण
यावान-अर्थ उदपाने सर्वतः संप्लुतोदके तावान्-सर्वेषु वेदेषु ब्राह्मणस्य विजानतः
Word Meaning
yāvān—whatever; arthaḥ—purpose; uda-pāne—a well of water; sarvataḥ—in all respects; sampluta-udake—by a large lake; tāvān—that many; sarveṣhu—in all; vedeṣhu—Vedas; brāhmaṇasya—one who realizes the Absolute Truth; vijānataḥ—who is in complete knowledgeशब्दार्थ
यावान् – जितना सारा; अर्थः – प्रयोजन होता है; उद-पाने – जलकूप में; सर्वतः – सभी प्रकार से; सम्लुप्त-उदके – विशाल जलाशय में; तावान् – उसी तरह; सर्वेषु – समस्त; वेदेषु – वेदों में; ब्राह्मणस्य – परब्रह्म को जानने वाले का; विजानतः – पूर्ण ज्ञानी का |Translation
All purposes served by a small well can at once be served by a great reservoir of water. Similarly, all the purposes of the Vedas can be served to one who knows the purpose behind them.
अनुवाद
एक छोटे से कूप का सारा कार्य एक विशाल जलाशय से तुरन्त पूरा हो जाता है | इसी प्रकार वेदों के आन्तरिक तात्पर्य जानने वाले को उनके सारे प्रयोजन सिद्ध हो जाते हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The rituals and sacrifices mentioned in the karma-kāṇḍa division of the Vedic literature are meant to encourage gradual development of self-realization. And the purpose of self-realization is clearly stated in the Fifteenth Chapter of the Bhagavad-gītā (15.15): the purpose of studying the Vedas is to know Lord Kṛṣṇa, the primeval cause of everything. So, self-realization means understanding Kṛṣṇa and one’s eternal relationship with Him. The relationship of the living entities with Kṛṣṇa is also mentioned in the Fifteenth Chapter of Bhagavad-gītā (15.7). The living entities are parts and parcels of Kṛṣṇa; therefore, revival of Kṛṣṇa consciousness by the individual living entity is the highest perfectional stage of Vedic knowledge. This is confirmed in the Śrīmad-Bhāgavatam (3.33.7) as follows:
aho bata śva-paco ’to garīyān
yaj-jihvāgre vartate nāma tubhyam
tepus tapas te juhuvuḥ sasnur āryā
brahmānūcur nāma gṛṇanti ye te
“O my Lord, a person who is chanting Your holy name, although born of a low family like that of a caṇḍāla [dog-eater], is situated on the highest platform of self-realization. Such a person must have performed all kinds of penances and sacrifices according to Vedic rituals and studied the Vedic literatures many, many times after taking his bath in all the holy places of pilgrimage. Such a person is considered to be the best of the Āryan family.”
So one must be intelligent enough to understand the purpose of the Vedas, without being attached to the rituals only, and must not desire to be elevated to the heavenly kingdoms for a better quality of sense gratification. It is not possible for the common man in this age to follow all the rules and regulations of the Vedic rituals, nor is it possible to study all of the Vedānta and the Upaniṣads thoroughly. It requires much time, energy, knowledge and resources to execute the purposes of the Vedas. This is hardly possible in this age. The best purpose of Vedic culture is served, however, by chanting the holy name of the Lord, as recommended by Lord Caitanya, the deliverer of all fallen souls. When Lord Caitanya was asked by a great Vedic scholar, Prakāśānanda Sarasvatī, why He, the Lord, was chanting the holy name of the Lord like a sentimentalist instead of studying Vedānta philosophy, the Lord replied that His spiritual master had found Him to be a great fool and thus asked Him to chant the holy name of Lord Kṛṣṇa. He did so, and became ecstatic like a madman. In this Age of Kali, most of the population is foolish and not adequately educated to understand Vedānta philosophy; the best purpose of Vedānta philosophy is served by inoffensively chanting the holy name of the Lord. Vedānta is the last word in Vedic wisdom, and the author and knower of the Vedānta philosophy is Lord Kṛṣṇa; and the highest Vedāntist is the great soul who takes pleasure in chanting the holy name of the Lord. That is the ultimate purpose of all Vedic mysticism.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
वेदों के कर्मकाण्ड विभाग में वर्णित अनुष्ठानों एवं यज्ञों का ध्येय आत्म-साक्षात्कार के क्रमिक विकास को प्रोत्साहित करना है | और आत्म-साक्षात्कार का ध्येय भगवद्गीता के पंद्रहंवे अध्याय में (१५.१५) इस प्रकार स्पष्ट किया गया है – वेद अध्ययन का ध्येय जगत् के आदि कारण भगवान् कृष्ण को जानना है | अतः आत्म-साक्षात्कार का अर्थ है – कृष्ण को तथा उसके साथ अपने शाश्र्वत सम्बन्ध को समझना | कृष्ण के साथ जीवों के सम्बन्ध का भी उल्लेख भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय में (१५.७) ही हुआ है | जीवात्माएँ भगवान् के अंश स्वरूप हैं, अतः प्रत्येक जीव द्वारा कृष्णभावनामृत को जागृत करना वैदिक ज्ञान की सर्वोच्च पूर्णावस्था है | श्रीमद्भागवत में (३.३३.७) इसकी पुष्टि इस प्रकार हुई है –
अहो बात श्र्वपचोSतो गरीयान् यज्जिह्वाग्रे वर्तते नाम तुभ्यम् |
तेपुस्तपस्ते जुहुवः सस्नुरार्या ब्रह्मानूचूर्नाम गृणन्ति ये ते ||
“हे प्रभो, आपके पवित्र नाम का जाप करने वाला भले ही चाण्डाल जैसे निम्न परिवार में क्यों न उत्पन्न हुआ हो, किन्तु वह आत्म-साक्षात्कार के सर्वोच्च पद पर स्थित होता है | ऐसा व्यक्ति अवश्य ही वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार सारी तपस्याएँ सम्पन्न किये होता है और अनेकानेक बार तीर्थस्थानों में स्नान करके वेदों का अध्ययन किये होता है | ऐसा व्यक्ति आर्य कुल में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है |”
अतः मनुष्य को इतना बुद्धिमान तो होना ही चाहिए कि केवल अनुष्ठानों के प्रति आसक्त न रहकर वेदों के उद्देश्य को समझे और अधिकाधिक इन्द्रियतृप्ति के लिए ही स्वर्गलोक जाने की कामना न करे | इस युग में सामान्य व्यक्ति के लिए न तो वैदिक अनुष्ठानों के समस्त विधि-विधानों का पालन करना सम्भव है और न सारे वेदान्त तथा उपनिषदों का सर्वांग अध्ययन कर पाना सहज है | वेदों के उद्देश्य को सम्पन्न करने के लिए प्रचुर समय, शक्ति , ज्ञान तथा साधन की आवश्यकता होती है | इस युग में ऐसा कर पाना सम्भव नहीं है, किन्तु वैदिक संस्कृति का परम लक्ष्य भगवन्नाम कीर्तन द्वारा प्राप्त हो जाता है जिसकी संस्तुति पतितात्माओं के उद्धारक भगवान् चैतन्य द्वारा हुई है | जब चैतन्य से महान वैदिक पंडित प्रकाशानन्द सरस्वती ने पूछा कि आप वेदान्त दर्शन का अध्ययन न करके एक भावुक की भाँति पवित्र नाम का कीर्तन क्यों करते हैं तो उन्होंने उत्तर दिया कि मेरे गुरु ने मुझे बड़ा मुर्ख समझकर भगवान् कृष्ण के नाम का कीर्तन करने की आज्ञा दी | अतः उन्होंने ऐसा ही किया और वे पागल की भाँति भावोन्मक्त हो गए | इस कलियुग में अधिकांश जनता मुर्ख है और वेदान्त दर्शन समझ पाने के लिए पर्याप्त शिक्षित नहीं है | वेदान्त दर्शन के परम उद्देश्य की पूर्ति भगवान् के पवित्र नाम का कीर्तन करने से हो जाती है | वेदान्त वैदिक ज्ञान की पराकाष्ठा है और वेदान्त दर्शन के प्रणेता तथा ज्ञाता भगवान् कृष्ण हैं | सबसे बड़ा वेदांती तो वह महात्मा है जो भगवान् के पवित्र नाम का जाप करने में आनन्द लेता है | सम्पूर्ण वैदिक रहस्यवाद का यही चरम उद्देश्य है |
Notes By Kunal Gautam
Like small water source is used when the riverbeds dry up in summer, in similar way the knowledge of Vedas is. It present a guide towards liberation from the cycle of death and birth and should be used in that way only.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जैसे गर्मियों में नदी के किनारे सूख जाने पर छोटे जल स्रोत का उपयोग किया जाता है, वैसे ही वेदों का ज्ञान है। यह मृत्यु और जन्म के चक्र से मुक्ति की दिशा में एक मार्गदर्शक प्रस्तुत करता है और उसी तरह से इसका उपयोग किया जाना चाहिए।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »