Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 47 छन्द सँख्या : ४७
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।

Transliteration in English

karmaṇy-evādhikāras te mā phaleṣhu kadāchana mā karma-phala-hetur bhūr mā te saṅgo ’stvakarmaṇi

सरल लिप्यंतरण

कर्मण्येव-अधिकारस्ते मा फलेषु कदा-चन मा कर्म-फलहेतु-र्भूर्मा ते सङ्गो-स्त्व-कर्मणि।।

Word Meaning

karmaṇi—in prescribed duties; eva—only; adhikāraḥ—right; te—your; mā—not; phaleṣhu—in the fruits; kadāchana—at any time; mā—never; karma-phala—results of the activities; hetuḥ—cause; bhūḥ—be; mā—not; te—your; saṅgaḥ—attachment; astu—must be; akarmaṇi—in inaction

शब्दार्थ

कर्मणि – कर्म करने में; एव – निश्चय ही; अधिकारः – अधिकार; ते – तुम्हारा; मा – कभी नहीं; फलेषु – (कर्म) फलों में; कदाचन – कदापि; मा – कभी नहीं; कर्म-फल – कर्म का फल; हेतुः – कारण; भूः – होओ; मा – कभी नहीं; ते – तुम्हारी; सङ्गः- आसक्ति; अस्तु – हो; अकर्मणि – कर्म न करने में |

Translation

You have a right to perform your prescribed duty, but you are not entitled to the fruits of action. Never consider yourself the cause of the results of your activities, and never be attached to not doing your duty.

अनुवाद

तुम्हें अपने कर्म (कर्तव्य) करने का अधिकार है, किन्तु कर्म के फलों के तुम अधिकारी नहीं हो | तुम न तो कभी अपने आपको अपने कर्मों के फलों का कारण मानो, न ही कर्म न करने में कभी आसक्त होओ |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

There are three considerations here: prescribed duties, capricious work, and inaction. Prescribed duties are activities enjoined in terms of one’s acquired modes of material nature. Capricious work means actions without the sanction of authority, and inaction means not performing one’s prescribed duties. The Lord advised that Arjuna not be inactive, but that he perform his prescribed duty without being attached to the result. One who is attached to the result of his work is also the cause of the action. Thus he is the enjoyer or sufferer of the result of such actions.

As far as prescribed duties are concerned, they can be fitted into three subdivisions, namely routine work, emergency work and desired activities. Routine work performed as an obligation in terms of the scriptural injunctions, without desire for results, is action in the mode of goodness. Work with results becomes the cause of bondage; therefore such work is not auspicious. Everyone has his proprietary right in regard to prescribed duties, but should act without attachment to the result; such disinterested obligatory duties doubtlessly lead one to the path of liberation.

Arjuna was therefore advised by the Lord to fight as a matter of duty without attachment to the result. His nonparticipation in the battle is another side of attachment. Such attachment never leads one to the path of salvation. Any attachment, positive or negative, is cause for bondage. Inaction is sinful. Therefore, fighting as a matter of duty was the only auspicious path of salvation for Arjuna.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यहाँ पर तीन विचारणीय बातें हैं – कर्म (स्वधर्म), विकर्म तथा अकर्म | कर्म (स्वधर्म) वे कार्य हैं जिनका आदेश प्रकृति के गुणों के रूप में प्राप्त किया जाता है | अधिकारी की सम्मति के बिना किये गये कर्म विकर्म कहलाते हैं और अकर्म का अर्थ है – अपने कर्मों को न करना | भगवान् ने अर्जुन को उपदेश दिया कि वह निष्क्रिय न हो, अपितु फल के प्रति आसक्त हुए बिना अपना कर्म करे | कर्म फल के प्रति आसक्त रहने वाला भी कर्म का कारण है | इस तरह वह ऐसे कर्मफलों का भोक्ता होता है |

जहाँ तक निर्धारित कर्मों का सम्बन्ध है वे तीन उपश्रेणियों के हो सकते हैं – यथा नित्यकर्म, आपात्कालीन कर्म तथा इच्छित कर्म | नित्यकर्म फल की इच्छा के बिना शास्त्रों के निर्देशानुसार सतोगण में रहकर किये जाते हैं | फल युक्त कर्म बन्धन के कारण बनते हैं, अतः ऐसे कर्म अशुभ हैं | हर व्यक्ति को अपने कर्म पर अधिकार है, किन्तु उसे फल से अनासक्त होकर कर्म करना चाहिए | ऐसे निष्काम कर्म निस्सन्देह मुक्ति पथ की ओर ले जाने वाले हैं |

अतएव भगवान् ने अर्जुन को फलासक्ति रहित होकर कर्म (स्वधर्म) के रूप में युद्ध करने की आज्ञा दी | उसका युद्ध-विमुख होना आसक्ति का दूसरा पहलू है | ऐसी आसक्ति से कभी मुक्ति पथ की प्राप्ति नहीं हो पाती | आसक्ति चाहे स्वीकारत्मक हो या निषेधात्मक, वह बन्धन का कारण है | अकर्म पापमय है | अतः कर्तव्य के रूप में युद्ध करना ही अर्जुन के लिए मुक्ति का एकमात्र कल्याणकारी मार्ग था |

Notes By Kunal Gautam

To get freedom from the cycle of this material nature, one should not perform any work with entitlement of fruitive results. All the work should be done as service to godhead.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

इस भौतिक प्रकृति के चक्र से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को कोई भी कर्म फल की आसक्ता के साथ नहीं करना चाहिए। सभी कार्य भगवान की सेवा के रूप में करना चाहिए।