| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 48 | छन्द सँख्या : ४८ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय। सिद्ध्यसिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते।।
Transliteration in English
yoga-sthaḥ kuru karmāṇi saṅgaṁ tyaktvā dhanañjaya siddhy-asiddhyoḥ samo bhūtvā samatvaṁ yoga uchyate
सरल लिप्यंतरण
योगस्थः कुरु कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा धनञ्जय सिद्ध्य-सिद्ध्योः समो भूत्वा समत्वं योग उच्यते
Word Meaning
yoga-sthaḥ—being steadfast in yog; kuru—perform; karmāṇi—duties; saṅgam—attachment; tyaktvā—having abandoned; dhanañjaya—Arjun; siddhi-asiddhyoḥ—in success and failure; samaḥ—equipoised; bhūtvā—becoming; samatvam—equanimity; yogaḥ—Yog; uchyate—is calledशब्दार्थ
योगस्थः – समभाव होकर; कुरु – करो; कर्माणि – अपने कर्म; सङ्गं – आसक्ति को; त्यक्त्वा – त्याग कर; धनञ्जय – हे अर्जुन; सिद्धि-असिद्धयोः – सफलता तथा विफलता में; समः – समभाव; भूत्वा – होकर; समत्वम् – समता; योगः – योग; उच्यते – कहा जाता है |Translation
Perform your duty equipoised, O Arjuna, abandoning all attachment to success or failure. Such equanimity is called yoga.
अनुवाद
हे अर्जुन! जय अथवा पराजय की समस्त आसक्ति त्याग कर समभाव से अपना कर्म करो | ऐसी समता योग कहलाती है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Kṛṣṇa tells Arjuna that he should act in yoga. And what is that yoga? Yoga means to concentrate the mind upon the Supreme by controlling the ever-disturbing senses. And who is the Supreme? The Supreme is the Lord. And because He Himself is telling Arjuna to fight, Arjuna has nothing to do with the results of the fight. Gain or victory are Kṛṣṇa’s concern; Arjuna is simply advised to act according to the dictation of Kṛṣṇa. The following of Kṛṣṇa’s dictation is real yoga, and this is practiced in the process called Kṛṣṇa consciousness. By Kṛṣṇa consciousness only can one give up the sense of proprietorship. One has to become the servant of Kṛṣṇa, or the servant of the servant of Kṛṣṇa. That is the right way to discharge duty in Kṛṣṇa consciousness, which alone can help one to act in yoga.
Arjuna is a kṣatriya, and as such he is participating in the varṇāśrama-dharma institution. It is said in the Viṣṇu Purāṇa that in the varṇāśrama-dharma, the whole aim is to satisfy Viṣṇu. No one should satisfy himself, as is the rule in the material world, but one should satisfy Kṛṣṇa. So unless one satisfies Kṛṣṇa, one cannot correctly observe the principles of varṇāśrama-dharma. Indirectly, Arjuna was advised to act as Kṛṣṇa told him.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि वह योग में स्थित होकर कर्म करे और योग है क्या? योग का अर्थ है सदैव चंचल रहने वाली इन्द्रियों को वश में रखते हुए परमतत्त्व में मन को एकाग्र करना | और परमतत्त्व कौन है? भगवान् ही परमतत्त्व हैं और चूँकि वे स्वयं अर्जुन को युद्ध करने के लिए कह रहे हैं, अतः अर्जुन को युद्ध के फल से कोई सरोकार नहीं है | जय या पराजय कृष्ण के लिए विचारणीय हैं, अर्जुन को तो बस श्रीकृष्ण के निर्देशानुसार कर्म करना है | कृष्ण के निर्देश का पालन ही वास्तविक योग है और इसका अभ्यास कृष्णभावनामृत नामक विधि द्वारा किया जाता है | एकमात्र कृष्णभावनामृत के माध्यम से ही स्वामित्व भाव का परित्याग किया जा सकता है | इसके लिए उसे कृष्ण का दास या उनके दासों का दास बनना होता है | कृष्णभावनामृत में कर्म करने की यही एक विधि है जिससे योग में स्थित होकर कर्म किया जा सकता है |
अर्जुन क्षत्रिय है, अतः वह वर्णाश्रम-धर्म का अनुयायी है | विष्णु-पुराण में कहा गया है कि वर्णाश्रम-धर्म का एकमात्र उद्देश्य विष्णु को प्रसन्न करना है | सांसारिक नियम है कि लोग पहले अपनी तुष्टि करते हैं, किन्तु यहाँ तो अपने को तुष्ट न करके कृष्ण को तुष्ट करना है | अतः कृष्ण को तुष्ट किये बिना कोई वर्णाश्रम-धर्म का पालन कर भी नहीं सकता | यहाँ पर परोक्ष रूप से अर्जुन को कृष्ण द्वारा बताई गई विधि के अनुसार कर्म करने का आदेश है |
Notes By Kunal Gautam
Lord Kṛṣṇa is further emphasizing to perform all the duties dedicated as services towards supreme godhead, i.e. without any attachments.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भगवान कृष्ण सभी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए सभी सेवाओं को सर्वोपरि भगवान को पूर्ण समापरं के साथ करे, ऐसा जोर दे रहे हैं, अर्थात सभी कर्तव्य बिना किसी स्व-लगाव के साथ करना चाहिए।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »