Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 53 छन्द सँख्या : ५३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

श्रुतिविप्रतिपन्ना ते यदा स्थास्यति निश्चला। समाधावचला बुद्धिस्तदा योगमवाप्स्यसि।।

Transliteration in English

śhruti-vipratipannā te yadā sthāsyati niśhchalā samādhāv-achalā buddhis tadā yogam avāpsyasi

सरल लिप्यंतरण

श्रुति-विप्रति-पन्ना ते यदा स्था-स्यति निश्चला समाध-अवचला बुद्धि-स्तदा योगम-वाप्स्यसि

Word Meaning

śhruti-vipratipannā—not allured by the fruitive sections of the Vedas; te—your; yadā—when; sthāsyati—remains; niśhchalā—steadfast; samādhau—in divine consciousness; achalā—steadfast; buddhiḥ—intellect; tadā—at that time; yogam—Yog; avāpsyasi—you will attain

शब्दार्थ

श्रुति – वैदिक ज्ञान के; विप्रतिपन्ना – कर्मफलों से प्रभावित हुए बिना; ते – तुम्हारा; यदा – जब; स्थास्यति – स्थिर हो जाएगा; निश्र्चला – एकनिष्ठ; समाधौ – दिव्य चेतना या कृष्णभावनामृत में; अचला – स्थिर; बुद्धिः – बुद्धि; तदा – तब; योगम् – आत्म-साक्षात्कार; अवाप्स्यसि – तुम प्राप्त करोगे |

Translation

When your mind is no longer disturbed by the flowery language of the Vedas, and when it remains fixed in the trance of self-realization, then you will have attained the divine consciousness.

अनुवाद

जब तुम्हारा मन वेदों की अलंकारमयी भाषा से विचलित न हो और वह आत्म-साक्षात्कार की समाधि में स्थिर हो जाय, तब तुम्हें दिव्य चेतना प्राप्त हो जायेगी |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

To say that one is in samādhi is to say that one has fully realized Kṛṣṇa consciousness; that is, one in full samādhi has realized Brahman, Paramātmā and Bhagavān. The highest perfection of self-realization is to understand that one is eternally the servitor of Kṛṣṇa and that one’s only business is to discharge one’s duties in Kṛṣṇa consciousness. A Kṛṣṇa conscious person, or unflinching devotee of the Lord, should not be disturbed by the flowery language of the Vedas nor be engaged in fruitive activities for promotion to the heavenly kingdom. In Kṛṣṇa consciousness, one comes directly into communion with Kṛṣṇa, and thus all directions from Kṛṣṇa may be understood in that transcendental state. One is sure to achieve results by such activities and attain conclusive knowledge. One has only to carry out the orders of Kṛṣṇa or His representative, the spiritual master.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

‘कोई समाधि में है’ इस कथन का अर्थ यह होता है कि वह पूर्णतया कृष्णभावनाभावित है अर्थात् उसने पूर्ण समाधि में ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् को प्राप्त कर लिया है | आत्म-साक्षात्कार की सर्वोच्च सिद्धि यह जान लेना है कि मनुष्य कृष्ण का शाश्र्वत दास है और उसका एकमात्र कर्तव्य कृष्णभावनामृत में अपने सारे कर्म करना है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति या भगवान् के एकनिष्ट भक्त को न तो वेदों की अलंकारमयी वाणी से विचलित होना चाहिए न ही स्वर्ग जाने के उद्देश्य से सकाम कर्मों में प्रवृत्त होना चाहिए | कृष्णभावनामृत में मनुष्य कृष्ण के सान्निध्य में रहता है और कृष्ण से प्राप्त सारे आदेश उस दिव्य अवस्था में समझे जा सकते हैं | ऐसे कार्यों के परिणामस्वरूप निश्चयात्मक ज्ञान की प्राप्ति निश्चित है | उसे कृष्ण या उनके प्रतिनिधि गुरु की आज्ञाओं का पालन मात्र करना होगा |

Notes By Kunal Gautam

When the mind is distracted by listening to the various opinions and views of the scriptures, one can achieve self-realization by concentrating one’s mind and devoting the prescribed duties to the Lord.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जब शास्त्रों के विभिन्न मतों और विचारों को सुनने से मन विचलित हो जाता है, तो व्यक्ति अपने मन को एकाग्र करके तथा निर्धारित कर्तव्यों को भगवान के प्रति समर्पित करके आत्म-साक्षात्कार को प्राप्त कर सकता है।