Chapter: 2 अध्याय : २
Verse Number: 54 छन्द सँख्या : ५४
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

अर्जुन उवाच स्थितप्रज्ञस्य का भाषा समाधिस्थस्य केशव। स्थितधीः किं प्रभाषेत किमासीत व्रजेत किम्।।

Transliteration in English

arjuna uvācha sthita-prajñasya kā bhāṣhā samādhi-sthasya keśhava sthita-dhīḥ kiṁ prabhāṣheta kim āsīta vrajeta kim

सरल लिप्यंतरण

अर्जुन उवाच स्थित-प्रज्ञस्य का भाषा समाधि-स्थस्य केशव स्थित-धीः किं प्रभाषेत किम-आसीत व्रजेत किम्

Word Meaning

arjunaḥ uvācha—Arjun said; sthita-prajñasya—one with steady intellect; kā—what; bhāṣhā—talk; samādhi-sthasya—situated in divine consciousness; keśhava—Shree Krishna, killer of the Keshi Demon; sthita-dhīḥ—enlightened person; kim—what; prabhāṣheta—talks; kim—how; āsīta—sits; vrajeta—walks; kim—how

शब्दार्थ

अर्जुनः उवाच – अर्जुन ने कहा; स्थित-प्रज्ञस्य – कृष्णभावनामृत में स्थिर हुए व्यक्ति की; का – क्या; भाषा – भाषा; समाधि-स्थस्य – समाधि में स्थित पुरुष का; केशव – हे कृष्ण; स्थित-धीः – कृष्णभावना में स्थिर व्यक्ति; किम् – क्या; प्रभाषेत – बोलता है; किम् – कैसे; आसीत – रहता है; व्रजेत – चलता है; किम् – कैसे |

Translation

Arjuna said: O Kṛṣṇa, what are the symptoms of one whose consciousness is thus merged in transcendence? How does he speak, and what is his language? How does he sit, and how does he walk?

अनुवाद

अर्जुन ने कहा – हे कृष्ण! अध्यात्म में लीन चेतना वाले व्यक्ति (स्थितप्रज्ञ) के क्या लक्षण हैं? वह कैसे बोलता है तथा उसकी भाषा क्या है? वह किस तरह बैठता और चलता है?

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

As there are symptoms for each and every man, in terms of his particular situation, similarly one who is Kṛṣṇa conscious has his particular nature – talking, walking, thinking, feeling, etc. As a rich man has his symptoms by which he is known as a rich man, as a diseased man has his symptoms by which he is known as diseased, or as a learned man has his symptoms, so a man in transcendental consciousness of Kṛṣṇa has specific symptoms in various dealings. One can know his specific symptoms from the Bhagavad-gītā. Most important is how the man in Kṛṣṇa consciousness speaks; for speech is the most important quality of any man. It is said that a fool is undiscovered as long as he does not speak, and certainly a well-dressed fool cannot be identified unless he speaks, but as soon as he speaks, he reveals himself at once. The immediate symptom of a Kṛṣṇa conscious man is that he speaks only of Kṛṣṇa and of matters relating to Him. Other symptoms then automatically follow, as stated below.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जिस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के विशिष्ट स्थिति के अनुसार कुछ लक्षण होते हैं उसी प्रकार कृष्णभावनाभावित पुरुष का भी विशिष्ट स्वभाव होता है – यथा उसका बोला, चलना, सोचना आदि | जिस प्रकार धनी पुरुष के कुछ लक्षण होते हैं, जिनसे वह धनवान जाना जाता है या कि विद्वान अपने गुणों से विद्वान जाना जाता है, उसी तरह कृष्ण की दिव्य चेतना से युक्त व्यक्ति अपने विशिष्ट लक्षणों से जाना जाता है | इन लक्षणों को भगवद्गीता से जाना जा सकता है | किन्तु सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि कृष्णभावनाभावित व्यक्ति किस तरह बोलता है, क्योंकि वाणी ही किसी मनुष्य का सबसे महत्त्वपूर्ण गुण है | कहा जाता है कि मुर्ख का पता तब तक नहीं लगता जब तक वह बोलता नहीं | एक बने-ठने मुर्ख को तब तक नहीं पहचाना जा सकता जब तक वह बोले नहीं, किन्तु बोलते ही उसका यथार्थ रूप प्रकट हो जाता है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति का सर्वप्रमुख लक्षण यह है कि वह केवल कृष्ण तथा उन्हीं से सम्बद्ध विषयों के बारे में बोलता है | फिर तो अन्य लक्षण स्वतः प्रकट हो जाते हैं, जिनका उल्लेख आगे किया गया है |

Notes By Kunal Gautam

Arjuna asked lord Kṛṣṇa about description of the person whose consciousness is merged in transcendence.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

अर्जुन ने भगवान कृष्ण से उस व्यक्ति का विवरण पूछा जिसकी चेतना अध्यात्म में लीन हो गई है।