| Chapter: 2 | अध्याय : २ |
| Verse Number: 69 | छन्द सँख्या : ६९ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
या निशा सर्वभूतानां तस्यां जागर्ति संयमी। यस्यां जाग्रति भूतानि सा निशा पश्यतो मुनेः।।
Transliteration in English
yā niśhā sarva-bhūtānāṁ tasyāṁ jāgarti sanyamī yasyāṁ jāgrati bhūtāni sā niśhā paśhyato muneḥ
सरल लिप्यंतरण
या निशा सर्व-भूतानां तस्यां जागर्ति संयमी यस्यां जाग्रति भूतानि सा निशा पश्यतो मुनेः
Word Meaning
yā—which; niśhā—night; sarva-bhūtānām—of all living beings; tasyām—in that; jāgarti—is awake; sanyamī—self-controlled; yasyām—in which; jāgrati—are awake; bhūtāni—creatures; sā—that; niśhā—night; paśhyataḥ—see; muneḥ—sageशब्दार्थ
या – जो; निशा – रात्रि है; सर्व – समस्त; भूतानाम् – जीवों की; तस्याम् – उसमें; जागर्ति – जागता रहता है; संयमी – आत्मसंयमी व्यक्ति; यस्याम् – जिसमें; जाग्रति – जागते हैं; भूतानि – सभी प्राणी; सा – वह; निशा – रात्रि; पश्यतः – आत्मनिरीक्षण करने वाले; मुनेः – मुनि के लिए |Translation
What is night for all beings is the time of awakening for the self-controlled; and the time of awakening for all beings is night for the introspective sage.
अनुवाद
जो सब जीवों के लिए रात्रि है, वह आत्मसंयमी के जागने का समय है और जो समस्त जीवों के जागने का समय है वह आत्मनिरीक्षक मुनि के लिए रात्रि है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
There are two classes of intelligent men. One is intelligent in material activities for sense gratification, and the other is introspective and awake to the cultivation of self-realization. Activities of the introspective sage, or thoughtful man, are night for persons materially absorbed. Materialistic persons remain asleep in such a night due to their ignorance of self-realization. The introspective sage remains alert in the “night” of the materialistic men. The sage feels transcendental pleasure in the gradual advancement of spiritual culture, whereas the man in materialistic activities, being asleep to self-realization, dreams of varieties of sense pleasure, feeling sometimes happy and sometimes distressed in his sleeping condition. The introspective man is always indifferent to materialistic happiness and distress. He goes on with his self-realization activities undisturbed by material reactions.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
बुद्धिमान् मनुष्यों की दो श्रेणियाँ हैं | एक श्रेणी के मनुष्य इन्द्रियतृप्ति के लिए भौतिक कार्य करने में निपुण होते हैं और दूसरी श्रेणी के मनुष्य आत्मनिरीक्षक हैं, जो आत्म-साक्षात्कार के अनुशीलन के लिए जागते हैं | विचारवान पुरुषों या आत्मनिरीक्षक मुनि के कार्य भौतिकता में लीन पुरुषों के लिए रात्रि के समान हैं | भौतिकतावादी व्यक्ति ऐसी रात्रि में अनभिज्ञता के कारण आत्म-साक्षात्कार के प्रति सोये रहते हैं | आत्मनिरीक्षक मुनि भौतिकतावादी पुरुषों की रात्रि में जागे रहते हैं | मुनि को अध्यात्मिक अनुशीलन की क्रमिक उन्नति में दिव्य आनन्द का अनुभव होता है, किन्तु भौतिकतावादी कार्यों में लगा व्यक्ति, आत्म-साक्षात्कार के प्रति सोया रहकर अनेक प्रकार के इन्द्रियसुखों का स्वप्न देखता है और उसी सुप्तावस्था में कभी सुख तो कभी दुख का अनुभव करता है | आत्मनिरीक्षक मनुष्य भौतिक सुख तथा दुख के प्रति अन्यमनस्क रहता है | वह भौतिक घातों से अविचलित रहकर आत्म-साक्षात्कार के कार्यों में लगा रहता है |
Notes By Kunal Gautam
Here night is considered as being ignorant and day as self-realization. So intelligent person ignore the night and be awake and not get affected by it.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
यहाँ रात को अज्ञान और दिन को आत्म-साक्षात्कार माना गया है। इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति रात को नजरअंदाज कर जाग्रत हो जाता है और इससे प्रभावित नहीं होता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »