| Chapter: 3 | अध्याय : ३ |
| Verse Number: 1 | छन्द सँख्या : १ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
अर्जुन उवाच ज्यायसी चेत्कर्मणस्ते मता बुद्धिर्जनार्दन। तत्किं कर्मणि घोरे मां नियोजयसि केशव।।
Transliteration in English
arjuna uvācha jyāyasī chet karmaṇas te matā buddhir janārdana tat kiṁ karmaṇi ghore māṁ niyojayasi keśhava
सरल लिप्यंतरण
अर्जुन उवाच ज्यायसी चेत्-कर्मणस्ते मता बुद्धि-र्जनार्दन तत्-किम कर्मणि घोरे मां नियोजयसि केशव
Word Meaning
arjunaḥ uvācha—Arjun said; jyāyasī—superior; chet—if; karmaṇaḥ—than fruitive action; te—by you; matā—is considered; buddhiḥ—intellect; janārdana—he who looks after the public, Krishna; tat—then; kim—why; karmaṇi—action; ghore—terrible; mām—me; niyojayasi—do you engage; keśhava—Krishna, the killer of the demon named Keshi;शब्दार्थ
अर्जुनः उवाच – अर्जुन ने कहा; ज्यायसी – श्रेष्ठ; चेत् – यदि; कर्मणः – सकाम कर्म की अपेक्षा; ते – तुम्हारे द्वारा; मता – मानी जाति है; बुद्धिः – बुद्धि; जनार्दन – हे कृष्ण; तत् – अतः; किम् – क्यों फिर; कर्मणि – कर्म में; घोरे – भयंकर, हिंसात्मक; माम् – मुझको; नियोजयसि – नियुक्त करते हो; केशव – हे कृष्ण |Translation
Arjuna said: O Janārdana, O Keśava, why do You want to engage me in this ghastly warfare, if You think that intelligence is better than fruitive work?
अनुवाद
अर्जुन ने कहा – हे जनार्दन, हे केशव! यदि आप बुद्धि को सकाम कर्म से श्रेष्ठ समझते हैं तो फिर आप मुझे इस घोर युद्ध में क्यों लगाना चाहते हैं?
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The Supreme Personality of Godhead Śrī Kṛṣṇa has very elaborately described the constitution of the soul in the previous chapter, with a view to delivering His intimate friend Arjuna from the ocean of material grief. And the path of realization has been recommended: buddhi-yoga, or Kṛṣṇa consciousness. Sometimes Kṛṣṇa consciousness is misunderstood to be inertia, and one with such a misunderstanding often withdraws to a secluded place to become fully Kṛṣṇa conscious by chanting the holy name of Lord Kṛṣṇa. But without being trained in the philosophy of Kṛṣṇa consciousness, it is not advisable to chant the holy name of Kṛṣṇa in a secluded place, where one may acquire only cheap adoration from the innocent public. Arjuna also thought of Kṛṣṇa consciousness or buddhi-yoga, or intelligence in spiritual advancement of knowledge, as something like retirement from active life and the practice of penance and austerity at a secluded place. In other words, he wanted to skillfully avoid the fighting by using Kṛṣṇa consciousness as an excuse. But as a sincere student, he placed the matter before his master and questioned Kṛṣṇa as to his best course of action. In answer, Lord Kṛṣṇa elaborately explained karma-yoga, or work in Kṛṣṇa consciousness, in this Third Chapter.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
श्रीभगवान् कृष्ण ने पिछले अध्याय में अपने घनिष्ट मित्र अर्जुन को संसार के शोक-सागर से उबारने के उद्देश्य से आत्मा के स्वरूप का विशद् वर्णन किया है और आत्म-साक्षात्कार के जिस मार्ग की संस्तुति की है वह है – बुद्धियोग या कृष्णभावनामृत | कभी-कभी कृष्णभावनामृत को भूल से जड़ता समझ लिया जाता है और ऐसी भ्रान्त धारणा वाला मनुष्य भगवान् कृष्ण के नाम-जप द्वारा पूर्णतया कृष्णभावनाभावित होने के लिए प्रायः एकान्त स्थान में चला जाता है | किन्तु कृष्णभावनामृत-दर्शन में प्रशिक्षित हुए बिना एकान्त स्थान में कृष्ण नाम-जप करना ठीक नहीं | इससे अबोध जनता से केवल सस्ती प्रशंसा प्राप्त हो सकेगी | अर्जुन को भी कृष्णभावनामृत या बुद्धियोग ऐसा लगा मानो वह सक्रिय जीवन से संन्यास लेकर एकान्त स्थान में तपस्या का अभ्यास हो | दूसरे शब्दों में, वह कृष्णभावनामृत को बहाना बनाकर चातुरीपूर्वक युद्ध से जी छुड़ाना चाहता था | किन्तु एकनिष्ठ शिष्य के नाते उसने यह बात अपने गुरु के समक्ष रखी और कृष्ण से सर्वोत्तम कार्य-विधि के विषय में प्रश्न किया | उत्तर में भगवान् ने तृतीय अध्याय में कर्मयोग अर्थात् कृष्णभावनाभावित कर्म की विस्तृत व्याख्या दी |
Notes By Kunal Gautam
Even though lord Kṛṣṇa made clear that one should perform their prescribed duty, Arjuna had doubt about killing people. Hence he asked if wisdom is considered superior, why to get engaged in the war.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भले ही भगवान कृष्ण ने स्पष्ट किया कि व्यक्ति को अपना निर्धारित कर्तव्य करना चाहिए, अर्जुन को लोगों को मारने में संदेह था। इसलिए उन्होंने पूछा कि जब ज्ञान को श्रेष्ठ माना जाता है तो युद्ध क्यों किया जाय।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »