Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 5 छन्द सँख्या : ५
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत् । कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः ॥

Transliteration in English

na hi kaśhchit kṣhaṇam api jātu tiṣhṭhatyakarma-kṛit kāryate hyavaśhaḥ karma sarvaḥ prakṛiti-jair guṇaiḥ

सरल लिप्यंतरण

न हि कश्चित्-क्षणम-अपि जातु तिष्ठ-त्य-कर्म-कृत् कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृति-जैर्-गुणैः

Word Meaning

na—not; hi—certainly; kaśhchit—anyone; kṣhaṇam—a moment; api—even; jātu—ever; tiṣhṭhati—can remain; akarma-kṛit—without action; kāryate—are performed; hi—certainly; avaśhaḥ—helpless; karma—work; sarvaḥ—all; prakṛiti-jaiḥ—born of material nature; guṇaiḥ—by the qualities

शब्दार्थ

न – नहीं; हि – निश्चय ही; कश्र्चित् – कोई; क्षणम् – क्षणमात्र; अपि – भी; जातु – किसी काल में; तिष्ठति – रहता है; अकर्म-कृत् – बिना कुछ किये; कार्यते – करने के लिए बाध्य होता है; हि – निश्चय ही; अवशः – विवश होकर; कर्म – कर्म; सर्वः – समस्त; प्रकृति-जैः – प्रकृति के गुणों से उत्पन्न; गुणैः – गुणों के द्वारा |

Translation

Everyone is forced to act helplessly according to the qualities he has acquired from the modes of material nature; therefore no one can refrain from doing something, not even for a moment.

अनुवाद

प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति से अर्जित गुणों के अनुसार विवश होकर कर्म करना पड़ता है, अतः कोई भी क्षणभर के लिए भी बिना कर्म किये नहीं रह सकता |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

It is not a question of embodied life, but it is the nature of the soul to be always active. Without the presence of the spirit soul, the material body cannot move. The body is only a dead vehicle to be worked by the spirit soul, which is always active and cannot stop even for a moment. As such, the spirit soul has to be engaged in the good work of Kṛṣṇa consciousness, otherwise it will be engaged in occupations dictated by the illusory energy. In contact with material energy, the spirit soul acquires material modes, and to purify the soul from such affinities it is necessary to engage in the prescribed duties enjoined in the śāstras. But if the soul is engaged in his natural function of Kṛṣṇa consciousness, whatever he is able to do is good for him. The Śrīmad-Bhāgavatam (1.5.17) affirms this:

tyaktvā sva-dharmaṁ caraṇāmbujaṁ harer
bhajann apakvo ’tha patet tato yadi
yatra kva vābhadram abhūd amuṣya kiṁ
ko vārtha āpto ’bhajatāṁ sva-dharmataḥ

“If someone takes to Kṛṣṇa consciousness, even though he may not follow the prescribed duties in the śāstras or execute the devotional service properly, and even though he may fall down from the standard, there is no loss or evil for him. But if he carries out all the injunctions for purification in the śāstras, what does it avail him if he is not Kṛṣṇa conscious?” So the purificatory process is necessary for reaching this point of Kṛṣṇa consciousness. Therefore, sannyāsa, or any purificatory process, is to help reach the ultimate goal of becoming Kṛṣṇa conscious, without which everything is considered a failure.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यह देहधारी जीवन का प्रश्न नहीं है, अपितु आत्मा का यह स्वभाव है कि वह सदैव सक्रिय रहता है | आत्मा की अनुपस्थिति में भौतिक शरीर हिल भी नहीं सकता | यह शरीर मृत-वाहन के समान है जो आत्मा द्वारा चालित होता है क्योंकि आत्मा सदैव गतिशील (सक्रीय) रहता है और वह एक क्षण के लिए भी नहीं रुक सकता | अतः आत्मा को कृष्णभावनामृत के सत्कर्म में प्रवृत्त रखना चाहिए अन्यथा वह माया द्वारा शासित कार्यों में प्रवृत्त होता रहेगा | माया के संसर्ग में आकर आत्मा भौतिक गुण प्राप्त कर लेता है और आत्मा को ऐसे आकर्षणों से शुद्ध करने के लिए यह आवश्यक है कि शास्त्रों द्वारा आदिष्ट कर्मों में इसे संलग्न रखा जाय | किन्तु यदि आत्मा कृष्णभावनामृत के अपने स्वभाविक कर्म में निरत रहता है, तो वह जो भी करता है उसके लिए कल्याणप्रद होता है | श्रीमद्भागवत (१.५.१७) द्वारा इसकी पुष्टि हुई है –

त्यक्त्वा स्वधर्मं चरणाम्बुजं हरेर्भजन्नपक्कोऽथ पतेत्ततो यदि |
यत्र क्क वाभद्रमभूदमुष्य किं को वार्थ आप्तोऽभजतां स्वधर्मतः ||

:यदि कोई कृष्णभावनामृत अंगीकार कर लेता है तो भले ही वह शास्त्रानुमोदित कर्मों को न करे अथवा ठीक से भक्ति न करे और चाहे वह पतित भी हो जाय तो इसमें उसकी हानि या बुराई नहीं होगी | किन्तु यदि वह शास्त्रानुमोदित सारे कार्य करे और कृष्णभावनाभावित न हो तो ये सारे कार्य उसके किस लाभ के हैं? अतः कृष्णभावनामृत के इस स्तर तक पहुँचने के लिए शुद्धिकरण की प्रक्रिया आवश्यक है | अतएव संन्यास या कोई भी शुद्धिकारी पद्धति कृष्णभावनामृत के चरम लक्ष्य तक पहुँचने में सहायता देने के लिए है, क्योंकि उसके बिना सब कुछ व्यर्थ है |

Notes By Kunal Gautam

One can not refrain from doing something, even if one doesn’t perform any activity from their material body, their mind is active anyways.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

कोई कुछ करने से परहेज नहीं कर सकता, भले ही कोई अपने भौतिक शरीर से गतिविधि न करे, उसका मन सक्रिय रहता ही है।