Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 6 छन्द सँख्या : ६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

कर्मेन्द्रियाणि संयम्य य आस्ते मनसा स्मरन्। इन्द्रियार्थान्विमूढात्मा मिथ्याचारः स उच्यते।।

Transliteration in English

karmendriyāṇi sanyamya ya āste manasā smaran indriyārthān vimūḍhātmā mithyāchāraḥ sa uchyate

सरल लिप्यंतरण

कर्म-एन्द्रियाणि संयम्य य आस्ते मनसा स्मरन् इन्द्रियार्थान्-विमूढात्मा मिथ्याचारः स उच्यते

Word Meaning

karma-indriyāṇi—the organs of action; sanyamya—restrain; yaḥ—who; āste—remain; manasā—in the mind; smaran—to remember; indriya-arthān—sense objects; vimūḍha-ātmā—the deluded; mithyā-āchāraḥ—hypocrite; saḥ—they; uchyate—are called

शब्दार्थ

कर्म-इन्द्रियाणि – पाँचो कर्मेन्द्रियों को; संयम्य – वश में करके; यः – जो; आस्ते – रहता है; मनसा – मन से; स्मरन् – सोचता हुआ; इन्द्रिय-अर्थान् – दम्भी; सः – वह; उच्यते – कहलाता है |

Translation

One who restrains the senses of action but whose mind dwells on sense objects certainly deludes himself and is called a pretender.

अनुवाद

जो कर्मेन्द्रियों को वश में तो करता है, किन्तु जिसका मन इन्द्रियविषयों का चिन्तन करता रहता है, वह निश्चित रूप से स्वयं को धोखा देता है और मिथ्याचारी कहलाता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

There are many pretenders who refuse to work in Kṛṣṇa consciousness but make a show of meditation, while actually dwelling within the mind upon sense enjoyment. Such pretenders may also speak on dry philosophy in order to bluff sophisticated followers, but according to this verse these are the greatest cheaters. For sense enjoyment one can act in any capacity of the social order, but if one follows the rules and regulations of his particular status, he can make gradual progress in purifying his existence. But he who makes a show of being a yogī while actually searching for the objects of sense gratification must be called the greatest cheater, even though he sometimes speaks of philosophy. His knowledge has no value, because the effects of such a sinful man’s knowledge are taken away by the illusory energy of the Lord. Such a pretender’s mind is always impure, and therefore his show of yogic meditation has no value whatsoever.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

ऐसे अनेक मित्याचारी व्यक्ति होते हैं जो कृष्णभावनामृत में कार्य तो नहीं करते, किन्तु ध्यान का दिखावा करते हैं, जबकि वात्सव में वे मन में इन्द्रियभोग का चिन्तन करते रहते हैं | ऐसे लोग अपने अबोध शिष्यों के बहकाने के लिए शुष्क दर्शन के विषय में भी व्याख्यान दे सकते हैं, किन्तु इस श्लोक के अनुसार वे सबसे बड़े धूर्त हैं | इन्द्रियसुख के लिए किसी भी आश्रम में रहकर कर्म किया जा सकता है , किन्तु यदि उस विशिष्ट पद का उपयोग विधिविधानों के पालन में लिया जाय तो व्यक्ति की क्रमशः आत्मशुद्धि हो सकती है | किन्तु जो अपने को योगी बताते हुए इन्द्रियतृप्ति के विषयों की खोज में लगा रहता है, वह सबसे बड़ा धूर्त है, भले ही वह कभी-कभी दर्शन का उपदेश क्यों न दे | उसका ज्ञान व्यर्थ है क्योंकि ऐसे पापी पुरुष के ज्ञान के सारे पजल भगवान् की माया द्वारा हर लिये जाते हैं | ऐसे धूर्त का चित्त सदैव अशुद्ध रहता है अतएव उसके यौगिक ध्यान का कोई अर्थ नहीं होता |

Notes By Kunal Gautam

The person who lives in low level of attitudes in the mind while showing outwardly being moral and idealistic, is not really a true seeker of spirituality.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जो व्यक्ति बाह्य रूप से नैतिक और आदर्शवादी होने का दिखावा करते हुए मन में निम्न स्तर की मनोवृत्ति रखता है, वह वास्तव में आध्यात्मिकता का सच्चा साधक नहीं है।