| Chapter: 3 | अध्याय : ३ |
| Verse Number: 8 | छन्द सँख्या : ८ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः। शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्ध्येदकर्मणः।।
Transliteration in English
niyataṁ kuru karma tvaṁ karma jyāyo hyakarmaṇaḥ śharīra-yātrāpi cha te na prasiddhyed akarmaṇaḥ
सरल लिप्यंतरण
नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्ध्येदकर्मणः
Word Meaning
niyatam—constantly; kuru—perform; karma—Vedic duties; tvam—you; karma—action; jyāyaḥ—superior; hi—certainly; akarmaṇaḥ—than inaction; śharīra—bodily; yātrā—maintenance; api—even; cha—and; te—your; na prasiddhyet—would not be possible; akarmaṇaḥ—inactionशब्दार्थ
नियतम् – नियत; कुरु – करो; कर्म – कर्तव्य; तवम् – तुम; कर्म – कर्म करना; ज्यायः – श्रेष्ठ; हि – निश्चय ही; अकर्मणः – काम न करने की अपेक्षा; शरीर – शरीर का; यात्रा – पालन, निर्वाह; अपि – भी; च – भी; ते – तुम्हारा; न – कभी नहीं; प्रसिद्धयेत् – सिद्ध होता; अकर्मणः – बिना काम के |Translation
Perform your prescribed duty, for doing so is better than not working. One cannot even maintain one’s physical body without work.
अनुवाद
अपना नियत कर्म करो, क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है | कर्म के बिना तो शरीर-निर्वाह भी नहीं हो सकता |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
There are many pseudo meditators who misrepresent themselves as belonging to high parentage, and great professional men who falsely pose that they have sacrificed everything for the sake of advancement in spiritual life. Lord Kṛṣṇa did not want Arjuna to become a pretender. Rather, the Lord desired that Arjuna perform his prescribed duties as set forth for kṣatriyas. Arjuna was a householder and a military general, and therefore it was better for him to remain as such and perform his religious duties as prescribed for the householder kṣatriya. Such activities gradually cleanse the heart of a mundane man and free him from material contamination. So-called renunciation for the purpose of maintenance is never approved by the Lord, nor by any religious scripture. After all, one has to maintain one’s body and soul together by some work. Work should not be given up capriciously, without purification of materialistic propensities. Anyone who is in the material world is certainly possessed of the impure propensity for lording it over material nature, or, in other words, for sense gratification. Such polluted propensities have to be cleared. Without doing so, through prescribed duties, one should never attempt to become a so-called transcendentalist, renouncing work and living at the cost of others.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
ऐसे अनेक व्यक्ति हैं जो अपने आप को उच्चकुलीन बताते हैं तथा ऐसे बड़े-बड़े व्यवसायी व्यक्ति हैं जो झूठा दिखावा करते हैं कि आध्यात्मिक जीवन में प्रगति करने के लिए उन्होंने सर्वस्व त्याग दिया है | श्रीकृष्ण यः नहीं चाहते थे कि अर्जुन मिथ्याचारी बने, अपितु वे चाहते थे कि अर्जुन क्षत्रियों के लिए निर्दिष्ट धर्म का पालन करे | अर्जुन गृहस्थ था और एक सेनानायक था, अतः उसके लिए श्रेयस्कर था कि वह उसी रूप में गृहस्थ क्षत्रिय के लिए निर्दिष्ट धार्मिक कर्तव्यों का पालन करे | ऐसे कार्यों से संसारी मनुष्य का हृदय क्रमशः विमल हो जाता है और वह भौतिक कल्मष से मुक्त हो जाता है | देह-निर्वाह के लिए किये गए तथाकथित त्याग (संन्यास) का अनुमोदन न तो भगवान् करते हैं और न कोई धर्मशास्त्र ही | आखिर देह-निर्वाह के लिए कुछ न कुछ करना होता है | भौतिकतावादी वासनाओं की शुद्धि के बिना कर्म का मनमाने ढंग से त्याग करना ठीक नहीं | इस जगत् का प्रत्येक व्यक्ति निश्चय ही प्रकृति पर प्रभुत्व जताने के लिए अर्थात् इन्द्रियतृप्ति के लिए मलिन प्रवृत्ति से ग्रस्त रहता है | ऐसी दूषित प्रवृत्तियों को शुद्ध करने की आवश्यकता है | नियत कर्मों द्वारा ऐसा किये बिना मनुष्य की चाहिए कि तथाकथित अध्यात्मवादी (योगी) बनने तथा सारा काम छोड़ कर अन्यों पर जीवित रहने का प्रयास न करे |
Notes By Kunal Gautam
We should do our work deliberately. By not working, the person himself becomes a victim of his own inaction and becomes a victim of physical disability and intellectual decline. In our practical life, we should do the assigned work considering it as a duty.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
हमें अपना काम करते रहना चाहिए। कार्य न करने से व्यक्ति स्वयं अपनी निष्क्रियता का शिकार हो जाता है तथा शारीरिक अक्षमता तथा बौद्धिक पतन का शिकार हो जाता है। अपने व्यावहारिक जीवन में नियत कर्म हमको कर्तव्य कर्म समझते हुए करना चाहिये।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »