Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 11 छन्द सँख्या : ११
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

देवान्भावयतानेन ते देवा भावयन्तु वः। परस्परं भावयन्तः श्रेयः परमवाप्स्यथ।।

Transliteration in English

devān bhāvayatānena te devā bhāvayantu vaḥ parasparaṁ bhāvayantaḥ śhreyaḥ param avāpsyatha

सरल लिप्यंतरण

देवान्-भाव-यतानेन ते देवा भाव-यन्तु वः परस्परं भाव-यन्तः श्रेयः परम-वाप्स्यथ

Word Meaning

devān—celestial gods; bhāvayatā—will be pleased; anena—by these (sacrifices); te—those; devāḥ—celestial gods; bhāvayantu—will be pleased; vaḥ—you; parasparam—one another; bhāvayantaḥ—pleasing one another; śhreyaḥ—prosperity; param—the supreme; avāpsyatha—shall achieve

शब्दार्थ

देवान् – देवताओं को; भावयता – प्रसन्न करके; अनेन – इस यज्ञ से; ते – वे; देवाः – देवता; भावयन्तु – प्रसन्न करेंगे; वः – तुमको; परस्परम् – आपस में; भावयन्तः – एक दूसरे को प्रसन्न करते हुए; श्रेयः – वर, मंगल; परम् – परम; अवाप्स्यथ – तुम प्राप्त करोगे |

Translation

The demigods, being pleased by sacrifices, will also please you, and thus, by cooperation between men and demigods, prosperity will reign for all.

अनुवाद

यज्ञों के द्वारा प्रसन्न होकर देवता तुम्हें भी प्रसन्न करेंगे और इस तरह मनुष्यों तथा देवताओं के मध्य सहयोग से सबों को सम्पन्नता प्राप्त होगी |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The demigods are empowered administrators of material affairs. The supply of air, light, water and all other benedictions for maintaining the body and soul of every living entity is entrusted to the demigods, who are innumerable assistants in different parts of the body of the Supreme Personality of Godhead. Their pleasures and displeasures are dependent on the performance of yajñas by the human being. Some of the yajñas are meant to satisfy particular demigods; but even in so doing, Lord Viṣṇu is worshiped in all yajñas as the chief beneficiary. It is stated also in the Bhagavad-gītā that Kṛṣṇa Himself is the beneficiary of all kinds of yajñas: bhoktāraṁ yajña-tapasām. Therefore, ultimate satisfaction of the yajña-pati is the chief purpose of all yajñas. When these yajñas are perfectly performed, naturally the demigods in charge of the different departments of supply are pleased, and there is no scarcity in the supply of natural products.

Performance of yajñas has many side benefits, ultimately leading to liberation from material bondage. By performance of yajñas, all activities become purified, as it is stated in the Vedas: āhāra-śuddhau sattva-śuddhiḥ sattva-śuddhau dhruvā smṛtiḥ smṛti-lambhe sarva-granthīnāṁ vipramokṣaḥ. By performance of yajña one’s eatables become sanctified, and by eating sanctified foodstuffs one’s very existence becomes purified; by the purification of existence finer tissues in the memory become sanctified, and when memory is sanctified one can think of the path of liberation, and all these combined together lead to Kṛṣṇa consciousness, the great necessity of present-day society.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

देवतागण सांसारिक कार्यों के लिए अधिकारप्राप्त प्रशासक हैं | प्रत्येक जीव द्वारा शरीर धारण करने के लिए आवश्यक वायु, प्रकाश, जल तथा अन्य सारे वर उन देवताओं के अधिकार में हैं, जो भगवान् के शरीर के विभिन्न भागों में असंख्य सहायकों के रूप में स्थित हैं | उनकी प्रसन्नता तथा अप्रसन्नता मनुष्यों द्वारा यज्ञ की सम्पन्नता पर निर्भर है | कुछ यज्ञ किन्हीं विशेष देवताओं को प्रसन्न करने के लिए होते हैं, किन्तु तो भी सारे यज्ञों में भगवान् विष्णु को प्रमुख भोक्ता की भाँति पूजा जाता है | भगवद्गीता में यह भी कहा गया है कि भगवान् कृष्ण स्वयं सभी प्रकार के यज्ञों के भोक्ता हैं – भोक्तारं यज्ञतपसाम् | अतः समस्त यज्ञों का मुख्य प्रयोजन यज्ञपति को प्रसन्न करना है | जब ये यज्ञ सुचारू रूप से सम्पन्न किये जाते हैं, तो विभिन्न विभागों के अधिकारी देवता प्रसन्न होते हैं और प्राकृतिक पदार्थों का अभाव नहीं रहता |

यज्ञों को सम्पन्न करने से अन्य लाभ भी होते हैं, जिनसे अन्ततः भवबन्धन से मुक्ति मिल जाती है | यज्ञ से सारे कर्म पवित्र हो जाते हैं, जैसा कि वेदवचन है – आहारशुद्धौ सत्त्वशुद्धिः सत्त्वशुद्धौ ध्रुवा स्मृतिः स्मृतिलम्भे सर्वग्रंथीनां विप्रमोक्षः | यज्ञ से मनुष्य के खाद्यपदार्थ शुद्ध होते हैं और शुद्ध भोजन करने से मनुष्य-जीवन शुद्ध हो जाता है, जीवन शुद्ध होने से स्मृति के सूक्ष्म-तन्तु शुद्ध होते हैं और स्मृति-तन्तुओं के शुद्ध होने पर मनुष्य मुक्तिमार्ग का चिन्तन कर सकता है और ये सम मिलकर कृष्णभावनामृत तक पहुँचाते हैं, जो आज के समाज के लिए सर्वाधिक आवश्यक है |

Notes By Kunal Gautam

As long as a man works for himself, his karma never ends and he is bound by karma. Hence by performing sacrifice towards demigods , demigods provide us with means to achieve enlightenment.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जब तक मनुष्य अपने लिए कर्म करता है, उसके कर्म कभी समाप्त नहीं होते और वह कर्म से बंधता जाता है। इसलिए देवताओं के लिए यज्ञ करके, देवता हमें ज्ञान प्राप्त करने के साधन प्रदान करते हैं।