| Chapter: 3 | अध्याय : ३ |
| Verse Number: 13 | छन्द सँख्या : १३ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
यज्ञशिष्टाशिनः सन्तो मुच्यन्ते सर्वकिल्बिषैः। भुञ्जते ते त्वघं पापा ये पचन्त्यात्मकारणात्।।
Transliteration in English
yajña-śhiṣhṭāśhinaḥ santo muchyante sarva-kilbiṣhaiḥ bhuñjate te tvaghaṁ pāpā ye pachantyātma-kāraṇāt
सरल लिप्यंतरण
यज्ञ-शिष्टा-शिनः सन्तो मुच्यन्ते सर्व-किल्बिषैः भुञ्जते ते त्वघं पापा ये पचन्त्यात्म-कारणात्
Word Meaning
yajña-śhiṣhṭa—of remnants of food offered in sacrifice; aśhinaḥ—eaters; santaḥ—saintly persons; muchyante—are released; sarva—all kinds of; kilbiṣhaiḥ—from sins; bhuñjate—enjoy; te—they; tu—but; agham—sins; pāpāḥ—sinners; ye—who; pachanti—cook (food); ātma-kāraṇāt—for their own sakeशब्दार्थ
यज्ञ-शिष्ट – यज्ञ सम्पन्न करने के बाद ग्रहण किये जाने वाले भोजन को; अशिनः – खाने वाले; सन्तः – भक्तगण; मुच्यन्ते – छुटकारा पाते हैं; सर्व – सभी प्रकार के; किल्बिषैः – पापों से; भुञ्जते – भोगते हैं; ते – वे; तु – लेकिन; अघम् – घोर पाप; पापाः – पापीजन; ये – जो; पचन्ति – भोजन बनाते हैं; आत्म-कारणात् – इन्द्रियसुख के लिए |Translation
The devotees of the Lord are released from all kinds of sins because they eat food which is offered first for sacrifice. Others, who prepare food for personal sense enjoyment, verily eat only sin.
अनुवाद
भगवान् के भक्त सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाते हैं, क्योंकि वे यज्ञ में अर्पित किये भोजन (प्रसाद) को ही खाते हैं | अन्य लोग, जो अपनी इन्द्रियसुख के लिए भोजन बनाते हैं, वे निश्चित रूप से पाप खाते हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The devotees of the Supreme Lord, or the persons who are in Kṛṣṇa consciousness, are called santas, and they are always in love with the Lord as it is described in the Brahma-saṁhitā (5.38): premāñjana-cchurita-bhakti-vilocanena santaḥ sadaiva hṛdayeṣu vilokayanti. The santas, being always in a compact of love with the Supreme Personality of Godhead, Govinda (the giver of all pleasures), or Mukunda (the giver of liberation), or Kṛṣṇa (the all-attractive person), cannot accept anything without first offering it to the Supreme Person. Therefore, such devotees always perform yajñas in different modes of devotional service, such as śravaṇam, kīrtanam, smaraṇam, arcanam, etc., and these performances of yajñas keep them always aloof from all kinds of contamination of sinful association in the material world. Others, who prepare food for self or sense gratification, are not only thieves but also the eaters of all kinds of sins. How can a person be happy if he is both a thief and sinful? It is not possible. Therefore, in order for people to become happy in all respects, they must be taught to perform the easy process of saṅkīrtana-yajña, in full Kṛṣṇa consciousness. Otherwise, there can be no peace or happiness in the world.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
भगवद्भक्तों या कृष्णभावनाभावित पुरुषों को सन्त कहा जाता है | वे सदैव भगवत्प्रेम में निमग्न रहते हैं, जैसा कि ब्रह्मसंहिता में (५.३८) कहा गया है – प्रेमाञ्जनच्छुरितभक्तिविलोचनेन सन्तः सदैव हृदयेषु विलोकयन्ति | सन्तगण श्रीभगवान् गोविन्द (समस्त आनन्द के दाता), या मुकुन्द (मुक्ति के दाता), या कृष्ण (सबों को आकृष्ट करने वाले पुरुष) के प्रगाढ़ प्रेम में मग्न रहने के कारण कोई भी वस्तु परम पुरुष को अर्पित किये बिना ग्रहण नहीं करते | फलतः ऐसे भक्त पृथक्-पृथक् भक्ति-साधनों के द्वारा, यथा श्रवण, कीर्तन, स्मरण, अर्चन आदि के द्वारा यज्ञ करते रहते हैं, जिससे वे संसार की सम्पूर्ण पापमयी संगति के कल्मष से दूर रहते हैं | अन्य लोग, जो अपने लिए या इन्द्रियतृप्ति के लिए भोजन बनाते हैं वे न केवल चोर हैं, अपितु सभी प्रकार के पापों को खाने वाले हैं | जो व्यक्ति चोर तथा पापी दोनों हो, भला वह किस तरह सुखी रह सकता है? यह संभव नहीं | अतः सभी प्रकार से सुखी रहने के लिए मनुष्यों को पूर्ण कृष्णभावनामृत में संकीर्तन-यज्ञ करने की सरल विधि बताई जानी चाहिए, अन्यथा संसार में शान्ति या सुख नहीं हो सकता |
Notes By Kunal Gautam
According to the scriptures, one should first offer to God. By offering food first and then enjoying it, one gets freedom from the sins and impurities committed while preparing the food.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
शास्त्रों के अनुसार सबसे पहले भगवान को अर्पण करना चाहिए। पहले भोजन अर्पण करने और बाद में उसका भोग करने से भोजन बनाते समय तक होने वाले पापों और अशुद्धियों से मुक्ति मिलती है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »