Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 20 छन्द सँख्या : २०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

कर्मणैव हि संसिद्धिमास्थिता जनकादयः। लोकसंग्रहमेवापि संपश्यन्कर्तुमर्हसि।।

Transliteration in English

karmaṇaiva hi sansiddhim āsthitā janakādayaḥ loka-saṅgraham evāpi sampaśhyan kartum arhasi

सरल लिप्यंतरण

कर्मण-एव हि संसिद्धिम-अस्थिता जनकादयः लोक-संग्रहम-एवापि संपश्यन्-कर्तुम-र्हसि

Word Meaning

karmaṇā—by the performance of prescribed duties; eva—only; hi—certainly; sansiddhim—perfection; āsthitāḥ—attained; janaka-ādayaḥ—King Janak and other kings; loka-saṅgraham—for the welfare of the masses; eva api—only; sampaśhyan—considering; kartum—to perform; arhasi—you should;

शब्दार्थ

कर्मणा– कर्म से; एव– ही; हि– निश्चय ही; संसिद्धिम्– पूर्णता में; आस्थिताः– स्थित; जनक-आदयः– जनक तथा अन्य राजा; लोक-सङ्ग्रहम्– सामान्य लोग; एवअपि– भी; सम्पश्यन्– विचार करते हुए; कर्तुम्– करने के लिए; अर्हसि– योग्य हो |

Translation

Kings such as Janaka attained perfection solely by performance of prescribed duties. Therefore, just for the sake of educating the people in general, you should perform your work.

अनुवाद

जनक जैसे राजाओं ने केवल नियत कर्मों को करने से ही सिद्धि प्राप्त की | अतः सामान्य जनों को शिक्षित करने की दृष्टि से तुम्हें कर्म करना चाहिए |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Kings like Janaka were all self-realized souls; consequently they had no obligation to perform the prescribed duties in the Vedas. Nonetheless they performed all prescribed activities just to set examples for the people in general. Janaka was the father of Sītā and father-in-law of Lord Śrī Rāma. Being a great devotee of the Lord, he was transcendentally situated, but because he was the king of Mithilā (a subdivision of Bihar province in India), he had to teach his subjects how to perform prescribed duties. Lord Kṛṣṇa and Arjuna, the Lord’s eternal friend, had no need to fight in the Battle of Kurukṣetra, but they fought to teach people in general that violence is also necessary in a situation where good arguments fail. Before the Battle of Kurukṣetra, every effort was made to avoid the war, even by the Supreme Personality of Godhead, but the other party was determined to fight. So for such a right cause, there is a necessity for fighting. Although one who is situated in Kṛṣṇa consciousness may not have any interest in the world, he still works to teach the public how to live and how to act. Experienced persons in Kṛṣṇa consciousness can act in such a way that others will follow, and this is explained in the following verse.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जनक जैसे राजा स्वरुपसिद्ध व्यक्ति थे, अतः वे वेदानुमोदित कर्म करने के लिए बाध्य न थे | तो भी वे लोग सामान्यजनों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सारे नियत कर्म करते रहे | जनक सीताजी के पिता तथा भगवान् श्रीराम के ससुर थे | भगवान् के महान भक्त होने के कारण उनकी स्थिति दिव्य थी, किन्तु चूँकि वे मिथिला (जो भारत के बिहार प्रान्त में एक परगना है) के राजा थे, अतः उन्हें अपनी प्रजा को यह शिक्षा देनी थी कि कर्तव्य-पालन किस प्रकार किया जाता है | भगवान् कृष्ण तथा उनके शाश्र्वत सखा अर्जुन को कुरुक्षेत्र के युद्ध में लड़ने की कोई आवश्यकता नहीं थी, किन्तु उन्होंने जनता को यह सिखाने के लिए युद्ध किया कि जब सत्परामर्श असफल हो जाते हैं तो ऐसी स्थिति में हिंसा आवश्यक हो जाती है | कुरुक्षेत्र युद्ध से पूर्व युद्ध-निवारण के लिए भगवान् तक ने सारे प्रयास किये, किन्तु दूसरा पक्ष लड़ने पर तुला था | अतः ऐसे सद्धर्म के लिए युद्ध करना आवश्यक थे | यद्यपि कृष्णभावनाभावित व्यक्ति को संसार में कोई रूचि हो सकती तो भी वह जनता को यह सिखाने के लिए कि किस तरह रहना और कार्य करना चाहिए, कर्म करता रहता है | कृष्णभावनामृत में अनुभवी व्यक्ति इस तरह कार्य करते हैं कि अन्य लोग उनका अनुसरण कर सकें और इसकी व्याख्या अगले श्लोक में की गई है |

Notes By Kunal Gautam

Kings such as Janaka attained perfection by performing his duties without any attachment towards people. Hence one should perform their duties without any attachment.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जनक जैसे राजाओं ने बिना किसी लगाव के अपने कर्तव्यों का पालन करके परब्रह्म प्राप्त कीया। इसलिए मनुष्य को बिना किसी आसक्ति के अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।