Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 28 छन्द सँख्या : २८
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

तत्त्ववित्तु महाबाहो गुणकर्मविभागयोः। गुणा गुणेषु वर्तन्त इति मत्वा न सज्जते।।

Transliteration in English

tattva-vit tu mahā-bāho guṇa-karma-vibhāgayoḥ guṇā guṇeṣhu vartanta iti matvā na sajjate

सरल लिप्यंतरण

तत्त्व-वित्तु महाबाहो गुण-कर्म-विभागयोः गुणा गुणेषु वर्तन्त इति मत्वा न सज्जते

Word Meaning

tattva-vit—the knower of the Truth; tu—but; mahā-bāho—mighty-armed one; guṇa-karma—from guṇas and karma; vibhāgayoḥ—distinguish; guṇāḥ—modes of material nature in the shape of the senses, mind, etc; guṇeṣhu—modes of material nature in the shape of objects of perception; vartante—are engaged; iti—thus; matvā—knowing; na—never; sajjate—becomes attached

शब्दार्थ

तत्त्ववित् – परम सत्य को जानने वाला; तु – लेकिन; महाबाहो – हे विशाल भुजाओं वाले; गुण-कर्म – भौतिक प्रभाव के अन्तर्गत कर्म के; विभाग्योः – भेद के; गुणाः – इन्द्रियाँ; गुणेषु – इन्द्रियतृप्ति में; वर्तन्ते – तत्पर रहती हैं; इति – इस प्रकार; मत्वा – मानकर; न – कभी नहीं; सज्जते – आसक्त होता है |

Translation

One who is in knowledge of the Absolute Truth, O mighty-armed, does not engage himself in the senses and sense gratification, knowing well the differences between work in devotion and work for fruitive results.

अनुवाद

हे महाबाहो! भक्तिभावमय कर्म तथा सकाम कर्म के भेद को भलीभाँति जानते हुए जो परमसत्य को जानने वाला है, वह कभी भी अपने आपको इन्द्रियों में तथा इन्द्रियतृप्ति में नहीं लगाता |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The knower of the Absolute Truth is convinced of his awkward position in material association. He knows that he is part and parcel of the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa, and that his position should not be in the material creation. He knows his real identity as part and parcel of the Supreme, who is eternal bliss and knowledge, and he realizes that somehow or other he is entrapped in the material conception of life. In his pure state of existence he is meant to dovetail his activities in devotional service to the Supreme Personality of Godhead, Kṛṣṇa. He therefore engages himself in the activities of Kṛṣṇa consciousness and becomes naturally unattached to the activities of the material senses, which are all circumstantial and temporary. He knows that his material condition of life is under the supreme control of the Lord; consequently he is not disturbed by all kinds of material reactions, which he considers to be the mercy of the Lord. According to Śrīmad-Bhāgavatam, one who knows the Absolute Truth in three different features – namely Brahman, Paramātmā and the Supreme Personality of Godhead – is called tattva-vit, for he knows also his own factual position in relationship with the Supreme.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

परमसत्य को जानने वाला भौतिक संगति में अपनी विषम स्थिति को जनता है | वह जानता है कि वह भगवान् कृष्ण का अंश है और उसका स्थान इस भौतिक सृष्टि में नहीं होना चाहिए | वह अपने वास्तविक स्वरूप को भगवान् के अंश के रूप में जानता है जो सत् चित् आनंद हैं और उसे यः अनुभूति होती रहती है कि “मैं किसी कारण से देहात्मबुद्धि में फँस चुका हूँ |” अपने अस्तित्व की शुद्ध अवस्था में उसे सारे कार्य भगवान् कृष्ण की सेवा में नियोजित करने चाहिए | फलतः वह अपने आपको कृष्णभावनामृत के कार्यों में लगाता है और भौतिक इन्द्रियों के कार्यों के प्रति स्वभावतः अनासक्त हो जाता है क्योंकि ये परिस्थितिजन्य तथा अस्थायी हैं | वह जानता है कि उसके जीवन की भौतिक दशा भगवान् के नियन्त्रण में है, फलतः वह सभी प्रकार के भौतिक बन्धनों से विचलित नहीं होता क्योंकि वह उन्हें भगवत्कृपा मानता है | श्रीमद्भागवत के अनुसार जो व्यक्ति परमसत्य को ब्रह्म, परमात्मा तथा श्रीभगवान् – इन तीन विभिन्न रूपों में जानता है वही तत्त्ववित् कहलाता है, क्योंकि वह परमेश्र्वर के साथ अपने वास्तविक सम्बन्ध को भी जानता है |

Notes By Kunal Gautam

The wise man knows differences between work in devotion and work for fruitive results. He knows that work in devotion is the best which leads toward enlightenment.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

ज्ञानी व्यक्ति भक्ति में कार्य और फलदायी परिणामों के लिए कार्य के बीच के अंतर को जानता है। वह जानता है कि भक्ति में किया गया कार्य ही वह सर्वोत्तम है जो ज्ञान की ओर ले जाता है।