Chapter: 3 अध्याय : ३
Verse Number: 39 छन्द सँख्या : ३९
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

आवृतं ज्ञानमेतेन ज्ञानिनो नित्यवैरिणा। कामरूपेण कौन्तेय दुष्पूरेणानलेन च।।

Transliteration in English

āvṛitaṁ jñānam etena jñānino nitya-vairiṇā kāma-rūpeṇa kaunteya duṣhpūreṇānalena cha

सरल लिप्यंतरण

आवृतं ज्ञानम-एतेन ज्ञानिनो नित्य-वैरिणा काम-रूपेण कौन्तेय दुष्पूरेण-अनलेन च

Word Meaning

āvṛitam—covered; jñānam—knowledge; etena—by this; jñāninaḥ—of the wise; nitya-vairiṇā—by the perpetual enemy; kāma-rūpeṇa—in the form of desires; kaunteya—Arjun the son of Kunti; duṣhpūreṇa—insatiable; analena—like fire; cha—and

शब्दार्थ

आवृतम्– ढका हुआ; ज्ञानम्– शुद्ध चेतना; एतेन– इससे; ज्ञानिनः– ज्ञाता का; नित्य-वैरिणा– नित्य शत्रु द्वारा; काम-रूपेण– काम के रूप में; कौन्तेय– हे कुन्तीपुत्र; दुष्पूरेण– कभी भी तुष्ट न होने वाली; अनलेन– अग्नि द्वारा; च– भी |

Translation

Thus the wise living entity’s pure consciousness becomes covered by his eternal enemy in the form of lust, which is never satisfied and which burns like fire.

अनुवाद

इस प्रकार ज्ञानमय जीवात्मा की शुद्ध चेतना उसके काम रूपी नित्य शत्रु से ढकी रहती है जो कभी भी तुष्ट नहीं होता और अग्नि के समान जलता रहता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

It is said in the Manu-smṛti that lust cannot be satisfied by any amount of sense enjoyment, just as fire is never extinguished by a constant supply of fuel. In the material world, the center of all activities is sex, and thus this material world is called maithunya-āgāra, or the shackles of sex life. In the ordinary prison house, criminals are kept within bars; similarly, the criminals who are disobedient to the laws of the Lord are shackled by sex life. Advancement of material civilization on the basis of sense gratification means increasing the duration of the material existence of a living entity. Therefore, this lust is the symbol of ignorance by which the living entity is kept within the material world. While one enjoys sense gratification, it may be that there is some feeling of happiness, but actually that so-called feeling of happiness is the ultimate enemy of the sense enjoyer.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

मनुस्मृति में कहा गया है कि कितना भी विषय-भोग क्यों न किया जाय काम की तृप्ति नहीं होती, जिस प्रकार कि निरन्तर ईंधन डालने से अग्नि कभी नहीं बुझती | भौतिक जगत् में समस्त कार्यकलापों का केन्द्रबिन्दु मैथुन (कामसुख) है, अतः इस जगत् को मैथुन्य-आगार या विषयी-जीवन की हथकड़ियाँ कहा गया है | एक सामान्य वन्दीगृह में अपराधियों को छड़ों के भीतर रखा जाता है इसी प्रकार जो अपराधी भगवान् के नियमों की अवज्ञा करते हैं, वे मैथुन-जीवन द्वारा बन्दी बनाये जाते हैं | इन्द्रियतृप्ति के आधार पर भौतिक सभ्यता की प्रगति का अर्थ है, इस जगत् में जीवात्मा की बन्धन अवधि को बढाना | अतः यह काम अज्ञान का प्रतीक है जिसके द्वारा जीवात्मा को इस संसार में रखा जाता है | इन्द्रियतृप्ति का भोग करते समय हो सकता है कि कुछ प्रसन्नता की अनुभूति हो, किन्तु यह प्रसन्नता की अनुभूति ही इन्द्रियभोक्ता का चरम शत्रु है |

Notes By Kunal Gautam

The nature of lust which is difficult to ratify and is insatiable, is the biggest roadblocks towards the way of enlightenment.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

वासना की प्रकृति जिसकी पुष्टि करना कठिन है और अतृप्त है, आत्मज्ञान के मार्ग की सबसे बड़ी बाधा है।