| Chapter: 3 | अध्याय : ३ |
| Verse Number: 40 | छन्द सँख्या : ४० |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
इन्द्रियाणि मनो बुद्धिरस्याधिष्ठानमुच्यते। एतैर्विमोहयत्येष ज्ञानमावृत्य देहिनम्।।
Transliteration in English
indriyāṇi mano buddhir asyādhiṣhṭhānam uchyate etair vimohayatyeṣha jñānam āvṛitya dehinam
सरल लिप्यंतरण
इन्द्रियाणि मनो बुद्धि-रस्या-अधिष्ठानम-उच्यते एतै-र्विमोहयत्-येष ज्ञान-मावृत्य देहिनम्
Word Meaning
indriyāṇi—the senses; manaḥ—the mind; buddhiḥ—the intellect; asya—of this; adhiṣhṭhānam—dwelling place; uchyate—are said to be; etaiḥ—by these; vimohayati—deludes; eṣhaḥ—this; jñānam—knowledge; āvṛitya—clouds; dehinam—the embodied soulशब्दार्थ
इन्द्रियाणि– इन्द्रियाँ; मनः– मन; बुद्धिः– बुद्धि; अस्य– इस काम का; अधिष्ठानम्– निवासस्थान; उच्यते– कहा जाता है; एतैः– इन सबों से; विमोहयति– मोहग्रस्त करता है ; एषः– यह काम; ज्ञानम्– ज्ञान को; आवृत्य– ढक कर; देहिनम्– शरीरधारी को |Translation
The senses, the mind and the intelligence are the sitting places of this lust. Through them lust covers the real knowledge of the living entity and bewilders him.
अनुवाद
इन्द्रियाँ, मन तथा बुद्धि इस काम के निवासस्थान हैं | इनके द्वारा यह काम जीवात्मा के वास्तविक ज्ञान को ढक कर उसे मोहित कर लेता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
The enemy has captured different strategic positions in the body of the conditioned soul, and therefore Lord Kṛṣṇa is giving hints of those places, so that one who wants to conquer the enemy may know where he can be found. Mind is the center of all the activities of the senses, and thus when we hear about sense objects the mind generally becomes a reservoir of all ideas of sense gratification; and, as a result, the mind and the senses become the repositories of lust. Next, the intelligence department becomes the capital of such lustful propensities. Intelligence is the immediate next-door neighbor of the spirit soul. Lusty intelligence influences the spirit soul to acquire the false ego and identify itself with matter, and thus with the mind and senses. The spirit soul becomes addicted to enjoying the material senses and mistakes this as true happiness. This false identification of the spirit soul is very nicely explained in the Śrīmad-Bhāgavatam (10.84.13):
yasyātma-buddhiḥ kuṇape tri-dhātuke
sva-dhīḥ kalatrādiṣu bhauma ijya-dhīḥ
yat-tīrtha-buddhiḥ salile na karhicij
janeṣv abhijñeṣu sa eva go-kharaḥ
“A human being who identifies this body made of three elements with his self, who considers the by-products of the body to be his kinsmen, who considers the land of birth worshipable, and who goes to the place of pilgrimage simply to take a bath rather than meet men of transcendental knowledge there is to be considered like an ass or a cow.”
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
चूँकि शत्रु ने बद्धजीव के शरीर के विभिन्न सामरिक स्थानों पर अपना अधिकार कर लिया है, अतः भगवान् कृष्ण उन स्थानों का संकेत कर रहे हैं जिससे शत्रु को जीतने वाला यह जान ले कि शत्रु कहाँ पर है | मन समस्त इन्द्रियों के कार्यकलापों का केन्द्रबिन्दु है, अतः जब हम इन्द्रिय-विषयों के सम्बन्ध में सुनते हैं तो मन इन्द्रियतृप्ति के समस्त भावों का आगार बन जाता है | इस तरह मन तथा इन्द्रियाँ काम की शरणस्थली बन जाते हैं | इसके बाद बुद्धि ऐसी कामपूर्ण रुचियों की राजधानी बन जाती है | बुद्धि आत्मा की निकट पड़ोसन है | काममय बुद्धि से आत्मा प्रभावित होता है जिससे उसमें अहंकार उत्पन्न होता है और वह पदार्थ से तथा इस प्रकार मन तथा इन्द्रियों से अपना तादात्मय कर लेता है | आत्मा को भौतिक इन्द्रियों का भोग करने की लत पड़ जाती है जिसे वह वास्तविक सुख मान बैठता है | श्रीमद्भागवत में (१०.८४.१३) आत्मा के इस मिथ्या स्वरूप की अत्युत्तम विवेचना की गई है –
यस्यात्मबुद्धिः कृणपे त्रिधातुके स्वधीः कलत्रादिषु भौम इज्यधीः |
यत्तीर्थबुद्धिः सलिले न कर्हिचिज्जनेष्वभिज्ञेषु स एव गोखरः ||
“जो मनुष्य इस त्रिधातु निर्मित शरीर को आत्मस्वरूप जान बैठता है, जो देह के विकारों को स्वजन समझता है, जो जन्मभूमि को पूज्य मानता है और जो तीर्थस्थलों की यात्रा दिव्यज्ञान वाले पुरुष से भेंट करने के लिए नहीं, अपितु स्नान करने के लिए करता है उसे गधा या बैल के समान समझना चाहिए |”
Notes By Kunal Gautam
The lust is placed inside the mind, sense and intelligence of the person. It hinders the development of self realisation.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
वासना व्यक्ति के मन, इंद्रिय और बुद्धि के भीतर स्थित होती है। यह आत्म-साक्षात्कार के विकास में बाधक है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »