| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 3 | छन्द सँख्या : ३ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
स एवायं मया तेऽद्य योगः प्रोक्तः पुरातनः। भक्तोऽसि मे सखा चेति रहस्यं ह्येतदुत्तमम्।।
Transliteration in English
sa evāyaṁ mayā te ’dya yogaḥ proktaḥ purātanaḥ bhakto ’si me sakhā cheti rahasyaṁ hyetad uttamam
सरल लिप्यंतरण
स एवायं मया ते-अद्य योगः प्रोक्तः पुरातनः भक्तो-असि मे सखा चेति रहस्यं ह्-येत-दुत्त-मम्
Word Meaning
saḥ—that; eva—certainly; ayam—this; mayā—by me; te—unto you; adya—today; yogaḥ—the science of Yog; proktaḥ—reveal; purātanaḥ—ancient; bhaktaḥ—devotee; asi—you are; me—my; sakhā—friend; cha—and; iti—therefore; rahasyam—secret; hi—certainly; etat—this; uttamam—supremeशब्दार्थ
सः– वही; एव– निश्चय ही; अयम् – यह;मया– मेरे द्वारा; ते– तुमसे; अद्य– आज; योगः– योगविद्या; प्रोक्तः– कही गयी; पुरातनः– अत्यन्त प्राचीन; भक्तः– भक्त; असि– हो; मे– मेरे; सखा– मित्र; च– भी; इति– अतः; रहस्यम्– रहस्य;हि– निश्चय ही;एतत्– यह; उत्तमम्– दिव्य |Translation
That very ancient science of the relationship with the Supreme is today told by Me to you because you are My devotee as well as My friend and can therefore understand the transcendental mystery of this science.
अनुवाद
आज मेरे द्वारा वही यह प्राचीन योग यानी परमेश्र्वर के साथ अपने सम्बन्ध का विज्ञान, तुमसे कहा जा रहा है, क्योंकि तुम मेरे भक्त तथा मित्र हो, अतः तुम इस विज्ञान के दिव्य रहस्य को समझ सकते हो |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
There are two classes of men, namely the devotee and the demon. The Lord selected Arjuna as the recipient of this great science owing to his being a devotee of the Lord, but for the demon it is not possible to understand this great mysterious science. There are a number of editions of this great book of knowledge. Some of them have commentaries by the devotees, and some of them have commentaries by the demons. Commentation by the devotees is real, whereas that of the demons is useless. Arjuna accepts Śrī Kṛṣṇa as the Supreme Personality of Godhead, and any commentary on the Gītā following in the footsteps of Arjuna is real devotional service to the cause of this great science. The demonic, however, do not accept Lord Kṛṣṇa as He is. Instead they concoct something about Kṛṣṇa and mislead general readers from the path of Kṛṣṇa’s instructions. Here is a warning about such misleading paths. One should try to follow the disciplic succession from Arjuna, and thus be benefited by this great science of Śrīmad Bhagavad-gītā.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
मनुष्यों की दो श्रेणियाँ हैं – भक्त तथा असुर | भगवान् ने अर्जुन को इस विद्या का पात्र इसीलिए चुना क्योंकि वह उनका भक्त था | किन्तु असुर के लिए इस परम गुह्यविद्या को समझ पाना सम्भव नहीं है | इस परम ज्ञानग्रंथ के अनेक संस्करण उपलब्ध हैं | इनमें से कुछ भक्तों की टीकाएँ हैं और कुछ असुरों की | जो टीकाएँ भक्तों द्वारा की गई हैं वे वास्तविक हैं, किन्तु जो असुरों द्वारा की गई हैं वे व्यर्थ हैं | अर्जुन श्रीकृष्ण को भगवान् के रूप में मानता है, अतः जो गीता भाष्य अर्जुन के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए किया गया है वह इस परमविद्या के पक्ष में वास्तविक सेवा है | किन्तु असुर भगवान् कृष्ण को उस रूप में नहीं मानते | वे कृष्ण के विषय में तरह-तरह की मनगढंत बातें करते हैं और वे कृष्ण के उपदेश-मार्ग से सामान्य जनता को गुमराह करते रहते हैं | ऐसे कुमार्गों से बचने के लिए यह एक चेतावनी है | मनुष्य को चाहिए कि अर्जुन की परम्परा का अनुसरण करे और श्रीमद्भगवद्गीता के इस परमविज्ञान से लाभान्वित हो |
Notes By Kunal Gautam
The Arjuna being pure devotee, got the knowledge of Bhagavad-gītā by lord himself. By this way the lord initiated the chain of disciplic succession, which got lost in the past.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अर्जुन शुद्ध भक्त होने के कारण, स्वयं भगवान द्वारा भगवद गीता का ज्ञान प्राप्त किया था। इस तरह प्रभु ने शिष्य उत्तराधिकार की श्रृंखला शुरू की, जो अतीत में खो गई।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »