| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 5 | छन्द सँख्या : ५ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
श्री भगवानुवाच बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन। तान्यहं वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप।।
Transliteration in English
śhrī bhagavān uvācha bahūni me vyatītāni janmāni tava chārjuna tānyahaṁ veda sarvāṇi na tvaṁ vettha parantapa
सरल लिप्यंतरण
श्री भगवानुवाच बहूनि मे व्यती-तानि जन्म-आनि तव चार्जुन तान्-यहं वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप
Word Meaning
śhrī-bhagavān uvācha—the Supreme Lord said; bahūni—many; me—of mine; vyatītāni—have passed; janmāni—births; tava—of yours; cha—and; arjuna—Arjun; tāni—them; aham—I; veda—know; sarvāṇi—all; na—not; tvam—you; vettha—know; parantapa—Arjun, the scorcher of foesशब्दार्थ
श्री-भगवान् उवाच– श्रीभगवान् ने कहा; बहूनि– अनेक; मे– मेरे; व्यतीतानि– बीत चुके; जन्मानि– जन्म; तव– तुम्हारे; च– भी; अर्जुन– हे अर्जुन; तानि– उन; अहम्– मैं; वेद– जानता हूँ; सर्वाणि– सबों को; न– नहीं; त्वम्– तुम; वेत्थ– जानते हो; परन्तप– हे शत्रुओं का दमन करने वाले |Translation
The Personality of Godhead said: Many, many births both you and I have passed. I can remember all of them, but you cannot, O subduer of the enemy!
अनुवाद
श्रीभगवान् ने कहा – तुम्हारे तथा मेरे अनेकानेक जन्म हो चुके हैं | मुझे तो उन सबका स्मरण है, किन्तु हे परंतप! तुम्हें उनका स्मरण नहीं रह सकता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
In the Brahma-saṁhitā (5.33) we have information of many, many incarnations of the Lord. It is stated there:
advaitam acyutam anādim ananta-rūpam
ādyaṁ purāṇa-puruṣaṁ nava-yauvanaṁ ca
vedeṣu durlabham adurlabham ātma-bhaktau
govindam ādi-puruṣaṁ tam ahaṁ bhajāmi
“I worship the Supreme Personality of Godhead, Govinda [Kṛṣṇa], who is the original person – absolute, infallible, without beginning. Although expanded into unlimited forms, He is still the same original, the oldest, and the person always appearing as a fresh youth. Such eternal, blissful, all-knowing forms of the Lord are usually not understood by even the best Vedic scholars, but they are always manifest to pure, unalloyed devotees.”
It is also stated in Brahma-saṁhitā (5.39):
rāmādi-mūrtiṣu kalā-niyamena tiṣṭhan
nānāvatāram akarod bhuvaneṣu kintu
kṛṣṇaḥ svayaṁ samabhavat paramaḥ pumān yo
govindam ādi-puruṣaṁ tam ahaṁ bhajāmi
“I worship the Supreme Personality of Godhead, Govinda [Kṛṣṇa], who is always situated in various incarnations such as Rāma, Nṛsiṁha and many subincarnations as well, but who is the original Personality of Godhead known as Kṛṣṇa, and who incarnates personally also.”
In the Vedas also it is said that the Lord, although one without a second, manifests Himself in innumerable forms. He is like the vaidūrya stone, which changes color yet still remains one. All those multiforms are understood by the pure, unalloyed devotees, but not by a simple study of the Vedas (vedeṣu durlabham adurlabham ātma-bhaktau). Devotees like Arjuna are constant companions of the Lord, and whenever the Lord incarnates, the associate devotees also incarnate in order to serve the Lord in different capacities. Arjuna is one of these devotees, and in this verse it is understood that some millions of years ago when Lord Kṛṣṇa spoke the Bhagavad-gītā to the sun-god Vivasvān, Arjuna, in a different capacity, was also present. But the difference between the Lord and Arjuna is that the Lord remembered the incident whereas Arjuna could not remember. That is the difference between the part-and-parcel living entity and the Supreme Lord. Although Arjuna is addressed herein as the mighty hero who could subdue the enemies, he is unable to recall what had happened in his various past births. Therefore, a living entity, however great he may be in the material estimation, can never equal the Supreme Lord. Anyone who is a constant companion of the Lord is certainly a liberated person, but he cannot be equal to the Lord. The Lord is described in the Brahma-saṁhitā as infallible (acyuta), which means that He never forgets Himself, even though He is in material contact. Therefore, the Lord and the living entity can never be equal in all respects, even if the living entity is as liberated as Arjuna. Although Arjuna is a devotee of the Lord, he sometimes forgets the nature of the Lord, but by the divine grace a devotee can at once understand the infallible condition of the Lord, whereas a nondevotee or a demon cannot understand this transcendental nature. Consequently these descriptions in the Gītā cannot be understood by demonic brains. Kṛṣṇa remembered acts which were performed by Him millions of years before, but Arjuna could not, despite the fact that both Kṛṣṇa and Arjuna are eternal in nature. We may also note herein that a living entity forgets everything due to his change of body, but the Lord remembers because He does not change His sac-cid-ānanda body. He is advaita, which means there is no distinction between His body and Himself. Everything in relation to Him is spirit – whereas the conditioned soul is different from his material body. And because the Lord’s body and self are identical, His position is always different from that of the ordinary living entity, even when He descends to the material platform. The demons cannot adjust themselves to this transcendental nature of the Lord, which the Lord Himself explains in the following verse.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
ब्रह्मसंहिता में (५.३३) हमें भगवान् के अनेकानेक अवतारों की सूचना प्राप्त होती है | उसमें कहा गया है –
अद्वैतमच्युतमनादिमनन्तरूपमाद्यं पुराणपुरुषं नवयौवेन च |
वेदेषु दुर्लभमदुर्लभमात्मभक्तौ गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि ||
“मैं उन आदि पुरुष श्री भगवान् गोविन्द की पूजा करता हूँ जो अद्वैत,अच्युत तथा अनादि हैं | यद्यपि अनन्त रूपों में उनका विस्तार है, किन्तु तो भी वे आद्य, पुरातन तथा नित्य नवयौवन युक्त रहते हैं | श्रीभगवान् के ऐसे सच्चिदानन्दरूप को प्रायः श्रेष्ठ वैदिक विद्वान जानते हैं, किन्तु विशुद्ध अनन्य भक्तों को तो उनके दर्शन नित्य होते रहते हैं |”
ब्रह्मसंहिता में यह भी कहा गया है –
रामादिमुर्तिषु कलानियमेन तिष्ठन् नानावतारकरोद् भुवनेषु किन्तु |
कृष्ण स्वयं समभवत् परमः पुमान् यो गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि ||
“मैं उन श्रीभगवान् गोविन्द की पूजा करता हूँ जो राम, नृसिंह आदि अवतारों तथा अंशावतारों में नित्य स्थित रहते हुए भी कृष्ण नाम से विख्यात आदि-पुरुष हैं और जो स्वयं भी अवतरित होते हैं |”
वेदों में भी कहा गया है कि अद्वैत होते हुए भी भगवान् असंख्य रूपों में प्रकट होते हैं | वे उस वैदूर्यमणि के समान हैं जो अपना रंग परिवर्तित करते हुए भी एक ही रहता है | इन सारे रूपों को विशुद्ध निष्काम भक्त ही समझ पाते हैं; केवल वेदों के अध्ययन से उनको नहीं समझा जा सकता (वेदेषु दुर्लभमदुर्लभमात्मभक्तौ)| अर्जुन जैसे भक्त कृष्ण के नित्य सखा हैं और जब भी भगवान् अवतरित होते हैं तो उनके पार्षद भक्त भी विभिन्न रूपों में उनकी सेवा करने के लिए उनके साथ-साथ अवतार लेते हैं | अर्जुन ऐसा ही भक्त है और इस श्लोक से पता चलता है कि लाखों वर्ष पूर्व जब भगवान् कृष्ण ने भगवद्गीता का प्रवचन सूर्यदेव विवस्वान् से किया था तो उस समय अर्जुन भी किसी भिन्न रूप में उपस्थित थे | किन्तु भगवान् तथा अर्जुन में यह अन्तर है कि भगवान् ने यह घटना याद राखी, किन्तु अर्जुन उसे याद नहीं रख सका | अंशरूप जीवात्मा तथा परमेश्र्वर में यही अन्तर है | यद्यपि अर्जुन को यहाँ परम शक्तिशाली वीर के रूप में सम्भोधित किया गया है, जो शत्रुओं का दमन कर सकता है, किन्तु विगत जन्मों में जो घटनाएँ घटी हैं, उन्हें स्मरण रखने में वह अक्षम है | अतः भौतिक दृष्टि से जीव चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, वह कभी परमेश्र्वर की समता नहीं कर सकता | भगवान् का नित्य संगी निश्चित रूप से मुक्त पुरुष होता है, किन्तु वह भगवान् के तुल्य नहीं होता | ब्रह्मसंहिता में भगवान् को अच्युत कहा गया जिसका अर्थ होता है कि वे भौतिक सम्पर्क में रहते हुए भी अपने को नहीं भूलते | अतः भगवान् तथा जीव कभी भी सभी तरह से एकसमान नहीं हो सकते, भले ही जीव अर्जुन के समान मुक्त पुरुष क्यों न हो | यद्यपि अर्जुन भगवान् का भक्त है, किन्तु कभी-कभी वह भी भगवान् की प्रकृति को भूल जाता है | किन्तु दैवी कृपा से भक्त तुरन्त भगवान् की अच्युत स्थिति को समझ जाता है जबकि अभक्त या असुर इस दिव्य प्रकृति को नहीं समझ पाता| फलस्वरूप गीता के विवरण आसुरी मस्तिष्कों में नहीं चढ़ पाते | कृष्ण को लाखों वर्ष पूर्व सम्पन्न कार्यों की स्मृति बनी हुई है किन्तु अर्जुन को स्मरण नहीं है यद्यपि अर्जुन तथा कृष्ण दोनों ही शाश्र्वत स्वभाव के हैं | यहाँ पर हमें यह भी देखने को मिलता है कि शरीर-परिवर्तन के साथ-साथ जीवात्मा सब कुछ भूल जाता है, किन्तु कृष्ण सब स्मरण रखते हैं, क्योंकि वे अपने सच्चिदानन्द शरीर को बदलते नहीं | वे अद्वैत हैं जिसका अर्थ है कि उनके शरीर तथा उनकी आत्मा में कोई अन्तर नहीं है | उनसे सम्बंधित हर वस्तु आत्मा है जबकि बद्धजीव अपने शरीर से भिन्न होता है | चूँकि भगवान् के शरीर और आत्मा अभिन्न हैं, अतः उनकी स्थिति तब भी सामान्य जीव से भिन्न बनी रहती है, जब वे भौतिक स्तर पर अवतार लेते हैं | असुरगण भगवान् की इस दिव्य प्रकृति से तालमेल नहीं बैठा पाते, जिसकी व्याख्या अगले श्लोक में भगवान् स्वयं करते हैं |
Notes By Kunal Gautam
Lord Kṛṣṇa says that he could remember everything about his past incarnations, but Arjuna can not. Lord Kṛṣṇa is above this material body and cycle of birth and death and hence can remember all of the past.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भगवान कृष्ण कहते हैं कि वह अपने पिछले अवतारों के बारे में सब कुछ याद कर सकते हैं, लेकिन अर्जुन नहीं कर सकते। भगवान कृष्ण इस भौतिक शरीर और जन्म और मृत्यु के चक्र से ऊपर हैं और इसलिए सभी अतीत को याद कर सकते हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »