| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 8 | छन्द सँख्या : ८ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे।।
Transliteration in English
paritrāṇāya sādhūnāṁ vināśhāya cha duṣhkṛitām dharma-sansthāpanārthāya sambhavāmi yuge yuge
सरल लिप्यंतरण
परि-त्राणा-य साधूनां विनाशाय च दुष्-कृताम् धर्म-संस्थापना-अर्थाय संभवामि युगे युगे
Word Meaning
paritrāṇāya—to protect; sādhūnām—the righteous; vināśhāya—to annihilate; cha—and; duṣhkṛitām—the wicked; dharma—the eternal religion; sansthāpana-arthāya—to reestablish; sambhavāmi—I appear; yuge yuge—age after ageशब्दार्थ
परित्राणाय– उद्धार के लिए; साधूनाम्– भक्तों के; विनाशाय– संहार के लिए; च– तथा; दुष्कृताम्– दुष्टों के; धर्म– धर्म के; संस्थापन-अर्थाय– पुनः स्थापित करने के लिए; सम्भवामि– प्रकट होता हूँ; युगे– युग; युगे– युग में |Translation
To deliver the pious and to annihilate the miscreants, as well as to reestablish the principles of religion, I Myself appear, millennium after millennium.
अनुवाद
भक्तों का उद्धार करने, दुष्टों का विनाश करने तथा धर्म की फिर से स्थापना करने के लिए मैं हर युग में प्रकट होता हूँ |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
According to Bhagavad-gītā, a sādhu (holy man) is a man in Kṛṣṇa consciousness. A person may appear to be irreligious, but if he has the qualifications of Kṛṣṇa consciousness wholly and fully, he is to be understood to be a sādhu. And duṣkṛtām applies to those who do not care for Kṛṣṇa consciousness. Such miscreants, or duṣkṛtām, are described as foolish and the lowest of mankind, even though they may be decorated with mundane education, whereas a person who is one hundred percent engaged in Kṛṣṇa consciousness is accepted as a sādhu, even though such a person may be neither learned nor well cultured. As far as the atheistic are concerned, it is not necessary for the Supreme Lord to appear as He is to destroy them, as He did with the demons Rāvaṇa and Kaṁsa. The Lord has many agents who are quite competent to vanquish demons. But the Lord especially descends to appease His unalloyed devotees, who are always harassed by the demoniac. The demon harasses the devotee, even though the latter may happen to be his kin. Although Prahlāda Mahārāja was the son of Hiraṇyakaśipu, he was nonetheless persecuted by his father; although Devakī, the mother of Kṛṣṇa, was the sister of Kaṁsa, she and her husband Vasudeva were persecuted only because Kṛṣṇa was to be born of them. So Lord Kṛṣṇa appeared primarily to deliver Devakī rather than kill Kaṁsa, but both were performed simultaneously. Therefore it is said here that to deliver the devotee and vanquish the demon miscreants, the Lord appears in different incarnations.
In the Caitanya-caritāmṛta of Kṛṣṇadāsa Kavirāja, the following verses (Madhya 20.263–264) summarize these principles of incarnation:
sṛṣṭi-hetu yei mūrti prapañce avatare
sei īśvara-mūrti ‘avatāra’ nāma dhare
māyātīta paravyome sabāra avasthāna
viśve avatari’ dhare ‘avatāra’ nāma
“The avatāra, or incarnation of Godhead, descends from the kingdom of God for material manifestation. And the particular form of the Personality of Godhead who so descends is called an incarnation, or avatāra. Such incarnations are situated in the spiritual world, the kingdom of God. When they descend to the material creation, they assume the name avatāra.”
There are various kinds of avatāras, such as puruṣāvatāras, guṇāvatāras, līlāvatāras, śakty-āveśa avatāras, manvantara-avatāras and yugāvatāras – all appearing on schedule all over the universe. But Lord Kṛṣṇa is the primeval Lord, the fountainhead of all avatāras. Lord Śrī Kṛṣṇa descends for the specific purpose of mitigating the anxieties of the pure devotees, who are very anxious to see Him in His original Vṛndāvana pastimes. Therefore, the prime purpose of the Kṛṣṇa avatāra is to satisfy His unalloyed devotees.
The Lord says that He incarnates Himself in every millennium. This indicates that He incarnates also in the Age of Kali. As stated in the Śrīmad-Bhāgavatam, the incarnation in the Age of Kali is Lord Caitanya Mahāprabhu, who spread the worship of Kṛṣṇa by the saṅkīrtana movement (congregational chanting of the holy names) and spread Kṛṣṇa consciousness throughout India. He predicted that this culture of saṅkīrtana would be broadcast all over the world, from town to town and village to village. Lord Caitanya as the incarnation of Kṛṣṇa, the Personality of Godhead, is described secretly but not directly in the confidential parts of the revealed scriptures, such as the Upaniṣads, Mahābhārata and Bhāgavatam. The devotees of Lord Kṛṣṇa are very much attracted by the saṅkīrtana movement of Lord Caitanya. This avatāra of the Lord does not kill the miscreants, but delivers them by His causeless mercy.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
भगवद्गीता के अनुसार साधु (पवित्र पुरुष) कृष्णभावनाभावित व्यक्ति है | अधार्मिक लगने वाले व्यक्ति में यदि पूर्ण कृष्णचेतना हो, तो उसे साधु समझना चाहिए | दुष्कृताम् उन व्यक्तियों के लिए आया है जो कृष्णभावनामृत की परवाह नहीं करते | ऐसे दुष्कृताम् या उपद्रवी, मुर्ख तथा अधम व्यक्ति कहलाते हैं, भले ही वे सांसारिक शिक्षा से विभूषित क्यों न हो | इसके विपरीत यदि कोई शत-प्रतिशत कृष्णभावनामृत में लगा रहता है तो वह विद्वान् या सुसंस्कृत न भी हो फिर भी वह साधु माना जाता है | जहाँ तक अनीश्र्ववादियों का प्रश्न है, भगवान् के लिए आवश्यक नहीं कि वे इनके विनाश के लिए उस रूप में अवतरित हों जिस रूप में वे रावण तथा कंस का वध करने के लिए हुए थे | भगवान् के ऐसे अनेक अनुचर हैं जो असुरों का संहार करने में सक्षम हैं | किन्तु भगवान् तो अपने उन निष्काम भक्तों को तुष्ट करने के लिए विशेष रूप से अवतार लेते हैं जो असुरों द्वारा निरन्तर तंग किये जाते हैं | असुर भक्त को तंग करता है, भले ही वह उसका सगा-सम्बन्धी क्यों न हो | यद्यपि प्रह्लाद् महाराज हिरण्यकशिपु के पुत्र थे, किन्तु तो भी वे अपने पिता द्वारा उत्पीड़ित थे | इसी प्रकार कृष्ण की माता देवकी यद्यपि कंस की बहन थीं, किन्तु उन्हें तथा उनके पति वासुदेव को इसीलिए दण्डित किया गया था क्योंकि उनसे कृष्ण को जन्म लेना था | अतः भगवान् कृष्ण मुख्यतः देवकी के उद्धार करने के लिए प्रकट हुए थे, कंस को मारने के लिए नहीं | किन्तु ये दोनों कार्य एकसाथ सम्पन्न हो गये | अतः यह कहा जाता है कि भगवान् भक्त का उद्धार करने तथा दुष्ट असुरों का संहार करने के लिए विभिन्न अवतार लेते हैं |
कृष्णदास कविराज कृत चैतन्य चरितामृत के निम्नलिखित श्लोकों (मध्य २०.२६३-२६४) से अवतार के सिद्धान्तों का सारांश प्रकट होता है –
सृष्टिहेतु एइ मूर्ति प्रपञ्चे अवतरे |
सेइ ईश्र्वरमूर्ति ‘अवतार’ नाम धरे ||
मायातीत परव्योमे सबार अवस्थान |
विश्र्वे अवतरी’ धरे ‘अवतार’ नाम ||
“अवतार अथवा ईश्र्वर का अवतार भगवद्धाम से भौतिक प्राक्ट्य हेतु होता है | ईश्र्वर का वह विशिष्ट रूप जो इस प्रकार अवतरित होता है अवतार कहलाता है | ऐसे अवतार भगवद्धाम में स्थित रहते हैं | जब यह भौतिक सृष्टि में उतरते हैं, तो उन्हें अवतार कहा जाता है |”
अवतार इसी तरह के होते हैं तथा पुरुषावतार, गुणावतार, लीलावतार, शक्त्यावेश अवतार, मन्वन्तर अवतार तथा युगावतार – इस सबका इस ब्रह्माण्ड में क्रमानुसार अवतरण होता है | किन्तु भगवान कृष्ण आदि भगवान् हैं और समस्त अवतारों के उद्गम हैं | भगवान् श्रीकृष्ण शुद्ध भक्तों की चिन्ताओं को दूर करने के विशिष्ट प्रयोजन से अवतार लेते हैं, जो उन्हें उनकी मूल वृन्दावन लीलाओं के रूप में देखने के उत्सुक रहते हैं | अतः कृष्ण अवतार का मूल उद्देश्य अपने निष्काम भक्तों को प्रसन्न करना है |
भगवान् का वचन है कि वे प्रत्येक युग में अवतरित होते रहते हैं | इससे सूचित होता है कि वे कलियुग में भी अवतार लेते हैं | जैसा कि श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि कलियुग के अवतार भगवान् चैतन्य महाप्रभु हैं जिन्होंने संकीर्तन आन्दोलन के द्वारा कृष्णपूजा का प्रसार किया और पूरे भारत में कृष्णभावनामृत का विस्तार किया | उन्होंने यह भविष्यवाणी की कि संकीर्तन की यह संस्कृति सारे विश्र्व के नगर-नगर तथा ग्राम-ग्राम में फैलेगी | भगवान् चैतन्य को गुप्त रूप में, किन्तु प्रकट रूप में नहीं, उपनिषदों, महाभारत तथा भागवत जैसे शास्त्रों के गुह्य अंशों में वर्णित किया गया है | भगवान् कृष्ण के भक्तगण भगवान् चैतन्य के संकीर्तन आन्दोलन द्वारा अत्यधिक आकर्षित रहते हैं | भगवान् का यह अवतार दुष्टों का विनाश नहीं करता, अपितु अपनी अहैतुकी कृपा से उनका उद्धार करता है |
Notes By Kunal Gautam
Lord gets incarnated in every age to establish proper functioning of Dharma and to destroy the wicked/evil-doer.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भगवान हर युग में धर्म की उचित कार्य व्यवस्था स्थापित करने और दुष्टों का नाश करने के लिए अवतरित हुए है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »