| Chapter: 4 | अध्याय : ४ |
| Verse Number: 23 | छन्द सँख्या : २३ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
गतसङ्गस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः। यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते।।
Transliteration in English
gata-saṅgasya muktasya jñānāvasthita-chetasaḥ yajñāyācharataḥ karma samagraṁ pravilīyate
सरल लिप्यंतरण
गत-सङ्गस्य मुक्त-स्य ज्ञान-अवस्थित-चेतसः यज्ञाय-आचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते
Word Meaning
gata-saṅgasya—free from material attachments; muktasya—of the liberated; jñāna-avasthita—established in divine knowledge; chetasaḥ—whose intellect; yajñāya—as a sacrifice (to God); ācharataḥ—performing; karma—action; samagram—completely; pravilīyate—are freedशब्दार्थ
गत-सङगस्य– प्रकृति के गुणों के प्रति अनासक्त; मुक्तस्य– मुक्त पुरुष का; ज्ञान-अवस्थित– ब्रह्म में स्थित; चेतसः– जिसका ज्ञान; यज्ञाय– यज्ञ (कृष्ण) के लिए; आचरतः– करते हुए; कर्म– कर्म; समग्रम्– सम्पूर्ण; प्रविलीयते– पूर्वरूप से विलीन हो जाता है |Translation
The work of a man who is unattached to the modes of material nature and who is fully situated in transcendental knowledge merges entirely into transcendence.
अनुवाद
जो पुरुष प्रकृति के गुणों के प्रति अनासक्त है और जो दिव्य ज्ञान में पूर्णतया स्थित है, उसके सारे कर्म ब्रह्म में लीन हो जाते हैं |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Becoming fully Kṛṣṇa conscious, one is freed from all dualities and thus is free from the contaminations of the material modes. He can become liberated because he knows his constitutional position in relationship with Kṛṣṇa, and thus his mind cannot be drawn from Kṛṣṇa consciousness. Consequently, whatever he does, he does for Kṛṣṇa, who is the primeval Viṣṇu. Therefore, all his works are technically sacrifices because sacrifice aims at satisfying the Supreme Person, Viṣṇu, Kṛṣṇa. The resultant reactions to all such work certainly merge into transcendence, and one does not suffer material effects.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
पूर्णरूपेण कृष्णभावनाभावित होने पर मनुष्य समस्त द्वन्द्वों से मुक्त हो जाता है और इस तरह भौतिक गुणों के कल्मष से भी मुक्त हो जाता है | वह इसीलिए मुक्त हो जाता है क्योंकि वह कृष्ण के साथ अपने सम्बन्ध की स्वाभाविक स्थिति को जानता है, फलस्वरूप उसका चित्त कृष्णभावनामृत से विचलित नहीं होता | अतएव वह जो कुछ भी करता है, वह आदिविष्णु कृष्ण के लिए होता है | अतः उसका सारा कर्म यज्ञरूप होता है, क्योंकि यज्ञ का उद्देश्य परम पुरुष विष्णु अर्थात् कृष्ण को प्रसन्न करना है | ऐसे यज्ञमय कर्म का फल निश्चय ही ब्रह्म में विलीन हो जाता है और मनुष्य को कोई भौतिक फल नहीं भोगना पड़ता है |
Notes By Kunal Gautam
All the actions performed by a knowledgeable person in the spirit of selfless service and dedication are surrendered to the Lord, that means all his actions are merged into transcendence.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
ज्ञानी व्यक्ति द्वारा किए गए निस्वार्थ सेवा और अर्पण की भावना से किए गए सारे कर्म भगवान को समर्पित हो जाते हैं, अर्थात् उसके सारे कर्म ब्रह्म में लीन हो जाते हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »