Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 10 छन्द सँख्या : १०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

ब्रह्मण्याधाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्वा करोति यः। लिप्यते न स पापेन पद्मपत्रमिवाम्भसा।।

Transliteration in English

brahmaṇyādhāya karmāṇi saṅgaṁ tyaktvā karoti yaḥ lipyate na sa pāpena padma-patram ivāmbhasā

सरल लिप्यंतरण

ब्रह्मण्-या-धाय कर्माणि सङ्गं त्यक्त्-वा करोति यः लिप्यते न स पापेन पद्म-पत्रम-इवाम्-भसा

Word Meaning

brahmaṇi—to God; ādhāya—dedicating; karmāṇi—all actions; saṅgam—attachment; tyaktvā—abandoning; karoti—performs; yaḥ—who; lipyate—is affected; na—never; saḥ—that person; pāpena—by sin; padma-patram—a lotus leaf; iva—like; ambhasā—by water

शब्दार्थ

ब्रह्मणि– भगवान् में; आधाय– समर्पित करके; कर्माणि– सारे कार्यों को; सङम्– आसक्ति; त्यक्त्वा– त्यागकर; करोति– करता है; यः– जो; लिप्यते– प्रभावित होता है; न– कभी नहीं; सः– वह; पापेन– पाप से; पद्म-पत्रम्– कमल पत्र; इव– के सदृश; अम्भसा– जल के द्वारा |

Translation

One who performs his duty without attachment, surrendering the results unto the Supreme Lord, is unaffected by sinful action, as the lotus leaf is untouched by water.

अनुवाद

जो व्यक्ति कर्मफलों को परमेश्र्वर को समर्पित करके आसक्तिरहित होकर अपना कर्म करता है, वह पापकर्मों से उसी प्रकार अप्रभावित रहता है, जिस प्रकार कमलपत्र जल से अस्पृश्य रहता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Here brahmaṇi means in Kṛṣṇa consciousness. The material world is a sum total manifestation of the three modes of material nature, technically called the pradhāna. The Vedic hymns sarvaṁ hy etad brahma (Māṇḍūkya Upaniṣad 2), tasmād etad brahma nāma rūpam annaṁ ca jāyate (Muṇḍaka Upaniṣad 1.1.9), and, in the Bhagavad-gītā (14.3), mama yonir mahad brahma indicate that everything in the material world is a manifestation of Brahman; and although the effects are differently manifested, they are nondifferent from the cause. In the Īśopaniṣad it is said that everything is related to the Supreme Brahman, or Kṛṣṇa, and thus everything belongs to Him only. One who knows perfectly well that everything belongs to Kṛṣṇa, that He is the proprietor of everything and that, therefore, everything is engaged in the service of the Lord, naturally has nothing to do with the results of his activities, whether virtuous or sinful. Even one’s material body, being a gift of the Lord for carrying out a particular type of action, can be engaged in Kṛṣṇa consciousness. It is then beyond contamination by sinful reactions, exactly as the lotus leaf, though remaining in the water, is not wet. The Lord also says in the Gītā (3.30), mayi sarvāṇi karmāṇi sannyasya: “Resign all works unto Me [Kṛṣṇa].” The conclusion is that a person without Kṛṣṇa consciousness acts according to the concept of the material body and senses, but a person in Kṛṣṇa consciousness acts according to the knowledge that the body is the property of Kṛṣṇa and should therefore be engaged in the service of Kṛṣṇa.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यहाँ पर ब्रह्मणि का अर्थ “कृष्णभावनामृत में” है | यह भौतिक जगत् प्रकृति के तीन गुणों की समग्र अभिव्यक्ति है जिसे प्रधान की संज्ञा दी जाती है | वेदमन्त्र सर्वं ह्येतद्ब्रह्म (माण्डूक्य उपनिषद् २), तस्माद् एतद्ब्रह्म नामरूपमन्नं च जायते (मुण्डक उपनिषद् १.२.१०) तथा भगवद्गीता में (१४.३) मम योनिर्महद्ब्रह्म से प्रकट है कि जगत् की प्रत्येक वस्तु ब्रह्म की अभिव्यक्ति है और यद्यपि कार्य भिन्न-भिन्न रूप में प्रकट होते हैं, किन्तु तो भी वे कारण से अभिन्न हैं | इशोपनिषद् में कहा गया है कि सारी वस्तुएँ परब्रह्म या कृष्ण से सम्बन्धित हैं, अतएव वे केवल उन्हीं की हैं | जो यह भलीभाँति जानता है कि प्रत्येक वस्तु कृष्ण की है और वे ही प्रत्येक वस्तु के स्वामी हैं अतः प्रत्येक वस्तु भगवान् की सेवा में ही नियोजित है, उसे स्वभावतः शुभ-अशुभ कर्मफलों से कोई प्रयोजन नहीं रहता | यहाँ तक कि विशेष प्रकार का कर्म सम्पन्न करने के लिए भगवान् द्वारा प्रदत्त मनुष्य का शरीर भी कृष्णभावनामृत में संलग्न किया जा सकता है | तब यह पापकर्मों के कल्मष से वैसे ही परे रहता है जैसे कि कमलपत्र जल से रहकर भी भीगता नहीं | भगवान् गीता (३.३०) में भी कहते है – मयि सर्वाणि कर्माणि संन्यस्य– सम्पूर्ण कर्मों को मुझे (कृष्ण को) समर्पित करो | तात्पर्य यह है कि कृष्णभावनामृत-विहीन पुरुष शरीर एवं इन्द्रियों को अपना स्वरूप समझ कर कर्म करता है, किन्तु कृष्णभावनाभावित व्यक्ति यह समझ कर कर्म करता है कि वह देह कृष्ण की सम्पत्ति है, अतः इसे कृष्ण की सेवा में प्रवृत्त होना चाहिए |

Notes By Kunal Gautam

The person doing action in full devotion to lord and without any expectation of the result, is not affected by sins, just like the leaves of Lotus is not tainted by water.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जिस प्रकार कमल के पत्ते जल से दूषित नहीं होते हैं, उसी प्रकार प्रभु की पूर्ण भक्ति और फल की आशा के बिना कर्म करने वाला व्यक्ति पापों से प्रभावित नहीं होता है।