Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 11 छन्द सँख्या : ११
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

कायेन मनसा बुद्ध्या केवलैरिन्द्रियैरपि। योगिनः कर्म कुर्वन्ति सङ्गं त्यक्त्वाऽऽत्मशुद्धये।।

Transliteration in English

kāyena manasā buddhyā kevalair indriyair api yoginaḥ karma kurvanti saṅgaṁ tyaktvātma-śhuddhaye

सरल लिप्यंतरण

कायेन मनसा बुद्ध्या केवलैर-ईन्द्रियैर-अपि योगिनः कर्म कुर्वन्ति सङ्गं त्यक्त्वा-आत्म-शुद्धये

Word Meaning

kāyena—with the body; manasā—with the mind; buddhyā—with the intellect; kevalaiḥ—only; indriyaiḥ—with the senses; api—even; yoginaḥ—the yogis; karma—actions; kurvanti—perform; saṅgam—attachment; tyaktvā—giving up; ātma—of the self; śhuddhaye—for the purification

शब्दार्थ

कायेन– शरीर से; मनसा– मन से; बद्धया– बुद्धि से; केवलैः– शुद्ध; इन्द्रियैः– इन्द्रियों से; अपि– भी; योगिनः– कृष्णभावनाभावित व्यक्ति; कर्म– कर्म; कुर्वन्ति– करते हैं; सङगम्– आसक्ति; त्यक्त्वा– त्याग कर; आत्म- आत्मा की; शुद्धये– शुद्धि के लिए |

Translation

The yogīs, abandoning attachment, act with body, mind, intelligence and even with the senses, only for the purpose of purification.

अनुवाद

योगीजन आसक्तिरहित होकर शरीर, मन, बुद्धि तथा इन्द्रियों के द्वारा भी केवल शुद्धि के लिए कर्म करते हैं |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

When one acts in Kṛṣṇa consciousness for the satisfaction of the senses of Kṛṣṇa, any action, whether of the body, mind, intelligence or even the senses, is purified of material contamination. There are no material reactions resulting from the activities of a Kṛṣṇa conscious person. Therefore purified activities, which are generally called sad-ācāra, can be easily performed by acting in Kṛṣṇa consciousness. Śrī Rūpa Gosvāmī in his Bhakti-rasāmṛta-sindhu (1.2.187) describes this as follows:

īhā yasya harer dāsye
karmaṇā manasā girā
nikhilāsv apy avasthāsu
jīvan-muktaḥ sa ucyate

“A person acting in Kṛṣṇa consciousness (or, in other words, in the service of Kṛṣṇa) with his body, mind, intelligence and words is a liberated person even within the material world, although he may be engaged in many so-called material activities.” He has no false ego, for he does not believe that he is this material body, or that he possesses the body. He knows that he is not this body and that this body does not belong to him. He himself belongs to Kṛṣṇa, and the body too belongs to Kṛṣṇa. When he applies everything produced of the body, mind, intelligence, words, life, wealth, etc. – whatever he may have within his possession – to Kṛṣṇa’s service, he is at once dovetailed with Kṛṣṇa. He is one with Kṛṣṇa and is devoid of the false ego that leads one to believe that he is the body, etc. This is the perfect stage of Kṛṣṇa consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जब कोई कृष्णभावनामृत में कृष्ण की इन्द्रियतृप्ति के लिए शरीर, मन, बुद्धि अथवा इन्द्रियों द्वारा कर्म करता है तो वह भौतिक कल्मष से मुक्त हो जाता है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति के कार्यों से कोई भौतिक फल प्रकट नहीं होता | अतः सामान्य रूप से सदाचार कहे जाने वाले शुद्ध कर्म कृष्णभावनामृत में रहते हुए सरलता से सम्पन्न किये जा सकते है | श्रील रूप गोस्वामी में भक्तिरसामृतसिन्धु में (१.२.१८७) इसका वर्णन इस प्रकार किया है –

ईहा यस्य हरेर्दास्ये कर्मणा मनसा गिरा |
निखिलास्वप्यवस्थासु जीवन्मुक्तः स उच्यते ||

“अपने शरीर, मन, बुद्धि तथा वाणी से कृष्णभावनामृत में कर्म करता हुआ (कृष्णसेवा में) व्यक्ति इस संसार में भी मुक्त रहता है, भले ही वह तथाकथित अनेक भौतिक कार्यकलापों में व्यस्त क्यों न रहे |” उसमें अहंकार नहीं रहता क्योंकि वह इसमें विश्र्वास नहीं रखता कि वह भौतिक शरीर है अथवा यह शरीर उसका है | वह जानता है कि वह यह शरीर नहीं है और न यह शरीर ही उसका है | वह स्वयं कृष्ण का है और उसका यह शरीर भी कृष्ण की सम्पत्ति है| जबवह शरीर, मन, बुद्धि, वाणी, जीवन, सम्पत्तिआदि से उत्पन्न प्रत्येक वस्तु को, जो भी उसके अधिकार में है, कृष्ण की सेवा में लगाता है तो वहतुरन्त कृष्ण से जुड़ जाता है | वह कृष्ण से एकरूप हो जाता है और उस अहंकार से रहित होता है जिसके कारणमनुष्य सोचता है कि मैं शरीर हूँ | यही कृष्णभावनामृत की पूर्णावस्था है |

Notes By Kunal Gautam

The enlightened person perform activity merely for the purification of their mind. By leaving attachment and with any sense for gratification, anything done by such person is pure.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

प्रबुद्ध व्यक्ति केवल अपने मन की शुद्धि के लिए गतिविधि करते हैं। आसक्ति को छोड़कर और तृप्ति के लिए किसी भी भावना के साथ, ऐसे व्यक्ति द्वारा किया गया कुछ भी शुद्ध होता है।