Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 20 छन्द सँख्या : २०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम्। स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद्ब्रह्मणि स्थितः।।

Transliteration in English

na prahṛiṣhyet priyaṁ prāpya nodvijet prāpya chāpriyam sthira-buddhir asammūḍho brahma-vid brahmaṇi sthitaḥ

सरल लिप्यंतरण

न प्रहृष्येत्-प्रियं प्राप्य नोद्-विजेत्-प्राप्य चाप्रियम् स्थिर-बुद्धिर-सम्-मूढो ब्रह्म-विद्-ब्रह्मणि स्थितः

Word Meaning

na—neither; prahṛiṣhyet—rejoice; priyam—the pleasant; prāpya—obtaining; na—nor; udvijet—become disturbed; prāpya—attaining; cha—also; apriyam—the unpleasant; sthira-buddhiḥ—steady intellect; asammūḍhaḥ—firmly situated; brahma-vit—having a firm understanding of divine knowledge; brahmaṇi—established in God; sthitaḥ—situated

शब्दार्थ

न– कभी नहीं; प्रह्रष्येत्– हर्षित होता है; प्रियम्– प्रिय को; प्राप्य– प्राप्त करके; न– नहीं; उद्विजेत्– विचलित होता है; प्राप्य– प्राप्त करके; च– भी; अप्रियम्– अप्रिय को; स्थिर-बुद्धिः– आत्मबुद्धि, कृष्णचेतना; असम्मूढः– मोहरहित, संशयरहित; ब्रह्म-वित्– परब्रह्म को जानने वाला; ब्रह्मणि– ब्रह्म में; स्थितः– स्थित |

Translation

A person who neither rejoices upon achieving something pleasant nor laments upon obtaining something unpleasant, who is self-intelligent, who is unbewildered, and who knows the science of God is already situated in transcendence.

अनुवाद

जो न तो प्रिय वस्तु को पाकर हर्षित होता है और न अप्रिय को पाकर विचलित होता है, जो स्थिरबुद्धि है, जो मोहरहित और भगवद्विद्या को जानने वाला है वह पहले से ही ब्रह्म में स्थित रहता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The symptoms of the self-realized person are given herein. The first symptom is that he is not illusioned by the false identification of the body with his true self. He knows perfectly well that he is not this body but is the fragmental portion of the Supreme Personality of Godhead. He is therefore not joyful in achieving something, nor does he lament in losing anything which is related to his body. This steadiness of mind is called sthira-buddhi, or self-intelligence. He is therefore never bewildered by mistaking the gross body for the soul, nor does he accept the body as permanent and disregard the existence of the soul. This knowledge elevates him to the station of knowing the complete science of the Absolute Truth, namely Brahman, Paramātmā and Bhagavān. He thus knows his constitutional position perfectly well, without falsely trying to become one with the Supreme in all respects. This is called Brahman realization, or self-realization. Such steady consciousness is called Kṛṣṇa consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यहाँ पर स्वरूपसिद्ध व्यक्ति के लक्षण दिये गये हैं | पहला लक्षण यह है कि उसमें शरीर और आत्मतत्त्व के तादात्म्य का भ्रम नहीं रहता | वह यह भलीभाँति जानता है कि मैं यह शरीर नहीं हूँ, अपितु भगवान् का एक अंश हूँ | अतः कुछ प्राप्त होने पर न तो उसे प्रसन्नता होती है और न शरीर की कुछ हानि होने पर शोक होता है | मन की यह स्थिरता स्थिरबुद्धि या आत्मबुद्धि कहलाती है | अतः वह न तो स्थूल शरीर को आत्मा मानने की भूल करके मोहग्रस्त होता है और न शरीर को स्थायी मानकर आत्मा के अस्तित्व को ठुकराता है | इस ज्ञान के कारण वह परमसत्य अर्थात् ब्रह्म, परमात्मा तथा भगवान् के ज्ञान को भलीभाँति जान लेता है | इस प्रकार वह अपने स्वरूप को जानता है और परब्रह्म से हर बात में तदाकार होने का कभी यत्न नहीं करता | इसे ब्रह्म-साक्षात्कार या आत्म-साक्षात्कार कहते हैं | ऐसी स्थिरबुद्धि कृष्णभावनामृत कहलाती है |

Notes By Kunal Gautam

The one having knowledge of brahman is said to have steady intellect, doesn’t get affected with result of any activity and renunciation with all activity is said to be situated in transcendence.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

ब्रह्म का ज्ञान रखने वाला स्थिर बुद्धि वाला कहलाता है, किसी भी गतिविधि के परिणाम से प्रभावित नहीं होता है और सभी गतिविधियों के साथ त्याग को परात्पर में स्थित कहा जाता है।