| Chapter: 5 | अध्याय : ५ |
| Verse Number: 24 | छन्द सँख्या : २४ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
योऽन्तःसुखोऽन्तरारामस्तथान्तर्ज्योतिरेव यः। स योगी ब्रह्मनिर्वाणं ब्रह्मभूतोऽधिगच्छति।।
Transliteration in English
yo 'ntaḥ-sukho 'ntar-ārāmas tathāntar-jyotir eva yaḥ sa yogī brahma-nirvāṇaṁ brahma-bhūto 'dhigachchhati
सरल लिप्यंतरण
यो-अन्तःसुखो-अन्तरा-रामस्-तथान्त-र्ज्योतिर-एव यः स योगी ब्रह्म-निर्वाणं ब्रह्म-भूतो-अधिगच्छति
Word Meaning
yaḥ—who; antaḥ-sukhaḥ—happy within the self; antaḥ-ārāmaḥ—enjoying within the self; tathā; antaḥ-jyotiḥ—illumined by the inner light; eva—certainly; yaḥ—who; saḥ; yogī—yogi; brahma-nirvāṇam—liberation from material existence; brahmabhūtaḥ— united with the Lord; adhigachchhati—attainsशब्दार्थ
यः– जो; अन्तः-सुखः– अन्तर में सुखी; अन्तः-आरामः– अन्तर में रमण करने वाला अन्तर्मुखी; तथा– और; अन्तः-ज्योतिः– भीतर-भीतर लक्ष्य करते हुए; एव– निश्चय ही; यः– जो कोई; सः– वह; योगी– योगी; ब्रह्म-निर्वाणम्– परब्रह्म में मुक्ति; ब्रह्म-भूतः– स्वरुपसिद्ध; अधिगच्छति– प्राप्त करता है |Translation
One whose happiness is within, who is active and rejoices within, and whose aim is inward is actually the perfect mystic. He is liberated in the Supreme, and ultimately he attains the Supreme.
अनुवाद
जो अन्तःकरण में सुख का अनुभव करता है, जो कर्मठ है और अन्तःकरण में ही रमण करता है तथा जिसका लक्ष्य अन्तर्मुखी होता है वह सचमुच पूर्ण योगी है | वह परब्रह्म में मुक्त पाता है और अन्ततोगत्वा ब्रह्म को प्राप्त होता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Unless one is able to relish happiness from within, how can one retire from the external engagements meant for deriving superficial happiness? A liberated person enjoys happiness by factual experience. He can, therefore, sit silently at any place and enjoy the activities of life from within. Such a liberated person no longer desires external material happiness. This state is called brahma-bhūta, attaining which one is assured of going back to Godhead, back to home.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
जब तक मनुष्य अपने अन्तःकरण में सुख का अनुभव नहीं करता तब तक भला बाह्यसुख को प्राप्त कराने वाली बाह्य क्रियाओं से वह कैसे छूट सकता है? मुक्त पुरुष वास्तविक अनुभव द्वारा सुख भोगता है | अतः वह किसी भी स्थान में मौनभाव से बैठकर अन्तःकरण में जीवन के कार्यकलापों का आनन्द लेता है | ऐसा मुक्त पुरुष कभी बाह्य भौतिक सुख की कामना नहीं करता | यह अवस्था ब्रह्मभूत कहलाती है, जिसे प्राप्त करने पर भगवद्धाम जाना निश्चित है |
Notes By Kunal Gautam
A person who is progressing in the path of self-realisation rejoices and has happiness within his soul. He is not indulged in momentary pleasure of material nature. By Knowing Brahman, he himself attains ultimate salvation by becoming a form of Brahman.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
आत्म-साक्षात्कार के मार्ग में प्रगति करने वाला व्यक्ति आनन्दित होता है और उसकी आत्मा में खुशी होती है। वह भौतिक प्रकृति के क्षणिक सुख में लिप्त नहीं होता। ब्रह्म को जानकर वह स्वयं ब्रह्म का रूप बनकर मोक्ष को प्राप्त करता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »