Chapter: 5 अध्याय : ५
Verse Number: 26 छन्द सँख्या : २६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

कामक्रोधवियुक्तानां यतीनां यतचेतसाम्। अभितो ब्रह्मनिर्वाणं वर्तते विदितात्मनाम्।।

Transliteration in English

kāma-krodha-viyuktānāṁ yatīnāṁ yata-chetasām abhito brahma-nirvāṇaṁ vartate viditātmanām

सरल लिप्यंतरण

काम-क्रोध-वियुक्तानां यतीनां यत-चेतसाम् अभितो ब्रह्म-निर्वाणं वर्तते विदित-आत्मनाम्

Word Meaning

kāma—desires; krodha—anger; vimuktānām—of those who are liberated; yatīnām—of the saintly persons; yata-chetasām—those self-realized persons who have subdued their mind; abhitaḥ—from every side; brahma—spiritual; nirvāṇam—liberation from material existence; vartate—exists; vidita-ātmanām—of those who are self-realized

शब्दार्थ

काम– इच्छाओं; क्रोध– तथा क्रोध से; विमुक्तानाम्– मुक्त पुरुषों की; यतीनाम्– साधु पुरुषों की; यत-चेतसाम्– मन के ऊपर संयम रखने वालों की; अभितः– निकट भविष्य में आश्र्वस्त; ब्रह्म-निर्वाणम्– ब्रह्म में मुक्ति; वर्तते– होती है; विदित-आत्मानम्– स्वरुपसिद्धों की |

Translation

Those who are free from anger and all material desires, who are self-realized, self-disciplined and constantly endeavoring for perfection, are assured of liberation in the Supreme in the very near future.

अनुवाद

जो क्रोध तथा समस्त भौतिक इच्छाओं से रहित हैं, जो स्वरुपसिद्ध, आत्मसंयमी हैं और संसिद्धि के लिए निरन्तर प्रयास करते हैं उनकी मुक्ति निकट भविष्य में सुनिश्चित है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Of the saintly persons who are constantly engaged in striving toward salvation, one who is in Kṛṣṇa consciousness is the best of all. The Bhāgavatam (4.22.39) confirms this fact as follows:

yat-pāda-paṅkaja-palāśa-vilāsa-bhaktyā
karmāśayaṁ grathitam udgrathayanti santaḥ
tadvan na rikta-matayo yatayo ’pi ruddha-
sroto-gaṇās tam araṇaṁ bhaja vāsudevam

“Just try to worship, in devotional service, Vāsudeva, the Supreme Personality of Godhead. Even great sages are not able to control the forces of the senses as effectively as those who are engaged in transcendental bliss by serving the lotus feet of the Lord, uprooting the deep-grown desire for fruitive activities.”

In the conditioned soul the desire to enjoy the fruitive results of work is so deep-rooted that it is very difficult even for the great sages to control such desires, despite great endeavors. A devotee of the Lord, constantly engaged in devotional service in Kṛṣṇa consciousness, perfect in self-realization, very quickly attains liberation in the Supreme. Owing to his complete knowledge in self-realization, he always remains in trance. To cite an analogous example of this:

darśana-dhyāna-saṁsparśair
matsya-kūrma-vihaṅgamāḥ
svāny apatyāni puṣṇanti
tathāham api padma-ja

“By vision, by meditation and by touch only do the fish, the tortoise and the birds maintain their offspring. Similarly do I also, O Padmaja!”

The fish brings up its offspring simply by looking at them. The tortoise brings up its offspring simply by meditation. The eggs of the tortoise are laid on land, and the tortoise meditates on the eggs while in the water. Similarly, the devotee in Kṛṣṇa consciousness, although far away from the Lord’s abode, can elevate himself to that abode simply by thinking of Him constantly – by engagement in Kṛṣṇa consciousness. He does not feel the pangs of material miseries; this state of life is called brahma-nirvāṇa, or the absence of material miseries due to being constantly immersed in the Supreme.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

मोक्ष के लिए सतत प्रयत्नशील रहने वाले साधुपुरुषों में से जो कृष्णभावनाभावित होता है वह सर्वश्रेष्ठ है | इस तथ्य की पुष्टि भागवत में (४.२२.३९) इस प्रकार हुई है –

यत्पादपंकजपलाशविलासभक्त्या
कर्माशयं ग्रथितमुद्ग्रथयन्ति सन्तः |
तद्वन्न रिक्तमतयो यतयोऽपि रुद्ध-
स्त्रोतोगणास्तमरणं भज वासुदेवम् ||

“भक्तिपूर्वक भगवन् वासुदेव की पूजा करने का प्रयास तो करो! बड़े से बड़े साधु पुरुष भी इन्द्रियों के वेग को अपनी कुशलता से रोक पाने में समर्थ नहीं हो पाते जितना कि वे जो सकामकर्मों की तीव्र इच्छा को समूल नष्ट करके और भगवान् के चरणकमलों की सेवा करके दिव्य आनन्द में लीन रहते हैं |”

बद्धजीव में कर्म के फलों को भोगने की इच्छा इतनी बलवती होती है कि ऋषियों-मुनियों तक के लिए कठोर परिश्रम के बावजूद ऐसी इच्छाओं को वश में करना कठिन होता है | जो भगद्भक्त कृष्णचेतना में निरन्तर भक्ति करता है और आत्म-साक्षात्कार में सिद्ध होता है, वह शीघ्र हीमुक्ति प्राप्त करता है | आत्म-साक्षात्कार का पूर्णज्ञान होने से वह निरन्तर समाधिस्थ रहता है | ऐसा ही एक उदाहरण दिया जा रहा है-

दर्शनध्यानसंस्पर्शैः मत्स्यकूर्मविहंगमाः |
स्वान्यपत्यानि पुष्णन्ति तथाहमपि पद्मज ||

“मछली, कछुवा तथा पक्षी केवल दृष्टि, चिन्तन तथा स्पर्श से अपनी सन्तानों को पालते हैं | हे पद्मज! मैं भी उसी तरह करता हूँ |”

मछली अपने बच्चों को केवल देखकर बड़ा करती है | कछुवा केवल चिन्तन द्वारा अपने बच्चों को पालता है | कछुवा अपने अण्डे स्थल में देता है और स्वयं जल में रहने के कारण निरन्तर अण्डों का चिन्तन करता रहता है | इसी प्रकार भगवद्भक्त, भगवद्धाम से दूर स्थिर रहकर भी भगवान् का चिन्तन करके कृष्णभावनामृत द्वारा उनके धाम पहुँच सकता है | उसे भौतिक क्लेशों का अनुभव नहीं होता | यह जीवन-अवस्था ब्रह्मनिर्वाण अर्थात् भगवान् में निरन्तर लीन रहने के कारण भौतिक कष्टों का अभाव कहलाती है |

Notes By Kunal Gautam

Lord Kṛṣṇa is explaining that the person who is free from anger, expectation from desire of material world’s activity and are enlighten within are bound to get freedom from the cycle of death and birth, i.e. will attend salvation.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भगवान कृष्ण समझा रहे हैं कि जो व्यक्ति क्रोध से मुक्त है, भौतिक संसार की गतिविधि की इच्छा से अपेक्षा करता है और भीतर से प्रबुद्ध है, उसे मृत्यु और जन्म के चक्र से मुक्ति मिल जाएगी, अर्थात वह मोक्ष को प्राप्त होगा।