Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 16 छन्द सँख्या : १६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

नात्यश्नतस्तु योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नतः। न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन।।

Transliteration in English

nātyaśhnatastu yogo ’sti na chaikāntam anaśhnataḥ na chāti-svapna-śhīlasya jāgrato naiva chārjuna

सरल लिप्यंतरण

न-अत्य-अश्नतस्तु योगो-अस्ति न च-ऐकान्तम-अनश्नतः न च-अति-स्वप्न-शीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन

Word Meaning

na—not; ati—too much; aśhnataḥ—of one who eats; tu—however; yogaḥ—Yog; asti—there is; na—not; cha—and; ekāntam—at all; anaśhnataḥ—abstaining from eating; na—not; cha—and; ati—too much; svapna-śhīlasya—of one who sleeps; jāgrataḥ—of one who does not sleep enough; na—not; eva—certainly; cha—and; arjuna—Arjun

शब्दार्थ

न– कभी नहीं; अति– अधिक; अश्नतः– खाने वाले का; तु– लेकिन; योगः– भगवान् से जुड़ना; अस्ति– है; न– न तो; च– भी; एकान्तम्– बिलकुल, नितान्त; अनश्नतः– भोजन न करने वाले का; न– न तो; च– भी; अति– अत्यधिक; स्वप्न-शीलस्य– सोने वाले का; जाग्रतः– अथवा रात भर जागते रहने वाले का; न– नहीं; एव– ही; च– तथा; अर्जुन– हे अर्जुन |

Translation

There is no possibility of one’s becoming a yogī, O Arjuna, if one eats too much or eats too little, sleeps too much or does not sleep enough.

अनुवाद

हे अर्जुन! जो अधिक खाता है या बहुत कम खाता है, जो अधिक सोता है अथवा जो पर्याप्त नहीं सोता उसके योगी बनने की कोई सम्भावना नहीं है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Regulation of diet and sleep is recommended herein for the yogīs. Too much eating means eating more than is required to keep the body and soul together. There is no need for men to eat animals, because there is an ample supply of grains, vegetables, fruits and milk. Such simple foodstuff is considered to be in the mode of goodness according to the Bhagavad-gītā. Animal food is for those in the mode of ignorance. Therefore, those who indulge in animal food, drinking, smoking and eating food which is not first offered to Kṛṣṇa will suffer sinful reactions because of eating only polluted things. Bhuñjate te tv aghaṁ pāpā ye pacanty ātma-kāraṇāt. Anyone who eats for sense pleasure, or cooks for himself, not offering his food to Kṛṣṇa, eats only sin. One who eats sin and eats more than is allotted to him cannot execute perfect yoga. It is best that one eat only the remnants of foodstuff offered to Kṛṣṇa. A person in Kṛṣṇa consciousness does not eat anything which is not first offered to Kṛṣṇa. Therefore, only the Kṛṣṇa conscious person can attain perfection in yoga practice. Nor can one who artificially abstains from eating, manufacturing his own personal process of fasting, practice yoga. The Kṛṣṇa conscious person observes fasting as it is recommended in the scriptures. He does not fast or eat more than is required, and he is thus competent to perform yoga practice. One who eats more than required will dream very much while sleeping, and he must consequently sleep more than is required. One should not sleep more than six hours daily. One who sleeps more than six hours out of twenty-four is certainly influenced by the mode of ignorance. A person in the mode of ignorance is lazy and prone to sleep a great deal. Such a person cannot perform yoga.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यहाँ पर योगियों के लिए भोजन तथा नींद के नियमन की संस्तुति की गई है | अधिक भोजन का अर्थ है शरीर तथा आत्मा को बनाये रखने के लिए आवश्यकता से अधिक भोजन करना | मनुष्यों में मांसाहार करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि प्रचुर मात्रा में अन्न, शाक, फल तथा दुग्ध उपलब्ध हैं | ऐसे सादे भोज्यपदार्थ भगवद्गीता के अनुसार सतोगुणी माने जाते हैं | मांसाहार तो तमोगुणियों के लिए है | अतः जो लोग मांसाहार करते हैं, मद्यपान करते हैं, धूम्रपान करते हैं और कृष्ण को भोग लगाये बिना भोजन करते हैं वे पापकर्मों का भोग करेंगे क्योंकि वे दूषित वस्तुएँ खाते हैं | भुञ्जते ते त्वघं पापा ये पचन्त्यात्मकारणात्| जो व्यक्ति इन्द्रियसुख के लिए खाता है या अपने लिए भोजन बनाता है, किन्तु कृष्ण को भोजन अर्पित नहीं करता वह केवल पाप खाता है | जो पाप खाता है और नियत मात्र से अधिक भोजन करता है वह पूर्णयोग का पालन नहीं कर सकता | सबसे उत्तम यही है कि कृष्ण को अर्पित भोजन के अच्छिष्ट भाग को ही खाया जाय | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति कभी भी ऐसा भोजन नहीं करता, जो इससे पूर्व कृष्ण को अर्पित न किया गया हो | अतः केवल कृष्णभावनाभावित व्यक्ति ही योगाभ्यास में पूर्णता प्राप्त कर सकता है | न ही ऐसा व्यक्ति कभी योग का अभ्यास कर सकता है जो कृत्रिम उपवास की अपनी विधियाँ निकाल कर भोजन नहीं करता है | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति शास्त्रों द्वारा अनुमोदित उपवास करता है | न तो वह आवश्यकता से अधिक उपवास रखता है, न ही अधिक खाता है | इस प्रकार वह योगाभ्यास करने के लिए पूर्णतया योग्य है | जो आवश्यकता से अधिक खाता है वह सोते समय अनेक सपने देखेगा, अतः आवश्यकता से अधिक सोएगा | मनुष्य को प्रतिदिन छः घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए | जो व्यक्ति चौबीस घंटो में से छः घंटो से अधिक सोता है, वह अवश्य ही तमोगुणी है | तमोगुणी व्यक्ति आलसी होता है और अधिक सोता है | ऐसा व्यक्ति योग नहीं साध सकता |

Notes By Kunal Gautam

Moderation is the key for yogi. A moderate amount of sleep and food is needed for one to become yogi.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

संतुलन योगी बनने की कुंजी है। योगी बनने के लिए संतुलित मात्रा में नींद और भोजन की आवश्यकता होती है।