| Chapter: 6 | अध्याय : ६ |
| Verse Number: 25 | छन्द सँख्या : २५ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
शनैः शनैरुपरमेद् बुद्ध्या धृतिगृहीतया। आत्मसंस्थं मनः कृत्वा न किञ्चिदपि चिन्तयेत्।।
Transliteration in English
śhanaiḥ śhanair uparamed buddhyā dhṛiti-gṛihītayā ātma-sansthaṁ manaḥ kṛitvā na kiñchid api chintayet
सरल लिप्यंतरण
शनैः शनै-रुपर-मेद् बुद्ध्या धृति-गृहीतया आत्म-संस्थं मनः कृत्वा न किञ्चिद-अपि चिन्तयेत्
Word Meaning
śhanaiḥ—gradually; śhanaiḥ—gradually; uparamet—attain peace; buddhyā—by intellect; dhṛiti-gṛihītayā—achieved through determination of resolve that is in accordance with scriptures; ātma-sanstham—fixed in God; manaḥ—mind; kṛitvā—having made; na—not; kiñchit—anything; api—even; chintayet—should think ofशब्दार्थ
शनैः– धीरे-धीरे; शनैः– एकएक करके, क्रम से; उपरमेत्– निवृत्त रहे; बुद्धया– बुद्धि से; धृति-गृहीतया– विश्र्वासपूर्वक; आत्म-संस्थम्– समाधि में स्थित; मनः– मन; कृत्वा– करके; न– नहीं; किञ्चित्– अन्य कुछ; अपि– भी; चिन्तयेत्– सोचे |Translation
Gradually, step by step, one should become situated in trance by means of intelligence sustained by full conviction, and thus the mind should be fixed on the Self alone and should think of nothing else.
अनुवाद
धीरे-धीरे, क्रमशः पूर्ण विश्र्वासपूर्वक बुद्धि के द्वारा समाधि में स्थित होना चाहिए और इस प्रकार मन को आत्मा में ही स्थित करना चाहिए तथा अन्य कुछ भी नहीं सोचना चाहिए |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
By proper conviction and intelligence one should gradually cease sense activities. This is called pratyāhāra. The mind, being controlled by conviction, meditation and cessation from the senses, should be situated in trance, or samādhi. At that time there is no longer any danger of becoming engaged in the material conception of life. In other words, although one is involved with matter as long as the material body exists, one should not think about sense gratification. One should think of no pleasure aside from the pleasure of the Supreme Self. This state is easily attained by directly practicing Kṛṣṇa consciousness.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
समुचित विश्र्वास तथा बुद्धि के द्वारा मनुष्य को धीरे-धीरे सारे इन्द्रियकर्म करने बन्द कर देना चाहिए | यह प्रत्याहार कहलाता है | मन को विश्र्वास, ध्यान तथा इन्द्रिय-निवृत्ति द्वारा वश में करते हुए समाधि में स्थिर करना चाहिए | उस समय देहात्मबुद्धि में अनुरक्त होने की कोई सम्भावना नहीं रह जाती | दूसरे शब्दों में, जब तक इस शरीर का अस्तित्व है तब तक मनुष्य पदार्थ में लगा रहता है, किन्तु उसे इन्द्रियतृप्ति के विषय में नहीं सोचना चाहिए | उसे परमात्मा के आनन्द के अतिरिक्त किसी अन्य आनन्द का चिन्तन नहीं करना चाहिए | कृष्णभावनामृत का अभ्यास करने से यह अवस्था सहज ही प्राप्त की जा सकती है |
Notes By Kunal Gautam
The Yogi should, with the help of determination and intellect, gradually remove himself from worldly feelings and stabilize the mind. One should not think of anything by keeping the mind fixed in the soul.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
योगी को चाहिए की दृढ़ संकल्प व बुद्धि की सहायता से धीरे-धीरे स्वयं को स्वयं को सांसारिक भावनाओ से हटा कर मन को स्थिर करना चाहिए। मन को आत्मा में स्थिर करके कुछ भी नहीं सोचना चाहिए।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »