Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 41 छन्द सँख्या : ४१
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

प्राप्य पुण्यकृतां लोकानुषित्वा शाश्वतीः समाः। शुचीनां श्रीमतां गेहे योगभ्रष्टोऽभिजायते।।

Transliteration in English

prāpya puṇya-kṛitāṁ lokān uṣhitvā śhāśhvatīḥ samāḥ śhuchīnāṁ śhrīmatāṁ gehe yoga-bhraṣhṭo’bhijāyate

सरल लिप्यंतरण

प्राप्य पुण्य-कृतां लोकान-उषित्वा शाश्वतीः समाः शुचीनां श्रीमतां गेहे योग-भ्रष्टो-अभिजायते

Word Meaning

prāpya—attain; puṇya-kṛitām—of the virtuous; lokān—abodes; uṣhitvā—after dwelling; śhāśhvatīḥ—many; samāḥ—ages; śhuchīnām—of the pious; śhrī-matām—of the prosperous; gehe—in the house; yoga-bhraṣhṭaḥ—the unsuccessful yogis; abhijāyate—take birth;

शब्दार्थ

प्राप्य– प्राप्त करके; पुण्य-कृताम्– पुण्य कर्म करने वालों के; लोकान्– लोकों में; उषित्वा– निवास करके; शाश्र्वतीः– अनेक; समाः– वर्ष; शुचीनाम्– पवित्रात्माओं के; श्री-मताम्– सम्पन्न लोगों के; गेहे– घर में; योग-भ्रष्टः– आत्म-साक्षात्कार के पथ से च्युत व्यक्ति; अभिजायते– जन्म लेता है |

Translation

The unsuccessful yogī, after many, many years of enjoyment on the planets of the pious living entities, is born into a family of righteous people, or into a family of rich aristocracy.

अनुवाद

असफल योगी पवित्रात्माओं के लोकों में अनेकानेक वर्षों तक भोग करने के बाद या तो सदाचारी पुरुषों के परिवार में या कि धनवानों के कुल में जन्म लेता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The unsuccessful yogīs are divided into two classes: one is fallen after very little progress, and one is fallen after long practice of yoga. The yogī who falls after a short period of practice goes to the higher planets, where pious living entities are allowed to enter. After prolonged life there, one is sent back again to this planet, to take birth in the family of a righteous brāhmaṇa Vaiṣṇava or of aristocratic merchants.

The real purpose of yoga practice is to achieve the highest perfection of Kṛṣṇa consciousness, as explained in the last verse of this chapter. But those who do not persevere to such an extent and who fail because of material allurements are allowed, by the grace of the Lord, to make full utilization of their material propensities. And after that, they are given opportunities to live prosperous lives in righteous or aristocratic families. Those who are born in such families may take advantage of the facilities and try to elevate themselves to full Kṛṣṇa consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

असफल योगियों की दो श्रेणियाँ हैं – एक वे जो बहुत थोड़ी उन्नति के बाद ही भ्रष्ट होते हैं; दुसरे वे जो दीर्घकाल तक योगाभ्यास के बाद भ्रष्ट होते हैं | जो योगी अल्पकालिक अभ्यास के बाद भ्रष्ट होता है वह स्वर्गलोक को जाता है जहाँ केवल पुण्यात्माओं को प्रविष्ट होने दिया जाता है | वहाँ पर दीर्घकाल तक रहने के बाद उसे पुनः इस लोक में भेजा जाता है जिससे वह किसी सदाचारी ब्राह्मण वैष्णव के कुल में या धनवान वणिक के कुल में जन्म ले सके | योगाभ्यास का वास्तविक उद्देश्य कृष्णभावनामृत की सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त करना है, जैसा कि इस अध्याय के अन्तिम श्लोक में बताया गया है, किन्तु जो इतने अध्यवसायी नहीं होते और जो भौतिक प्रलोभनों के कारण असफल हो जाते हैं, उन्हें अपनी भौतिक इच्छाओं की पूर्ति करने की अनुमति दी जाती है | तत्पश्चात् उन्हें सदाचारी या धनवान परिवारों में सम्पन्न जीवन बिताने का अवसर प्रदान किया जाता है | ऐसे परिवारों में जन्म लेने वाले इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपने आपको पूर्ण कृष्णभावनामृत तक ऊपर ले जाते हैं |

Notes By Kunal Gautam

Unsuccessful yogis go to the afterlife after their death and enjoy. They are then reincarnated into a good family, which can help them fuel their failed attempt at last life.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

असफल योगी अपनी मृत्यु के बाद परलोक जाते हैं और भोग करते हैं। फिर वे एक अच्छे परिवार में पुनर्जन्म प्राप्त करते हैं, जो उन्हें अंतिम जीवन के अपने असफल प्रयास को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।