Chapter: 6 अध्याय : ६
Verse Number: 43 छन्द सँख्या : ४३
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

तत्र तं बुद्धिसंयोगं लभते पौर्वदेहिकम्। यतते च ततो भूयः संसिद्धौ कुरुनन्दन।।

Transliteration in English

tatra taṁ buddhi-sanyogaṁ labhate paurva-dehikam yatate cha tato bhūyaḥ sansiddhau kuru-nandana

सरल लिप्यंतरण

तत्र तं बुद्धि-संयोगं लभते पौर्व-देहिकम् यतते च ततो भूयः संसिद्धौ कुरु-नन्दन

Word Meaning

tatra—there; tam—that; buddhi-sanyogam—reawaken their wisdom; labhate—obtains; paurva-dehikam—from the previous lives; yatate—strives; cha—and; tataḥ—thereafter; bhūyaḥ—again; sansiddhau—for perfection; kuru-nandana—Arjun, descendant of the Kurus

शब्दार्थ

तत्र– वहाँ; तम्– उस; बुद्धि-संयोगम्– चेतना की जागृति को; लभते– प्राप्त होता है; पौर्व-देहिकम्– पूर्व देह से; यतते– प्रयास करता है; च– भी; ततः– तत्पश्चात्; भूयः– पुनः; संसिद्धौ– सिद्धि के लिए; कुरुनन्दन– हे कुरुपुत्र |

Translation

On taking such a birth, he revives the divine consciousness of his previous life, and he again tries to make further progress in order to achieve complete success, O son of Kuru.

अनुवाद

हे कुरुनन्दन! ऐसा जन्म पाकर वह अपने पूर्वजन्म की दैवी चेतना को पुनः प्राप्त करता है और पूर्ण सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से वह आगे उन्नति करने का प्रयास करता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

King Bharata, who took his third birth in the family of a good brāhmaṇa, is an example of good birth for the revival of previous transcendental consciousness. King Bharata was the emperor of the world, and since his time this planet has been known among the demigods as Bhārata-varṣa. Formerly it was known as Ilāvṛta-varṣa. The emperor, at an early age, retired for spiritual perfection but failed to achieve success. In his next life he took birth in the family of a good brāhmaṇa and was known as Jaḍa Bharata because he always remained secluded and did not talk to anyone. And later on he was discovered as the greatest transcendentalist by King Rahūgaṇa. From his life it is understood that transcendental endeavors, or the practice of yoga, never go in vain. By the grace of the Lord the transcendentalist gets repeated opportunities for complete perfection in Kṛṣṇa consciousness.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

राजा भरत, जिन्हें तीसरे जन्म में उत्तम ब्राह्मण कुल में जन्म मिला, पूर्व दिव्यचेतना की पुनःप्राप्ति के लिए उत्तम जन्म के उदाहरणस्वरूप हैं | भरत विश्र्व भर के सम्राट थे और तभी से यह लोक देवताओं के बीच भारतवर्ष के नाम से विख्यात है | पहले यह इलावृतवर्ष के नाम से ज्ञात था | भरत ने अल्पायु में ही आध्यात्मिक सिद्धि के लिए संन्यास ग्रहण कर लिया था, किन्तु वे सफल नहीं हो सके | अगले जन्म में उन्हें उत्तम ब्राह्मण कुल में जन्म लेना पड़ा और वे जड़ भरत कहलाये क्योंकि वे एकान्त वास करते थे तथा किसी से बोलते न थे | बाद में राजा रहूगण ने इन्हें महानतम योगी के रूप में पाया | उनके जीवन से यह पता चलता है कि दिव्य प्रयास अथवा योगाभ्यास कभी व्यर्थ नहीं जाता | भगवत्कृपा से योगी को कृष्णभावनामृत में पूर्ण सिद्धि प्राप्त करने के बारम्बार सुयोग प्राप्त होते रहते हैं |

Notes By Kunal Gautam

The unsuccessful yogi, who almost reaches a state of enlightenment, is born in a knowledgeable family. There he regains the consciousness of his final body, and so he makes great efforts to succeed in yoga.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

असफल योगी, जो लगभग आत्मज्ञान की अवस्था में पहुँच जाता है, एक जानकार परिवार में पैदा होता है। वहाँ वह उसके अंतिम शरीर की चेतना को पुनः प्राप्त कर लेता हैं , और इसलिए वह योग में सफलता के लिए बहुत अधिक प्रयास करता है।