| Chapter: 7 | अध्याय : ७ |
| Verse Number: 2 | छन्द सँख्या : २ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
ज्ञानं तेऽहं सविज्ञानमिदं वक्ष्याम्यशेषतः। यज्ज्ञात्वा नेह भूयोऽन्यज्ज्ञातव्यमवशिष्यते।।
Transliteration in English
jñānaṁ te ’haṁ sa-vijñānam idaṁ vakṣhyāmyaśheṣhataḥ yaj jñātvā neha bhūyo ’nyaj jñātavyam-avaśhiṣhyate
सरल लिप्यंतरण
ज्ञानं ते-हं सविज्ञान-मिदं वक्ष्याम्य-अशेषतः यज्-ज्ञात्वा नेह भूयो-अन्यज्-ज्ञात-व्यम-अवशिष्यते
Word Meaning
jñānam—knowledge; te—unto you; aham—I; sa—with; vijñānam—wisdom; idam—this; vakṣhyāmi—shall reveal; aśheṣhataḥ—in full; yat—which; jñātvā—having known; na—not; iha—in this world; bhūyaḥ—further; anyat—anything else; jñātavyam—to be known; avaśhiṣhyate—remainsशब्दार्थ
ज्ञानम्– प्रत्यक्ष ज्ञान; ते– तुमसे; अहम्– मैं; स– सहित; विज्ञानम्– दिव्यज्ञान; इदम्– यह; वक्ष्यामि– कहूँगा; अशेषतः– पूर्णरूप से; यत्– जिसे; ज्ञात्वा– जानकर; न– नहीं; इह– इस संसार में; भूयः– आगे; अन्यत्– अन्य कुछ; ज्ञातव्यम्– जानने योग्य; अवशिष्यते– शेष रहता है |Translation
I shall now declare unto you in full this knowledge, both phenomenal and numinous. This being known, nothing further shall remain for you to know.
अनुवाद
अब मैं तुमसे पूर्णरूप से व्यावहारिक तथा दिव्यज्ञान कहूँगा | इसे जान लेने पर तुम्हें जानने के लिए और कुछ भी शेष नहीं रहेगा |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Complete knowledge includes knowledge of the phenomenal world, the spirit behind it, and the source of both of them. This is transcendental knowledge. The Lord wants to explain the above-mentioned system of knowledge because Arjuna is Kṛṣṇa’s confidential devotee and friend. In the beginning of the Fourth Chapter this explanation was given by the Lord, and it is again confirmed here: complete knowledge can be achieved only by the devotee of the Lord in disciplic succession directly from the Lord. Therefore one should be intelligent enough to know the source of all knowledge, who is the cause of all causes and the only object for meditation in all types of yoga practice. When the cause of all causes becomes known, then everything knowable becomes known, and nothing remains unknown. The Vedas (Muṇḍaka Upaniṣad 1.1.3) say, kasminn u bhagavo vijñāte sarvam idaṁ vijñātaṁ bhavatīti.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
पूर्णज्ञान में प्रत्यक्ष जगत्, इसके पीछे काम करने वाला आत्मा तथा इन दोनों के उद्गम सम्मिलित हैं | यह दिव्यज्ञान है | भगवान् उपर्युक्त ज्ञानपद्धति बताना चाहते हैं, क्योंकि अर्जुन उनका विश्र्वस्त भक्त तथा मित्र है | चतुर्थ अध्याय के प्रारम्भ में इसकी व्याख्या भगवान् कृष्ण ने की और उसी की पुष्टि यहाँ पर हो रही है | भगवद्भक्त द्वारा पूर्णज्ञान का लाभ भगवान् से प्रारम्भ होने वाली गुरु-परम्परा से ही किया जा सकता है | अतः मनुष्य को इतना बुद्धिमान तो होना ही चाहिए कि वह समस्त ज्ञान के अद्गम को जान सके, जो समस्त कारणों के कारणहै और समस्त योगों में ध्यान का एकमात्र लक्ष्य है | जब समस्त कारणों के कारण का पता चल जाता है, तो सभी ज्ञेय वस्तुएँ ज्ञात हो जाती हैं और कुछ भी अज्ञेय नहीं रह जाता | वेदों का (मुण्डक उपनिषद् १.३) कहना है – कस्मिन् भगवो विज्ञाते सर्वमिदं विज्ञातं भवति|
Notes By Kunal Gautam
Lord Kṛṣṇa says to Arjuna that he will explain every bits of the knowledge, so that nothing will be left to be known. This provide assurance to Arjuna that he will be enlighten with the knowledge to implement in his life.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भगवान कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि वह ज्ञान के हर अंश की व्याख्या करेंगे, ताकि जानने के लिए कुछ भी न बचे। यह अर्जुन को आश्वासन प्रदान करता है कि वह अपने जीवन में लागू करने के लिए ज्ञान के साथ प्रबुद्ध होगा।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »