Chapter: 7 अध्याय : ७
Verse Number: 6 छन्द सँख्या : ६
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

एतद्योनीनि भूतानि सर्वाणीत्युपधारय। अहं कृत्स्नस्य जगतः प्रभवः प्रलयस्तथा।।

Transliteration in English

etad-yonīni bhūtāni sarvāṇītyupadhāraya ahaṁ kṛitsnasya jagataḥ prabhavaḥ pralayas tathā

सरल लिप्यंतरण

एतद्-योनीनि भूतानि सर्वाणी-त्य-उपधारय अहं कृत्स्-नस्य जगतः प्रभवः प्रलय-स्तथा

Word Meaning

etat yonīni—these two (energies) are the source of; bhūtāni—living beings; sarvāṇi—all; iti—that; upadhāraya—know; aham—I; kṛitsnasya—entire; jagataḥ—creation; prabhavaḥ—the source; pralayaḥ—dissolution; tathā—and

शब्दार्थ

एतत्– ये दोनों शक्तियाँ; योनीनि– जिनके जन्म के स्त्रोत, योनियाँ; भूतानि– प्रत्येक सृष्ट पदार्थ; सर्वाणि– सारे; इति– इस प्रकार; उपधारय– जानो; अहम्– मैं; कृत्स्नस्य– सम्पूर्ण; जगतः– जगत का; प्रभवः– उत्पत्ति का करण; प्रलयः– प्रलय, संहार; तथा– और |

Translation

All created beings have their source in these two natures. Of all that is material and all that is spiritual in this world, know for certain that I am both the origin and the dissolution.

अनुवाद

सारे प्राणियों का उद्गम इन दोनों शक्तियों में है | इस जगत् में जो कुछ भी भौतिक तथा आध्यात्मिक है, उसकी उत्पत्ति तथा प्रलय मुझे ही जानो |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Everything that exists is a product of matter and spirit. Spirit is the basic field of creation, and matter is created by spirit. Spirit is not created at a certain stage of material development. Rather, this material world is manifested only on the basis of spiritual energy. This material body is developed because spirit is present within matter; a child grows gradually to boyhood and then to manhood because that superior energy, spirit soul, is present. Similarly, the entire cosmic manifestation of the gigantic universe is developed because of the presence of the Supersoul, Viṣṇu. Therefore spirit and matter, which combine to manifest this gigantic universal form, are originally two energies of the Lord, and consequently the Lord is the original cause of everything. A fragmental part and parcel of the Lord, namely the living entity, may be the cause of a big skyscraper, a big factory, or even a big city, but he cannot be the cause of a big universe. The cause of the big universe is the big soul, or the Supersoul. And Kṛṣṇa, the Supreme, is the cause of both the big and small souls. Therefore He is the original cause of all causes. This is confirmed in the Kaṭha Upaniṣad (2.2.13). Nityo nityānāṁ cetanaś cetanānām.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

जितनी वस्तुएँ विद्यमान हैं, वे पदार्थ तथा आत्मा के प्रतिफल हैं | आत्मा सृष्टि का मूल क्षेत्र है और पदार्थ आत्मा द्वारा उत्पन्न किया जाता है | भौतिक विकास की किसी भी अवस्था में आत्मा की उत्पत्ति नहीं होती, अपितु यह भौतिक जगत् आध्यात्मिक शक्ति के आधार पर ही प्रकट होता है | इस भौतिक शरीर का इसीलिए विकास हुआ क्योंकि इसके भीतर आत्मा उपस्थित है | एक बालक धीरे-धीरे बढ़कर कुमार तथा अन्त में युवा बन जाता है, क्योंकि उसके भीतर आत्मा उपस्थित है | इसी प्रकार इस विराट ब्रह्माण्ड की समग्र सृष्टि का विकास परमात्मा विष्णु की उपस्थिति के कारण होता है | अतः आत्मा तथा पदार्थ मूलतः भगवान् की दो शक्तियाँ हैं, जिनके संयोग से विराट ब्रह्माण्ड प्रकट होता है | अतः भगवान् ही सभी वस्तुओं के आदि कारण हैं | भगवान् का अंश रूप जीवात्मा भले ही किसी गगनचुम्बी प्रासाद या किसी महान कारखाने या किसी महानगर का निर्माता हो सकता है, किन्तु वह विराट ब्रह्माण्ड का कारण नहीं हो सकता | इस विराट ब्रह्माण्ड का स्त्रष्टा भी विराट आत्मा या परमात्मा है | और परमेश्र्वर कृष्ण विराट तथा लघु दोनों ही आत्माओं के कारण हैं | अतः वे समस्त कारणों के कारण है | इसकी पुष्टि कठोपषद् में (२.२.१३) हुई है – नित्यो नित्यानां चेतनश्र्चेतनानाम्|

Notes By Kunal Gautam

The source and dissolution of all thing in this material nature is done and managed by lord. Everything existed in the material nature is due to the two nature (mentioned in earlier verses) of the lord.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

इस भौतिक प्रकृति में सभी चीजों का स्रोत और विघटन भगवान द्वारा किया और प्रबंधित किया जाता है। भौतिक प्रकृति में जो कुछ भी अस्तित्व में है वह भगवान की दो प्रकृति (पहले के श्लोकों में उल्लिखित) के कारण है।