Chapter: 7 अध्याय : ७
Verse Number: 17 छन्द सँख्या : १७
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते। प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः।।

Transliteration in English

teṣhāṁ jñānī nitya-yukta eka-bhaktir viśhiṣhyate priyo hi jñānino ’tyartham ahaṁ sa cha mama priyaḥ

सरल लिप्यंतरण

तेषां ज्ञानी नित्य-युक्त एक-भक्तिर्-विशिष्यते प्रियो हि ज्ञानिनो-त्यर्थम-अहं स च मम प्रियः

Word Meaning

teṣhām—amongst these; jñānī—those who are situated in knowledge; nitya-yuktaḥ—ever steadfast; eka—exclusively; bhaktiḥ—devotion; viśhiṣhyate—highest; priyaḥ—very dear; hi—certainly; jñāninaḥ—to the person in knowledge; atyartham—highly; aham—I; saḥ—he; cha—and; mama—to me; priyaḥ—dear

शब्दार्थ

तेषाम्– उनमें से; ज्ञानी– ज्ञानवान; नित्य-युक्तः– सदैव तत्पर; एक– एकमात्र; भक्तिः– भक्ति में; विशिष्यते– विशिष्ट है; प्रियः– अतिशय प्रिय; हि– निश्चय ही; ज्ञानिनः– ज्ञानवान का; अत्यर्थम्– अत्यधिक; अहम्– मैं हूँ; सः– वह; च– भी;मम– मेरा;प्रियः– प्रिय |

Translation

Of these, the one who is in full knowledge and who is always engaged in pure devotional service is the best. For I am very dear to him, and he is dear to Me.

अनुवाद

इनमें से जो परमज्ञानी है और शुद्धभक्ति में लगा रहता है वह सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि मैं उसे अत्यन्त प्रिय हूँ और वह मुझे प्रिय है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Free from all contaminations of material desires, the distressed, the inquisitive, the penniless and the seeker after supreme knowledge can all become pure devotees. But out of them, he who is in knowledge of the Absolute Truth and free from all material desires becomes a really pure devotee of the Lord. And of the four orders, the devotee who is in full knowledge and is at the same time engaged in devotional service is, the Lord says, the best. By searching after knowledge one realizes that his self is different from his material body, and when further advanced he comes to the knowledge of impersonal Brahman and Paramātmā. When one is fully purified, he realizes that his constitutional position is to be the eternal servant of God. So by association with pure devotees the inquisitive, the distressed, the seeker after material amelioration and the man in knowledge all become themselves pure. But in the preparatory stage, the man who is in full knowledge of the Supreme Lord and is at the same time executing devotional service is very dear to the Lord. He who is situated in pure knowledge of the transcendence of the Supreme Personality of God is so protected in devotional service that material contamination cannot touch him.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

भौतिक इच्छाओं के समस्त कल्मष से मुक्त आर्त, जिज्ञासु, धनहीन तथा ज्ञानी ये सब शुद्धभक्त बन सकते हैं | किन्तु इनमें से जो परमसत्य का ज्ञानी है और भौतिक इच्छाओं से मुक्त होता है वही भगवान् का शुद्धभक्त हो पता है | इन चार वर्गों में से जो भक्त ज्ञानी है और साथ ही भक्ति में लगा रहता है, वह भगवान् के कथनानुसार सर्वश्रेष्ठ है | ज्ञान की खोज करते रहने से मनुष्य को अनुभूति होती है कि उसका आत्मा उसके भौतिक शरीर से भिन्न है | अधिक उन्नति करने पर उसे निर्विशेष ब्रह्म तथा परमात्मा का ज्ञान होता है | जब वह पूर्णतया शुद्ध हो जाता है तो उसे ईश्र्वर के नित्य दास के रूप में अपनी स्वाभाविक स्थिति की अनुभूति होती है | इस प्रकार शुद्ध भक्त की संगति में आर्त, जिज्ञासु, धन का इच्छुक तथा ज्ञानी स्वयं शुद्ध हो जाते हैं | किन्तु प्रारम्भिक अवस्था में जिस व्यक्ति को परमेश्र्वर का पूर्णज्ञान होता है और साथ ही जो उनकी भक्ति करता रहता है, वह व्यक्ति भगवान् को अत्यन्त प्रिय होता है | जिसे भगवान् की दिव्यता का शुद्ध ज्ञान प्राप्तहोता है, वह भक्ति द्वारा इस तरह सुरक्षित रहता है कि भौतिक कल्मष उसे छू भी नहीं पाते |

Notes By Kunal Gautam

Of all the orders of devotees, those who are engaged in the perfect knowledge of the Lord are most dear to the Lord because such a devotee remains free from all desires and serves the Lord with a pure heart.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भक्तों के सभी क्रमों में से, जो भगवान के पूर्ण ज्ञान में कार्यरत हैं, वह भगवान को अतिप्रिय हैं क्योंकि ऐसा भक्त सभी इच्छाओं से मुक्त रहता है और शुद्ध हृदय से भगवान की सेवा करता है।