Chapter: 7 अध्याय : ७
Verse Number: 18 छन्द सँख्या : १८
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

उदाराः सर्व एवैते ज्ञानी त्वात्मैव मे मतम्। आस्थितः स हि युक्तात्मा मामेवानुत्तमां गतिम्।।

Transliteration in English

udārāḥ sarva evaite jñānī tvātmaiva me matam āsthitaḥ sa hi yuktātmā mām evānuttamāṁ gatim

सरल लिप्यंतरण

उदाराः सर्व एवैते ज्ञानी त्वात्-मैव मे मतम् आस्थितः स हि युक्त-आत्मा माम-एवान-उत्तमां गतिम्

Word Meaning

udārāḥ—noble; sarve—all; eva—indeed; ete—these; jñānī—those in knowledge; tu—but; ātmā eva—my very self; me—my; matam—opinion; āsthitaḥ—situated; saḥ—he; hi—certainly; yukta-ātmā—those who are united; mām—in me; eva—certainly; anuttamām—the supreme; gatim—goal

शब्दार्थ

उदाराः– विशाल हृदय वाले; सर्वे– सभी; एव– निश्चय ही; एते– ये; ज्ञानी– ज्ञानवाला; तु– लेकिन; आत्मा एव– मेरे सामान ही; मे– मेरे; मतम्– मत में; आस्थितः– स्थित; सः– वह; हि– निश्चय ही; युक्त-आत्मा– भक्ति में तत्पर; माम्– मुझ; एव– निश्चय ही; अनुत्तमाम्– परम, सर्वोच्च; गतिम्– लक्ष्य को |

Translation

All these devotees are undoubtedly magnanimous souls, but he who is situated in knowledge of Me I consider to be just like My own self. Being engaged in My transcendental service, he is sure to attain Me, the highest and most perfect goal.

अनुवाद

निस्सन्देह ये सब उदारचेता व्यक्ति हैं, किन्तु जो मेरे ज्ञान को प्राप्त है, उसे मैं अपने ही समान मानता हूँ | वह मेरी दिव्यसेवा में तत्पर रहकर मुझ सर्वोच्च उद्देश्य को निश्चित रूप से प्राप्त करता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

It is not that devotees who are less complete in knowledge are not dear to the Lord. The Lord says that all are magnanimous because anyone who comes to the Lord for any purpose is called a mahātmā, or great soul. The devotees who want some benefit out of devotional service are accepted by the Lord because there is an exchange of affection. Out of affection they ask the Lord for some material benefit, and when they get it they become so satisfied that they also advance in devotional service. But the devotee in full knowledge is considered to be very dear to the Lord because his only purpose is to serve the Supreme Lord with love and devotion. Such a devotee cannot live a second without contacting or serving the Supreme Lord. Similarly, the Supreme Lord is very fond of His devotee and cannot be separated from him.

In the Śrīmad-Bhāgavatam (9.4.68), the Lord says:
sādhavo hṛdayaṁ mahyaṁ
sādhūnāṁ hṛdayaṁ tv aham
mad-anyat te na jānanti
nāhaṁ tebhyo manāg api

“The devotees are always in My heart, and I am always in the hearts of the devotees. The devotee does not know anything beyond Me, and I also cannot forget the devotee. There is a very intimate relationship between Me and the pure devotees. Pure devotees in full knowledge are never out of spiritual touch, and therefore they are very much dear to Me.”

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

ऐसा नहीं है कि जो कम ज्ञानी भक्त है वे भगवान् को प्रिय नहीं हैं | भगवान् कहते हैं कि सभी उदारचेता हैं क्योंकि चाहे जो भी भगवान् के पास किसी भी उद्देश्य से आये वह महात्मा कहलाता है | जो भक्त भक्ति के बदले कुछ लाभ चाहते हैं उन्हें भगवान् स्वीकार करते हैं क्योंकि इससे स्नेह का विनिमय होता है | वे स्नेहवश भगवान् से लाभ की याचना करते हैं और जब उन्हें वह प्राप्त हो जाता है तो वे इतने प्रसन्न होते हैं कि वे भगवद्भक्ति करने लगते हैं | किन्तु ज्ञानी भक्त भगवान् को इसलिए प्रिय है कि उसका उद्देश्य प्रेम तथा भक्ति से परमेश्र्वर की सेवा करना होता है | ऐसा भक्त भगवान् की सेवा किये बिना क्षण भर भी नहीं रह सकता | इसी प्रकार परमेश्र्वर अपने भक्त को बहुत चाहते हैं और वे उससे विलग नहीं हो पाते |
श्रीमद्भागवत में (१.४.६८) भगवान् कहते हैं-

साधवो हृदयं मह्यं साधूनां हृदयं त्वहम् |
मदन्यत्ते न जानन्ति नाहं तेभ्यो मनागपि ||

”भक्तगण सदैव मेरे हृदय में वास करते हैं और मैं भक्तों के हृदयों में वास करता हूँ | भक्त मेरे अतिरिक्त और कुछ नहीं जानता और मैं भी भक्त को कभी नहीं भूलता | मेरे तथा शुद्ध भक्तों के बीच घनिष्ट सम्बन्ध रहता है | ज्ञानी शुद्धभक्त कभी भी अध्यात्मिक सम्पर्क से दूर नहीं होते, अतः वे मुझे अत्यन्त प्रिय हैं |”

Notes By Kunal Gautam

All types of devotees are generous and great and is dear to the lord, but the devotee in full transcendental knowledge is dearest to the lord as such person is not other than lord himself (as the devotee has knowledge that every thing that can be seen or felt in this material nature is a part of lord himself).

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

सभी प्रकार के भक्त उदार और महान होते हैं और भगवान को प्रिय होते हैं, लेकिन पूर्ण पारलौकिक ज्ञान में भक्त भगवान को सबसे प्रिय होता है क्योंकि ऐसा व्यक्ति स्वयं भगवान के अलावा नहीं होता है (क्योंकि भक्त को ज्ञान होता है कि वह सब कुछ जो देखा या देखा जा सकता है) इस भौतिक प्रकृति में महसूस किया जाता है कि वह स्वयं भगवान का एक अंश है)।