Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 4 छन्द सँख्या : ४
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

अधिभूतं क्षरो भावः पुरुषश्चाधिदैवतम्। अधियज्ञोऽहमेवात्र देहे देहभृतां वर।।

Transliteration in English

adhibhūtaṁ kṣharo bhāvaḥ puruṣhaśh chādhidaivatam adhiyajño ’ham evātra dehe deha-bhṛitāṁ vara

सरल लिप्यंतरण

अधिभूतं क्षरो भावः पुरुषश्-च-आधि-दैवतम् अधि-यज्ञो-अहमे-वात्र देहे देह-भृतां वर

Word Meaning

adhibhūtam—the ever changing physical manifestation; kṣharaḥ—perishable; bhāvaḥ—nature; puruṣhaḥ—the cosmic personality of God, encompassing the material creation; cha—and; adhidaivatam—the Lord of the celestial gods; adhiyajñaḥ—the Lord of all sacrifices; aham—I; eva—certainly; atra—here; dehe—in the body; deha-bhṛitām—of the embodied; vara—O best

शब्दार्थ

अधिभूतम्– भौतिक जगत्; क्षरः– निरन्तर परिवर्तनशील; भावः– प्रकृति; पुरुषः– सूर्य, चन्द्र जैसे समस्त देवताओं सहित विराट रूप; च– तथा; अधिदैवतम्– अधिदैव नामक; अधियज्ञः– परमात्मा; अहम्– मैं (कृष्ण); एव– निश्चय ही; अन्न– इस; देहे– शरीर में; देह-भृताम्– देहधारियों में; वर– हे श्रेष्ठ |

Translation

O best of the embodied beings, the physical nature, which is constantly changing, is called adhibhūta [the material manifestation]. The universal form of the Lord, which includes all the demigods, like those of the sun and moon, is called adhidaiva. And I, the Supreme Lord, represented as the Supersoul in the heart of every embodied being, am called adhiyajña [the Lord of sacrifice].

अनुवाद

हे देहधारियों में श्रेष्ठ! निरन्तर परिवर्तनशील यह भौतिक प्रकृति अधिभूत (भौतिक अभिव्यक्ति) कहलाती है | भगवान् का विराट रूप, जिसमें सूर्य तथा चन्द्र जैसे समस्त देवता सम्मिलित हैं, अधिदैव कहलाता है | तथा प्रत्येक देहधारी के हृदय में परमात्मा स्वरूप स्थित मैं परमेश्र्वर (यज्ञ का स्वामी) कहलाता हूँ |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

The physical nature is constantly changing. Material bodies generally pass through six stages: they are born, they grow, they remain for some duration, they produce some by-products, they dwindle, and then they vanish. This physical nature is called adhibhūta. It is created at a certain point and will be annihilated at a certain point. The conception of the universal form of the Supreme Lord, which includes all the demigods and their different planets, is called adhidaivata. And present in the body along with the individual soul is the Supersoul, a plenary representation of Lord Kṛṣṇa. The Supersoul is called the Paramātmā or adhiyajña and is situated in the heart. The word eva is particularly important in the context of this verse because by this word the Lord stresses that the Paramātmā is not different from Him. The Supersoul, the Supreme Personality of Godhead, seated beside the individual soul, is the witness of the individual soul’s activities and is the source of the soul’s various types of consciousness. The Supersoul gives the individual soul an opportunity to act freely and witnesses his activities. The functions of all these different manifestations of the Supreme Lord automatically become clarified for the pure Kṛṣṇa conscious devotee engaged in transcendental service to the Lord. The gigantic universal form of the Lord called adhidaivata is contemplated by the neophyte who cannot approach the Supreme Lord in His manifestation as Supersoul. The neophyte is advised to contemplate the universal form, or virāṭ-puruṣa, whose legs are considered the lower planets, whose eyes are considered the sun and moon, and whose head is considered the upper planetary system.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यह भौतिक प्रकृति निरन्तर परिवर्तित होती रहती है | सामान्यतः भौतिक शरीरों को छह अवस्थाओं से निकलना होता है – वे उत्पन्न होते हैं, बढ़ते हैं, कुछ काल तक रहते हैं, कुछ गौण पदार्थ उत्पन्न करते हैं, क्षीण होते हैं और अन्त में विलुप्त हो जाते हैं | यह भौतिक प्रकृति अधिभूत कहलाती है | यह किसी निश्चित समय में उत्पन्न की जाती है और किसी निश्चित समय में विनष्ट कर दी जाती है | परमेश्र्वर का विराट स्वरूप की धारणा, जिसमें सारे देवता तथा उनके लोक सम्मिलित हैं, अधिदैवत कहलाती है | प्रत्येक शरीर में आत्मा सहित परमात्मा का वास होता है, जो भगवान् कृष्ण का अंश स्वरूप है | यह परमात्मा अधियज्ञ कहलाता है और हृदय में स्थित होता है | इस श्लोक के प्रसंग में एव शब्द अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इसके द्वारा भगवान् बल देकर कहते हैं कि परमात्मा उनसे भिन्न नहीं है | यह परमात्मा प्रत्येक आत्मा के पास आसीन है और आत्मा के कार्यकलापों का साक्षी है तथा आत्मा की विभिन्न चेतनाओं का उद्गम है | यह परमात्मा प्रत्येक आत्मा को मुक्त भाव से कार्य करने की छूट देता है और उसके कार्यों पर निगरानी रखता है | परमेश्र्वर के इन विविध स्वरूपों के सारे कार्य उस कृष्णभावनाभावित भक्त को स्वतः स्पष्ट हो जाते हैं, जो भगवान् की दिव्यसेवा में लगा रहता है | अधिदैवत नामक भगवान् के विराट स्वरूप का चिन्तन उन नवदीक्षितों के लिए है जो भगवान् के परमात्मा स्वरूप तक नहीं पहुँच पाते | अतः उन्हें परामर्श दिया जाता है कि वे उस विराट पुरुष का चिन्तन करें जिसके पाँव अधोलोक हैं, जिसके नेत्र सूर्य तथा चन्द्र हैं औ जिसका सिर उच्च्लोक है |

Notes By Kunal Gautam

That which exists in material nature and which is a changeable entity is called adhibhuta or material manifestation. And the one who is present in the divine level is called the demigods and the Lord present in everyone is called the lord of sacrifice i.e. Parameshwara.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

जो भौतिक प्रकृति में मौजूद है और जो एक परिवर्तनशील इकाई है उसे अधिभूत या भौतिक अभिव्यक्ति कहा जाता है। और जो दैवीय स्तर में मौजूद है उसे देवता कहा जाता है और हर किसी में मौजूद भगवान को यज्ञ का स्वामी अर्थात परमेश्र्वर कहा जाता है।