| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 5 | छन्द सँख्या : ५ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम्। यः प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशयः।।
Transliteration in English
anta-kāle cha mām eva smaran muktvā kalevaram yaḥ prayāti sa mad-bhāvaṁ yāti nāstyatra sanśhayaḥ
सरल लिप्यंतरण
अन्त-काले च माम-एव स्मरन्-मुक्त्वा कले-वरम् यः प्रयाति स मद्-भावं याति ना-स्त्-यत्र संशयः
Word Meaning
anta-kāle—at the time of death; cha—and; mām—me; eva—alone; smaran—remembering; muktvā—relinquish; kalevaram—the body; yaḥ—who; prayāti—goes; saḥ—he; mat-bhāvam—Godlike nature; yāti—achieves; na—no; asti—there is; atra—here; sanśhayaḥ—doubtशब्दार्थ
अन्त-काले– मृत्यु के समय; च– भी; माम्– मुझको; एव– निश्चय ही; स्मरन्– स्मरण करते हुए; मुक्त्वा– त्याग कर; कलेवरम्– शरीर को; यः– जो; प्रयाति– जाता है; सः– वह; मत्-भावम् – मेरे स्वभाव को; याति– प्राप्त करता है; न– नहीं; अस्ति– है; अत्र– यहाँ; संशयः– सन्देह |Translation
And whoever, at the end of his life, quits his body remembering Me alone at once attains My nature. Of this there is no doubt.
अनुवाद
और जीवन के अन्त में जो केवल मेरा स्मरण करते हुए शरीर का त्याग करता है, वह तुरन्त मेरे स्वभाव को प्राप्त करता है | इसमें रंचमात्र भी सन्देह नहीं है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
In this verse the importance of Kṛṣṇa consciousness is stressed. Anyone who quits his body in Kṛṣṇa consciousness is at once transferred to the transcendental nature of the Supreme Lord. The Supreme Lord is the purest of the pure. Therefore anyone who is constantly Kṛṣṇa conscious is also the purest of the pure. The word smaran (“remembering”) is important. Remembrance of Kṛṣṇa is not possible for the impure soul who has not practiced Kṛṣṇa consciousness in devotional service. Therefore one should practice Kṛṣṇa consciousness from the very beginning of life. If one wants to achieve success at the end of his life, the process of remembering Kṛṣṇa is essential. Therefore one should constantly, incessantly chant the mahā-mantra – Hare Kṛṣṇa, Hare Kṛṣṇa, Kṛṣṇa Kṛṣṇa, Hare Hare/ Hare Rāma, Hare Rāma, Rāma Rāma, Hare Hare. Lord Caitanya has advised that one be as tolerant as a tree (taror api sahiṣṇunā). There may be so many impediments for a person who is chanting Hare Kṛṣṇa. Nonetheless, tolerating all these impediments, one should continue to chant Hare Kṛṣṇa, Hare Kṛṣṇa, Kṛṣṇa Kṛṣṇa, Hare Hare/ Hare Rāma, Hare Rāma, Rāma Rāma, Hare Hare, so that at the end of one’s life one can have the full benefit of Kṛṣṇa consciousness.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
इस श्लोक में कृष्णभावनामृत की महत्ता दर्शित की गई है | जो कोई भी कृष्णभावनामृत में अपना शरीर छोड़ता है, वह तुरन्त परमेश्र्वर के दिव्य स्वभाव (मद्भाव) को प्राप्त होता है | परमेश्र्वर शुद्धातिशुद्ध है, अतः जो व्यक्ति कृष्णभावनाभावित होता है, वह भी शुद्धातिशुद्ध होता है | स्मरन् शब्द महत्त्वपूर्ण है | श्रीकृष्ण का स्मरण उस अशुद्ध जीव से नहीं हो सकता जिसने भक्ति में रहकर कृष्णभावनामृत का अभ्यास नहीं किया | अतः मनुष्य को चाहिए कि जीवन के प्रारम्भ से ही कृष्णभावनामृत का अभ्यास करे | यदि जीवन के अन्त में सफलता वांछनीय है तो कृष्ण का स्मरण अनिवार्य है | अतः मनुष्य को निरन्तर हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे | हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे – इस महामन्त्र का जप करना चाहिए | भगवान चैतन्य ने उपदेश दिया है कि मनुष्य को वृक्ष के समान सहिष्णु होना चाहिए (तरोरिवसहिष्णुना) | हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे | हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे – का जप करने वाले व्यक्ति को अनेक व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है | तो भी इस महामन्त्र का जप करते रहना चाहिए, जिससे जीवन के अन्त समय कृष्णभावनामृत का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त हो सके |
Notes By Kunal Gautam
There is no doubt about the person to attain the Lord, who remembered lord with pure heart at the time of death.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
जिस व्यक्ति ने मृत्यु के समय शुद्ध मन से प्रभु का स्मरण किया, उसमें कोई संदेह नहीं है कि वह प्रभु को प्राप्त करेगा।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »