Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 10 छन्द सँख्या : १०
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

प्रयाणकाले मनसाऽचलेन भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव। भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यम्।।

Transliteration in English

prayāṇa-kāle manasāchalena bhaktyā yukto yoga-balena chaiva bhruvor madhye prāṇam āveśhya samyak sa taṁ paraṁ puruṣham upaiti divyam

सरल लिप्यंतरण

प्रयाण-काले मनसा-अचलेन भक्त्या युक्तो योग-बलेन चैव भ्रुवोर्-मध्ये प्राणम-आवेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषम-उपैति दिव्यम्

Word Meaning

prayāṇa-kāle—at the time of death; manasā—mind; achalena—steadily; bhaktyā—remembering with great devotion; yuktaḥ—united; yoga-balena—through the power of yog; cha—and; eva—certainly; bhruvoḥ—the two eyebrows; madhye—between; prāṇam—life airs; āveśhya—fixing; samyak—completely; saḥ—he; tam—him; param puruṣham—the Supreme Divine Lord; upaiti—attains; divyam—divine

शब्दार्थ

प्रयाण-काले– मृत्यु के समय; मनसा– मन से; अचलेन– अचल, दृढ़; भक्त्या– भक्ति से; युक्तः– लगा हुआ; योग-बलेन– योग शक्ति के द्वारा; च– भी; एव– निश्चय ही; भ्रुवोः– दोनों भौहों के; मध्ये– मध्य में; प्राणम्– प्राण को; आवेश्य– स्थापित करे; सम्यक्– पूर्णतया; सः– वह; तम्– उस; परम्– दिव्य; पुरुषम्– भगवान् को; उपैति– प्राप्त करता है; दिव्यम्– दिव्य भगवद्धाम को |

Translation

One who, at the time of death, fixes his life air between the eyebrows and, by the strength of yoga, with an undeviating mind, engages himself in remembering the Supreme Lord in full devotion, will certainly attain to the Supreme Personality of Godhead.

अनुवाद

मृत्यु के समय जो व्यक्ति अपने प्राण को भौहों के मध्य स्थिर कर लेता है और योगशक्ति के द्वारा अविचलित मन से पूर्णभक्ति के साथ परमेश्र्वर के स्मरण में अपने को लगाता है, वह निश्चित रूप से भगवान् को प्राप्त होता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

In this verse it is clearly stated that at the time of death the mind must be fixed in devotion to the Supreme Personality of Godhead. For those practiced in yoga, it is recommended that they raise the life force between the eyebrows (to the ājñā-cakra). The practice of ṣaṭ-cakra-yoga, involving meditation on the six cakras, is suggested here. A pure devotee does not practice such yoga, but because he is always engaged in Kṛṣṇa consciousness, at death he can remember the Supreme Personality of Godhead by His grace. This is explained in verse 14.

The particular use of the word yoga-balena is significant in this verse because without practice of yoga – whether ṣaṭ-cakra-yoga or bhakti-yoga – one cannot come to this transcendental state of being at the time of death. One cannot suddenly remember the Supreme Lord at death; one must have practiced some yoga system, especially the system of bhakti-yoga. Since one’s mind at death is very disturbed, one should practice transcendence through yoga during one’s life.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

इस श्लोक में स्पष्ट किया गया है कि मृत्यु के समय मन को भगवान् की भक्ति में स्थिर करना चाहिए | जो लोग योगाभ्यास करते हैं उनके लिए संस्तुति की गई है कि वे प्राणों को भौहों के बीच (आज्ञा चक्र) में ले आयें | यहाँ पर षट्चक्रयोग के अभ्यास का प्रस्ताव है, जिसमें छः चक्रों पर ध्यान लगाया जाता है | परन्तु निरन्तर कृष्णभावनामृत में लीन रहने के कारण शुद्ध भक्त भगवत्कृपा से मृत्यु के समय योगाभ्यास के बिना भगवान् का स्मरण कर सकता है | इसकी व्याख्या चौदहवें श्लोक में की गई है |

इस श्लोक में योगबलेन शब्द का विशिष्ट प्रयोग महत्त्वपूर्ण है क्योंकि योग के अभाव में चाहे वह षट्चक्रयोग हो या भक्तियोग – मनुष्य कभी भी मृत्यु के समय इस दिव्य अवस्था (भाव) को प्राप्त नहीं होता | कोई भी मृत्यु के समय परमेश्र्वर का सहसा स्मरण नहीं कर पाता, उसे किसी न किसी योग का, विशेषतया भक्तियोग का अभ्यास होना चाहिए | चूँकि मृत्यु के समय मनुष्य का मन अत्यधिक विचलित रहता है, अतः अपने जीवन में मनुष्य को योग के माध्यम से अध्यात्म का अभ्यास करना चाहिए |

Notes By Kunal Gautam

Person should constantly practice yoga, as it will help at the time of death to get concentrated in remembering the lord to achieve him.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

व्यक्ति को लगातार योग का अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि इससे मृत्यु के समय भगवान को प्राप्त करने के लिए उन्हें याद करने में एकाग्र होने में मदद मिलेगी।