| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 11 | छन्द सँख्या : ११ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
यदक्षरं वेदविदो वदन्ति विशन्ति यद्यतयो वीतरागाः। यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये।।
Transliteration in English
yad akṣharaṁ veda-vido vadanti viśhanti yad yatayo vīta-rāgāḥ yad ichchhanto brahmacharyaṁ charanti tat te padaṁ saṅgraheṇa pravakṣhye
सरल लिप्यंतरण
यद-अक्षरं वेद-विदो वदन्ति विशन्ति यद्-यतयो वीत-रागाः यद-ईच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये
Word Meaning
yat—which; akṣharam—Imperishable; veda-vidaḥ—scholars of the Vedas; vadanti—describe; viśhanti—enter; yat—which; yatayaḥ—great ascetics; vīta-rāgāḥ—free from attachment; yat—which; ichchhantaḥ—desiring; brahmacharyam—celibacy; charanti—practice; tat—that; te—to you; padam—goal; saṅgraheṇa—briefly; pravakṣhye—I shall explainशब्दार्थ
यत्– जिस; अक्षरम्– अक्षर ॐ को; वेद-विदः– वेदों के ज्ञाता; वदन्ति– कहते हैं; विशन्ति– प्रवेश करते हैं; यत्– जिसमें; यतयः– बड़े-बड़े मुनि; वीत-रागाः– संन्यास-आश्रम में रहने वाले संन्यासी; यत्– जो; इच्छन्तः– इच्छा करने वाले; ब्रह्मचर्यम्– ब्रह्मचर्य का; चरन्ति– अभ्यास करते हैं; तत्– उस; ते– तुमको; पदम्– पद को; सङ्ग्रहेण– संक्षेप में; प्रवक्ष्ये– मैं बतलाउँगा |Translation
Persons who are learned in the Vedas, who utter oṁ-kāra, and who are great sages in the renounced order enter into Brahman. Desiring such perfection, one practices celibacy. I shall now briefly explain to you this process by which one may attain salvation.
अनुवाद
जो वेदों के ज्ञाता हैं, जो ओंकार का उच्चारण करते हैं और जो संन्यास आश्रम के बड़े-बड़े मुनि हैं, वे ब्रह्म में प्रवेश करते हैं | ऐसी सिद्धि की इच्छा करने वाले ब्रह्मचर्यव्रत का अभ्यास करते हैं | अब मैं तुम्हें वह विधि बताऊँगा, जिससे कोई भी व्यक्ति मुक्ति-लाभ कर सकता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
Lord Śrī Kṛṣṇa has recommended to Arjuna the practice of ṣaṭ-cakra-yoga, in which one places the air of life between the eyebrows. Taking it for granted that Arjuna might not know how to practice ṣaṭ-cakra-yoga, the Lord explains the process in the following verses. The Lord says that Brahman, although one without a second, has various manifestations and features. Especially for the impersonalists, the akṣara, or oṁ-kāra – the syllable oṁ – is identical with Brahman. Kṛṣṇa here explains the impersonal Brahman, into which the renounced order of sages enter.
In the Vedic system of knowledge, students, from the very beginning, are taught to vibrate oṁ and learn of the ultimate impersonal Brahman by living with the spiritual master in complete celibacy. In this way they realize two of Brahman’s features. This practice is very essential for the student’s advancement in spiritual life, but at the moment such brahmacārī (unmarried celibate) life is not at all possible. The social construction of the world has changed so much that there is no possibility of one’s practicing celibacy from the beginning of student life. Throughout the world there are many institutions for different departments of knowledge, but there is no recognized institution where students can be educated in the brahmacārī principles. Unless one practices celibacy, advancement in spiritual life is very difficult. Therefore Lord Caitanya has announced, according to the scriptural injunctions for this Age of Kali, that in this age no process of realizing the Supreme is possible except the chanting of the holy names of Lord Kṛṣṇa: Hare Kṛṣṇa, Hare Kṛṣṇa, Kṛṣṇa Kṛṣṇa, Hare Hare/ Hare Rāma, Hare Rāma, Rāma Rāma, Hare Hare.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
श्रीकृष्ण अर्जुन के लिए षट्चक्रयोग की विधि का अनुमोदन कर चुके हैं, जिसमें प्राण को भौहों के मध्य स्थिर करना होता है | यह मानकर कि हो सकता है अर्जुन को षट्चक्रयोग अभ्यास न आता हो, कृष्ण अगले श्लोकों में इसकी विधि बताते हैं | भगवान् कहते हैं कि ब्रह्म यद्यपि अद्वितीय है, किन्तु उसके अनेक स्वरूप होते हैं | विशेषतया निर्विशेषवादियों के लिए अक्षर या ओंकार ब्रह्म है | कृष्ण यहाँ पर निर्विशेष ब्रह्म के विषय में बता रहे हैं जिसमें संन्यासी प्रवेश करते हैं |
ज्ञान की वैदिक पद्धति में छात्रों को प्रारम्भ से गुरु के पास रहने से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करते हुए ओंकार का उच्चारण तथा परमनिर्विशेष ब्रह्म की शिक्षा दी जाती है | इस प्रकार वे ब्रह्म के दो स्वरूपों से परिचित होते हैं | यह प्रथा छात्रों के आध्यात्मिक जीवन के विकास के लिए आवश्यक है, किन्तु इस समय ऐसा ब्रह्मचर्य जीवन (अविवाहित जीवन) बिता पाना बिलकुल सम्भव नहीं है | विश्र्व का सामाजिक ढाँचा इतना बदल चुका है कि छात्र जीवन के प्रारम्भ से ब्रह्मचर्य जीवन बिताना संभव नहीं है | यद्यपि विश्र्व में ज्ञान की विभिन्न शाखाओं के लिए अनेक संस्थाएँ हैं, किन्तु ऐसी मान्यता प्राप्त एक भी संस्था नहीं है जहाँ ब्रह्मचर्य के सिद्धान्तों में शिक्षा प्रदान की जा सके | ब्रह्मचर्य के बिना आध्यात्मिक जीवन में उन्नति कर पाना अत्यन्त कठिन है | अतः इस कलियुग के लिए शास्त्रों के आदेशानुसार भगवान् चैतन्य ने घोषणा की है कि भगवान् कृष्ण के पवित्र नाम – हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे | हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे – के जप के अतिरिक्त परमेश्र्वर के साक्षात्कार का कोई अन्य उपाय नहीं है |
Notes By Kunal Gautam
Lord Kṛṣṇa will briefly explain in the next few verses the method of attaining salvation, which is known to the scholars of the Vedas and merges into Brahman through the path of devotion, and for which people practice celibacy.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
भगवान कृष्ण अगले कुछ छंदों में मोक्ष प्राप्त करने की विधि के बारे में संक्षेप में बताएंगे, जिसे वेदों के जानकार जानते हैं तथा भक्ति मार्ग से ब्रह्म में विलीन होते हैं, और जिसके लिए लोग ब्रह्मचर्य का अभ्यास करते हैं।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »