Chapter: 8 अध्याय : ८
Verse Number: 12 छन्द सँख्या : १२
Speaker: Kṛiṣhṇa वक्ता: कृष्ण

सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च। मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम्।।

Transliteration in English

sarva-dvārāṇi sanyamya mano hṛidi nirudhya cha mūrdhnyādhāyātmanaḥ prāṇam āsthito yoga-dhāraṇām

सरल लिप्यंतरण

सर्व-द्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च मूर्ध्न्या-अधायात्मनः प्राणम-अस्थितो योग-धारणाम्

Word Meaning

sarva-dvārāṇi—all gates; sanyamya—restraining; manaḥ—the mind; hṛidi—in the heart region; nirudhya—confining; cha—and; mūrdhni—in the head; ādhāya—establish; ātmanaḥ—of the self; prāṇam—the life breath; āsthitaḥ—situated (in); yoga-dhāraṇām—the yogic concentration

शब्दार्थ

सर्व-द्वाराणि– शरीर के समस्त द्वारों को; संयम्य– वश में करके; मनः– मन को; हृदि– हृदय में; निरुध्य– बन्द कर; च– भी; आधाय– स्थिर करके; आत्मनः– अपने; प्राणम्– प्राणावायु को; आस्थितः– स्थित; योग-धारणाम् – योग की स्थिति |

Translation

The yogic situation is that of detachment from all sensual engagements. Closing all the doors of the senses and fixing the mind on the heart and the life air at the top of the head, one establishes himself in yoga.

अनुवाद

समस्त ऐन्द्रिय क्रियाओं से विरक्ति को योग की स्थिति (योगधारणा) कहा जाता है | इन्द्रियों के समस्त द्वारों को बन्द करके तथा मन को हृदय में और प्राणवायु को सिर पर केन्द्रित करके मनुष्य अपने को योग में स्थापित करता है |

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

To practice yoga as suggested here, one first has to close the doors of all sense enjoyment. This practice is called pratyāhāra, or withdrawing the senses from the sense objects. The sense organs for acquiring knowledge – the eyes, ears, nose, tongue and touch – should be fully controlled and should not be allowed to engage in self-gratification. In this way the mind focuses on the Supersoul in the heart, and the life force is raised to the top of the head. In the Sixth Chapter this process is described in detail. But as mentioned before, this practice is not practical in this age. The best process is Kṛṣṇa consciousness. If one is always able to fix his mind on Kṛṣṇa in devotional service, it is very easy for him to remain in an undisturbed transcendental trance, or in samādhi.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

इस श्लोक में बताई गई विधि से योगाभ्यास के लिए सबसे पहले इन्द्रियभोग के सारे द्वार बन्द करने होते हैं | यह प्रत्याहार अथवा इन्द्रियविषयों से इन्द्रियों को हटाना कहलाता है | इसमें ज्ञानेन्द्रियों – नेत्र, कान, नाक, जीभ तथा स्पर्श को पूर्णतया वश में करके उन्हें इन्द्रियतृप्ति में लिप्त होने नहीं दिया जाता | इस प्रकार मन हृदय में स्थित परमात्मा पर केन्द्रित होता है और प्राणवायु को सर के ऊपर तक चढ़ाया जाता है | इसका विस्तृत वर्णन छठे अध्याय में हो चुका है | किन्तु जैसा कि पहले कहा जा चुका है अब यह विधि व्यावहारिक नहीं है | सबसे उत्तम विधि तो कृष्णभावनामृत है | यदि कोई भक्ति में अपने मन को कृष्ण में स्थिर करने में समर्थ होता है, तो उसके लिए अविचलित दिव्य समाधि में बने रहना सुगम हो जाता है |

Notes By Kunal Gautam

That person is said to be firm in yoga, who controls all his senses and mind. One who puts his heart and mind in the meditation of the Lord.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

वह व्यक्ति को योग में दृढ़ कहा जाता है, जो अपनी सभी इंद्रियों और मन पर नियंत्रण कर लेता है। जिसने अपना दिल और दिमाग प्रभु के ध्यान में लगा लेता हैं।