| Chapter: 8 | अध्याय : ८ |
| Verse Number: 25 | छन्द सँख्या : २५ |
| Speaker: Kṛiṣhṇa | वक्ता: कृष्ण |
धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम्। तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते।।
Transliteration in English
dhūmo rātris tathā kṛiṣhṇaḥ ṣhaṇ-māsā dakṣhiṇāyanam tatra chāndramasaṁ jyotir yogī prāpya nivartate
सरल लिप्यंतरण
धूमो रात्रिस् तथा कृष्णः षण् मासा दक्षिणायनम्। तत्र चान्द्र मसं ज्योतिर् योगी प्राप्य निवर् तते।।
Word Meaning
dhūmaḥ—smoke; rātriḥ—night; tathā—and; kṛiṣhṇaḥ—the dark fortnight of the moon; ṣhaṭ-māsāḥ—six months; dakṣhiṇa-ayanam—the sun’s southern course; tatra—there; chāndra-masam—lunar; jyotiḥ—light; yogī—a yogi; prāpya—attain; nivartate—comes back;शब्दार्थ
धूमः –धुआँ; रात्रिः –रात; तथा –और; कृष्णः –कृष्णपक्ष; षट्-मासाः –छहमास की अवधि; दक्षिण-अयणम् – जब सूर्य दक्षिण दिशा में रहता है; तत्र –वहाँ; चान्द्र-मसम् –चन्द्रलोक को; ज्योतिः –प्रकाश; योगी –योगी; प्राप्य –प्राप्त करके; निवर्तते –वापस आता है|Translation
The mystic who passes away from this world during the smoke, the night, the fortnight of the waning moon, or the six months when the sun passes to the south reaches the moon planet but again comes back.
अनुवाद
जो योगी धुएँ, रात्री, कृष्णपक्ष में या सूर्य के दक्षिणायन रहने के छह महीनों में दिवंगत होता है, वह चन्द्रलोक को जाता है, किन्तु वहाँ से पुनः (पृथ्वी पर) चला आता है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
In the Third Canto of Śrīmad-Bhāgavatam Kapila Muni mentions that those who are expert in fruitive activities and sacrificial methods on earth attain to the moon at death. These elevated souls live on the moon for about 10,000 years (by demigod calculations) and enjoy life by drinking soma-rasa. They eventually return to earth. This means that on the moon there are higher classes of living beings, though they may not be perceived by the gross senses.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
भागवत के तृतीय स्कंध में कपिल मुनि उल्लेख करते हैं कि जो लोग कर्मकाण्ड तथा यज्ञकाण्ड में निपुण हैं, वे मृत्यु होने पर चन्द्रलोक को प्राप्त करते हैं | ये महान आत्माएँ चन्द्रमा पर लगभग १० हजार वर्षों तक (देवों की गणना से) रहती हैं और सोमरस का पान करते हुए जीवन का आनन्द भोगती हैं | अन्ततोगत्वा वेपृथ्वीपर लौट आती हैं | इसका अर्थ यह हुआ कि चन्द्रमा में उच्चश्रेणी के प्राणी रहते हैं, भले ही हम अपनी स्थूल इन्द्रियों से उन्हें देख न सकें |
Notes By Kunal Gautam
In this verse Lord Kṛṣṇa says that the yogis who leave the body during the night, during the smoke, during the Krishna Paksha (Dark fortnight of Moon) and when the Sun is moving in southern hemisphere, they reach the moon world and return to the earth for the cycle of death and birth.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
इस श्लोक में भगवान कृष्ण कहते है की जो योगी रात में, धुएं के दौरान, कृष्णपक्ष तथा जब सूर्य दक्षिणारायण होने के दौरान शरीर छोड़ते हैं, वे चंद्र लोक को प्राप्त होते हैं और वापस पृथ्वी पर मृत्यु और जन्म के चक्र के लिए लौट आते हैं ।
« Prev Verse | पिछला छन्द