Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 32,33,34,35 छन्द सँख्या : ३२,३३,३४,३५
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

किं नो राज्येन गोविन्द किं भोगैर्जीवितेन वा। येषामर्थे काङ्क्षितं नो राज्यं भोगाः सुखानि च।।३२।। त इमेऽवस्थिता युद्धे प्राणांस्त्यक्त्वा धनानि च। आचार्याः पितरः पुत्रास्तथैव च पितामहाः।।३३।। मातुलाः श्र्वश्रुराः पौत्राः श्यालाः सम्बन्धिनस्तथा। एतान्न हन्तुमिच्छामि घ्नतोऽपि मधुसूदन।।३४।। अपि त्रैलोक्यराज्यस्य हेतोः किं नु महीकृते। निहत्य धार्तराष्ट्रान्नः का प्रीतिः स्याज्जनार्दन।।३५।।

Translation

O Govinda, of what avail to us are a kingdom, happiness or even life itself when all those for whom we may desire them are now arrayed on this battlefield? O Madhusūdana, when teachers, fathers, sons, grandfathers, maternal uncles, fathers-in-law, grandsons, brothers-in-law and other relatives are ready to give up their lives and properties and are standing before me, why should I wish to kill them, even though they might otherwise kill me? O maintainer of all living entities, I am not prepared to fight with them even in exchange for the three worlds, let alone this earth. What pleasure will we derive from killing the sons of Dhṛtarāṣṭra?

अनुवाद

हे गोविन्द! हमें राज्य, सुख अथवा इस जीवन से क्या लाभ! क्योंकि जिन सारे लोगों के लिए हम उन्हें चाहते हैं वे ही इस युद्धभूमि में खड़े हैं |

हे मधुसूदन! जब गुरुजन, पितृगण, पुत्रगण, पितामह, मामा, ससुर, पौत्रगण, साले तथा अन्य सारे सम्बन्धी अपना धन एवं प्राण देने के लिए तत्पर हैं और मेरे समक्ष खड़े हैं तो फिर मैं इन सबको क्यों मारना चाहूँगा, भले ही वे मुझे क्यों न मार डालें?

हे जीवों के पालक! मैं इन सबों से लड़ने को तैयार नहीं, भले ही बदले में मुझे तीनों लोक क्यों न मिलते हों, इस पृथ्वी की तो बात ही छोड़ दें | भला धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारकर हमें कौन सी प्रसन्नता मिलेगी?

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 36 छन्द सँख्या : ३६
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

पापमेवाश्रयेदस्मान्हत्वैतानाततायिनः। तस्मान्नार्हा वयं हन्तुं धार्तराष्ट्रान्स्वबान्धवान्। स्वजनं हि कथं हत्वा सुखिनः स्याम माधव।।

Translation

Sin will overcome us if we slay such aggressors. Therefore it is not proper for us to kill the sons of Dhṛtarāṣṭra and our friends. What should we gain, O Kṛṣṇa, husband of the goddess of fortune, and how could we be happy by killing our own kinsmen?

अनुवाद

यदि हम ऐसे आततायियों का वध करते हैं तो हम पर पाप चढ़ेगा, अतः यह उचित नहीं होगा कि हम धृतराष्ट्र के पुत्रों तथा उनके मित्रों का वध करें | हे लक्ष्मीपति कृष्ण! इससे हमें क्या लाभ होगा? और अपने ही कुटुम्बियों को मार कर हम किस प्रकार सुखी हो सकते हैं?

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 37,38 छन्द सँख्या : ३७,३८
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

यद्यप्येते न पश्यन्ति लोभोपहतचेतसः। कुलक्षयकृतं दोषं मित्रद्रोहे च पातकम्।।३७।। कथं न ज्ञेयमस्माभिः पापादस्मान्निवर्तितुम्। कुलक्षयकृतं दोषं प्रपश्यद्भिर्जनार्दन।।३८।।

Translation

O Janārdana, although these men, their hearts overtaken by greed, see no fault in killing one’s family or quarreling with friends, why should we, who can see the crime in destroying a family, engage in these acts of sin?

अनुवाद

हे जनार्दन! यद्यपि लोभ से अभिभूत चित्त वाले ये लोग अपने परिवार को मारने या अपने मित्रों से द्रोह करने में कोई दोष नहीं देखते किन्तु हम लोग, जो परिवार के विनष्ट करने में अपराध देख सकते हैं, ऐसे पापकर्मों में क्यों प्रवृत्त हों?

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 39 छन्द सँख्या : ३९
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

कुलक्षये प्रणश्यन्ति कुलधर्माः सनातनाः। धर्मे नष्टे कुलं कृत्स्नमधर्मोऽभिभवत्युत।।

Translation

With the destruction of the dynasty, the eternal family tradition is vanquished, and thus the rest of the family becomes involved in irreligion.

अनुवाद

कुल का नाश होने पर सनातन कुल-परम्परा नष्ट हो जाती है और इस तरह शेष कुल भी अधर्म में प्रवृत्त हो जाता है |

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 40 छन्द सँख्या : ४०
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

अधर्माभिभवात्कृष्ण प्रदुष्यन्ति कुलस्त्रियः। स्त्रीषु दुष्टासु वार्ष्णेय जायते वर्णसङ्करः।।

Translation

When irreligion is prominent in the family, O Kṛṣṇa, the women of the family become polluted, and from the degradation of womanhood, O descendant of Vṛṣṇi, comes unwanted progeny.

अनुवाद

हे कृष्ण! जब कुल में अधर्म प्रमुख हो जाता है तो कुल की स्त्रियाँ दूषित हो जाती हैं और स्त्रीत्व के पतन से हे वृष्णिवंशी! अवांछित सन्तानें उत्पन्न होती हैं।

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 41 छन्द सँख्या : ४१
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

सङ्करो नरकायैव कुलघ्नानां कुलस्य च। पतन्ति पितरो ह्येषां लुप्तपिण्डोदकक्रियाः।।

Translation

An increase of unwanted population certainly causes hellish life both for the family and for those who destroy the family tradition. The ancestors of such corrupt families fall down, because the performances for offering them food and water are entirely stopped.

अनुवाद

अवांछित सन्तानों की वृद्धि से निश्चय ही परिवार के लिए तथा पारिवारिक परम्परा को विनष्ट करने वालों के लिए नारकीय जीवन उत्पन्न होता है | ऐसे पतित कुलों के पुरखे (पितर लोग) गिर जाते हैं क्योंकि उन्हें जल तथा पिण्ड दान देने की क्रियाएँ समाप्त हो जाती हैं |

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 42 छन्द सँख्या : ४२
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

दोषैरेतैः कुलघ्नानां वर्णसङ्करकारकैः। उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः।।

Translation

By the evil deeds of those who destroy the family tradition and thus give rise to unwanted children, all kinds of community projects and family welfare activities are devastated.

अनुवाद

जो लोग कुल-परम्परा को विनष्ट करते हैं और इस तरह अवांछित सन्तानों को जन्म देते हैं उनके दुष्कर्मों से समस्त प्रकार की सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य विनष्ट हो जाते हैं |

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 43 छन्द सँख्या : ४३
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

उत्सन्नकुलधर्माणां मनुष्याणां जनार्दन। नरकेऽनियतं वासो भवतीत्यनुशुश्रुम।।

Translation

O Kṛṣṇa, maintainer of the people, I have heard by disciplic succession that those whose family traditions are destroyed dwell always in hell.

अनुवाद

हे प्रजापालक कृष्ण! मैनें गुरु-परम्परा से सुना है कि जो लोग कुल-धर्म का विनाश करते हैं, वे सदैव नरक में वास करते हैं |

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 44 छन्द सँख्या : ४४
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

अहो बत महत्पापं कर्तुं व्यवसिता वयम्। यद्राज्यसुखलोभेन हन्तुं स्वजनमुद्यताः।।

Translation

Alas, how strange it is that we are preparing to commit greatly sinful acts. Driven by the desire to enjoy royal happiness, we are intent on killing our own kinsmen.

अनुवाद

ओह! कितने आश्चर्य की बात है कि हम सब जघन्य पापकर्म करने के लिए उद्यत हो रहे हैं | राज्यसुख भोगने कि इच्छा से प्रेरित होकर हम अपने सम्बन्धियों को मारने पर तुले हैं |

Read More | और पढ़े

Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 45 छन्द सँख्या : ४५
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

यदि मामप्रतीकारमशस्त्रं शस्त्रपाणयः। धार्तराष्ट्रा रणे हन्युस्तन्मे क्षेमतरं भवेत्।।

Translation

Better for me if the sons of Dhṛtarāṣṭra, weapons in hand, were to kill me unarmed and unresisting on the battlefield.

अनुवाद

यदि शस्त्रधारी धृतराष्ट्र के पुत्र मुझ निहत्थे तथा रणभूमि में प्रतिरोध न करने वाले को मारें, तो यह मेरे लिए श्रेयस्कर होगा ।

Read More | और पढ़े