Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 11 छन्द सँख्या : ११
Speaker: Sañjaya वक्ता: सञ्जय

अयनेषु च सर्वेषु यथाभागमवस्थिताः। भीष्ममेवाभिरक्षन्तु भवन्तः सर्व एव हि।।

Transliteration in English

ayaneṣhu cha sarveṣhu yathā-bhāgamavasthitāḥ bhīṣhmamevābhirakṣhantu bhavantaḥ sarva eva hi

सरल लिप्यंतरण

अयनेषु च सर्वेषु यथा-भागम-अवस्थिता: भीष्म-मेव-अभिरक्षन्तु भवंत: सर्व एव हि

Word Meaning

ayaneṣhu—at the strategic points; cha—also; sarveṣhu—all; yathā-bhāgam—in respective position; avasthitāḥ—situated; bhīṣhmam—to Grandsire Bheeshma; eva—only; abhirakṣhantu—defend; bhavantaḥ—you; sarve—all; eva hi—even as

शब्दार्थ

अयनेषु - मोर्चों में; च - भी; सर्वेषु - सर्वत्र; यथा-भागम् - अपने-अपने स्थानों पर; अवस्थिताः - स्थित; भीष्मम् - भीष्म पितामह की; एव - निश्चय ही; अभिरक्षन्तु - सहायता करनी चाहिए; भवन्तः - आप; सर्वे - सब के सब; एव हि - निश्चय ही ।

Translation

All of you must now give full support to Grandfather Bhīṣma, as you stand at your respective strategic points of entrance into the phalanx of the army.

अनुवाद

अतएव सैन्यव्यूह में अपने-अपने मोर्चों पर खड़े रहकर आप सभी भीष्म पितामह को पूरी-पूरी सहायता दें ।

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Duryodhana, after praising the prowess of Bhīṣma, further considered that others might think that they had been considered less important, so in his usual diplomatic way, he tried to adjust the situation in the above words. He emphasized that Bhīṣmadeva was undoubtedly the greatest hero, but he was an old man, so everyone must especially think of his protection from all sides. He might become engaged in the fight, and the enemy might take advantage of his full engagement on one side. Therefore, it was important that other heroes not leave their strategic positions and allow the enemy to break the phalanx.

Duryodhana clearly felt that the victory of the Kurus depended on the presence of Bhīṣmadeva. He was confident of the full support of Bhīṣmadeva and Droṇācārya in the battle because he well knew that they did not even speak a word when Arjuna’s wife Draupadī, in her helpless condition, had appealed to them for justice while she was being forced to appear naked in the presence of all the great generals in the assembly. Although he knew that the two generals had some sort of affection for the Pāṇḍavas, he hoped that these generals would now completely give it up, as they had done during the gambling performances.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

भीष्म पितामह के शौर्य की प्रशंसा करने के बाद दुर्योधन ने सोचा की कहीं अन्य योद्धा यह न समझ लें कि उन्हें कम महत्त्व दिया जा रहा है अतः दुर्योधन ने अपने सहज कुटनीतिक ढंग से स्थिति सँभालने के उद्देश्य से उपर्युक्त शब्द कहें । उसने बलपूर्वक कहा कि भीष्मदेव निस्सन्देह महानतम योद्धा हैं किन्तु अब वे वृद्ध हो चुके हैं अतः प्रत्येक सैनिक को चाहिए की चारों ओर से उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे | हो सकता है कि किसी एक दिशा में युद्ध करने में लग जायँ ओर शत्रु इस व्यस्तता का लाभ उठा ले | अतः यह आवश्यक है कि अन्य योद्धा मोर्चों पर अपनी-अपनी स्त्गीती पर अडिग रहें और शत्रु को व्यूह न तोड़ने दें |

दुर्योधन को पूर्ण विश्र्वास था कि कुरुओं की विजय भीष्मदेव कि उपस्थिति पर निर्भर है | उसे युद्ध में भीष्मदेव तथा द्रोणाचार्य के पूर्ण सहयोग कि आशा थी क्योंकि वह अच्छी तरह जानता था कि इन दोनों ने उस समय एक शब्द भी नहीं कहा था जब अर्जुन कि पत्नी द्रोपदी को असहायावस्था में भरी सभा में नग्न किया जा रहा था और जब उसने उनसे न्याय की भीख माँगी थी | वह जानते हुए भी इन दोनों सेनापतियों के मन में पाण्डवों के लिए स्नेह था, दुर्योधन को आशा थी कि वे इस स्नेह को उसी तरह त्याग देंगे जिस तरह उन्होंने द्यूत-क्रीड़ा के अवसर पर किया था |

Notes By Kunal Gautam

Duryodhana was confident about his victory due to presence of Bhīṣmadeva. To motivate other people, he has diplomatically adjusted the situation by asking others to protect Bhīṣmadeva.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

दुर्योधन अपनी जीत के प्रति भीष्म पितामह के होने के कारण आश्वस्थ था। अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए उसने कुटनीतिक ढंग से स्तिथि को सँभाला और उनको भीष्म पितामह की रक्षा करने के लिए बोला।