Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 2 छन्द सँख्या : २
Speaker: Sañjaya वक्ता: सञ्जय

सञ्जय उवाच दृष्ट्वा तु पाण्डवानीकं व्यूढं दुर्योधनस्तदा। आचार्यमुपसङ्गम्य राजा वचनमब्रवीत्।।

Transliteration in English

sañjaya uvācha dṛiṣhṭvā tu pāṇḍavānīkaṁ vyūḍhaṁ duryodhanastadā āchāryamupasaṅgamya rājā vachanamabravīt

सरल लिप्यंतरण

संजय ऊवाच दृष्टवा तु पांडवा नीकम व्यूढम दुर्योधन स्तदा आचार्य मु पसंगमय राजा वचनम ब्रवित

Word Meaning

sanjayaḥ uvācha—Sanjay said; dṛiṣhṭvā—on observing; tu—but; pāṇḍava-anīkam—the Pandava army; vyūḍham—standing in a military formation; duryodhanaḥ—King Duryodhan; tadā—then; āchāryam—teacher; upasaṅgamya—approached; rājā—the king; vachanam—words; abravīt—spoke

शब्दार्थ

सञ्जयः उवाच - संजय ने कहा; दृष्ट्वा - देखकर; तु - लेकिन; पाण्डव-अनीकम् - पाण्डवों की सेना को; व्यूढम् - व्यूहरचना को; दुर्योधनः - राजा दुर्योधन ने; तदा - उस समय; आचार्यम् - शिक्षक, गुरु के; उपसङ्गम्य - पास जाकर; राजा - राजा ; वचनम् - शब्द; अब्रवीत् - कहा;

Translation

Sañjaya said: O King, after looking over the army arranged in military formation by the sons of Pāṇḍu, King Duryodhana went to his teacher and spoke the following words.

अनुवाद

संजय ने कहा – हे राजन! पाण्डुपुत्रों द्वारा सेना की व्यूहरचना देखकर राजा दुर्योधन अपने गुरु के पास गया और उसने ये शब्द कहे ।

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Dhṛtarāṣṭra was blind from birth. Unfortunately, he was also bereft of spiritual vision. He knew very well that his sons were equally blind in the matter of religion, and he was sure that they could never reach an understanding with the Pāṇḍavas, who were all pious since birth. Still he was doubtful about the influence of the place of pilgrimage, and Sañjaya could understand his motive in asking about the situation on the battlefield. Sañjaya wanted, therefore, to encourage the despondent king and thus assured him that his sons were not going to make any sort of compromise under the influence of the holy place. Sañjaya therefore informed the king that his son, Duryodhana, after seeing the military force of the Pāṇḍavas, at once went to the commander in chief, Droṇācārya, to inform him of the real position. Although Duryodhana is mentioned as the king, he still had to go to the commander on account of the seriousness of the situation. He was therefore quite fit to be a politician. But Duryodhana’s diplomatic veneer could not disguise the fear he felt when he saw the military arrangement of the Pāṇḍavas.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

धृतराष्ट्र जन्म से अन्धा था । दुर्भाग्यवश वह आध्यात्मिक दृष्टि से भी वंचित था । वह यह भी जानता था की उसी के समान उसके पुत्र भी धर्म के मामले में अंधे हैं और उसे विश्र्वास था कि वे पाण्डवों के साथ कभी भी समझौता नहीं कर पायेंगें क्योंकि पाँचो पाण्डव जन्म से ही पवित्र थे । फिर भी उसे तीर्थस्थल के प्रभाव के विषय में सन्देह था । इसीलिए संजय युद्धभूमि की स्थिति के विषय में उसके प्रश्न के मंतव्य को समझ गया । अतः वह निराश राजा को प्रॊत्साहित करना चाह रहा था । उसने उसे विश्र्वास दिलाया कि उसके पुत्र पवित्र स्थान के प्रभाव में आकर किसी प्रकार का समझौता करने नहीं जा रहे हैं । उसने राजा को बताया कि उसका पुत्र दुर्योधन पाण्डवों की सेना को देखकर तुरन्त अपने सेनापति द्रोणाचार्य को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने गया । यद्यपि दुर्योधन को राजा कह कर सम्बोधित किया गया है तो भी स्थिति की गम्भीरता के कारण उसे सेनापति के पास जाना पड़ा । अतएव दुर्योधन राजनीतिज्ञ बनने के लिए सर्वथा उपयुक्त था । किन्तु जब उसने पाण्डवों की व्यूहरचना देखी तो उसका यह कूटनीतिक व्यवहार उसके भय को छिपा न पाया ।

Notes By Kunal Gautam

Sañjaya, performing his duties, started informing about situation about the battle field of Kurukshetra to Dhṛtarāṣṭra. In this verse we can see that Duryodhana was unable to hide his fear about military arrangements by Pāṇḍavas and hence went to his teacher, Droṇācārya.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

संजय, कर्तव्य पालन/निर्वाहन करते हुए कुरुक्षेत्र युद्धस्थल की स्तिथि धृतराष्ट्र को बताते हैं। इस पद्य में हम देख सकते हैं की कैसे पांडवो की व्यूह रचना देख कर दुर्योधन अपने गुरु द्रोणाचार्य के पास जाते है। इस से दुर्योधन के भय का आभाष होता हैं।