| Chapter: 1 | अध्याय : १ |
| Verse Number: 29 | छन्द सँख्या : २९ |
| Speaker: Arjuna | वक्ता: अर्जुन |
वेपथुश्च शरीरे मे रोमहर्षश्च जायते। गाण्डीवं स्रंसते हस्तात्त्वक्चैव परिदह्यते।।
Transliteration in English
vepathuśh cha śharīre me roma-harṣhaśh cha jāyate gäëòévaà sraàsate hastät tvak caiva paridahyate
सरल लिप्यंतरण
वेप-थु-श्-च शरीरे मे रोम-हर्ष-श्-च जायते गाण्डीवं स्रं-सते हस्ता-त्त्वक्-चैव परिदह्यते
Word Meaning
vepathuḥ—shuddering; cha—and; śharīre—on the body; me—my; roma-harṣhaḥ—standing of bodily hair on end; cha—also; jāyate—is happening; gäëòévam—the bow of Arjuna; sraàsate—is slipping; hastät—from the hand; tvak—skin; ca—also; eva—certainly; paridahyate—is burning.शब्दार्थ
वेपथुः – शरीर का कम्पन; च – भी; शरीरे – शरीर में; मे – मेरे; रोम-हर्ष – रोमांच; च – भी; जायते – उत्पन्न हो रहा है; गाण्डीवम् – अर्जुन का धनुष; गाण्डीव; स्त्रंसते – छूट या सरक रहा है; हस्तात् – हाथ से; त्वक् – त्वचा; च – भी; एव – निश्चय ही; परिदह्यते – जल रही है |Translation
My whole body is trembling, my hair is standing on end, my bow Gāṇḍīva is slipping from my hand, and my skin is burning.
अनुवाद
मेरा सारा शरीर काँप रहा है, मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं, मेरा गाण्डीव धनुष मेरे हाथ से सरक रहा है और मेरी त्वचा जल रही है |
Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda
There are two kinds of trembling of the body, and two kinds of standings of the hair on end. Such phenomena occur either in great spiritual ecstasy or out of great fear under material conditions. There is no fear in transcendental realization. Arjuna’s symptoms in this situation are out of material fear – namely, loss of life. This is evident from other symptoms also; he became so impatient that his famous bow Gāṇḍīva was slipping from his hands, and, because his heart was burning within him, he was feeling a burning sensation of the skin. All these are due to a material conception of life.
अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या
शरीर में दो प्रकार का कम्पन होता है और रोंगटे भी दो प्रकार से खड़े होते हैं | ऐसा या तो आध्यात्मिक परमानन्द के समय या भौतिक परिस्थितियों में अत्यधिक भय उत्पन्न होने पर होता है | दिव्य साक्षात्कार में कोई भय नहीं होता | इस अवस्था में अर्जुन के जो लक्षण हैं वे भौतिक भय अर्थात् जीवन कि हानि के कारण हैं | अन्य लक्षणो से भी यह स्पष्ट है; वह इतना अधीर हो गया कि उसका विख्यात धनुष गाण्डीव उसके हाथों से सरक रहा था और उसकी त्वचा में जलन उत्पन्न हो रही थी | ये सब लक्षण देहात्मबुद्धि से जन्य हैं |
Notes By Kunal Gautam
The emotional roller coaster happening inside the mind of Arjuna shows the attachment towards his relatives.
कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी
अर्जुन के मन के भीतर हो रहा भावनात्मक उतार चढ़ाव अपने रिश्तेदारों के प्रति लगाव को दर्शाता है।
« Prev Verse | पिछला छन्द Next Verse | अगला छन्द »