Chapter: 1 अध्याय : १
Verse Number: 31 छन्द सँख्या : ३१
Speaker: Arjuna वक्ता: अर्जुन

न च श्रेयोऽनुपश्यामि हत्वा स्वजनमाहवे। न काङ्क्षे विजयं कृष्ण न च राज्यं सुखानि च।।

Transliteration in English

na cha śhreyo ’nupaśhyāmi hatvā sva-janam āhave na kāṅkṣhe vijayaṁ kṛiṣhṇa na cha rājyaṁ sukhāni cha

सरल लिप्यंतरण

न च श्रेयोओ -नु-पश्यामि हत्वा स्वजनम-आहवे न काङ्क्षे विजयं कृष्ण न च राज्यं सुखानि च

Word Meaning

na—not; cha—also; śhreyaḥ—good; anupaśhyāmi—I foresee; hatvā—from killing; sva-janam—kinsmen; āhave—in battle; na—nor; kāṅkṣhe—do I desire; vijayam—victory; kṛiṣhṇa—Krishna; na—nor; cha—as well; rājyam—kingdom; sukhāni—happiness; cha—also.

शब्दार्थ

न – न तो; च – भी; श्रेयः – कल्याण; अनुपश्यामि – पहले से देख रहा हूँ; हत्वा – मार कर; स्वजनम् – अपने सम्बन्धियों को; आहवे – युद्ध में; न – न तो; काङक्षे – आकांक्षा करता हूँ; विजयम् – विजय; कृष्ण – हे कृष्ण; न – न तो; च – भी; सुखानि – उसका सुख; च – भी।

Translation

I do not see how any good can come from killing my own kinsmen in this battle, nor can I, my dear Kṛṣṇa, desire any subsequent victory, kingdom or happiness.

अनुवाद

हे कृष्ण! इस युद्ध में अपने ही स्वजनों का वध करने से न तो मुझे कोई अच्छाई दिखती है और न, मैं उससे किसी प्रकार कि विजय, राज्य या सुख की इच्छा रखता हूँ।

Purport by H.G. Abhay Charanaravinda Bhaktivedanta Swami Śrīla Prabhupāda

Without knowing that one’s self-interest is in Viṣṇu (or Kṛṣṇa), conditioned souls are attracted by bodily relationships, hoping to be happy in such situations. In such a blind conception of life, they forget even the causes of material happiness. Arjuna appears to have even forgotten the moral codes for a kṣatriya. It is said that two kinds of men, namely the kṣatriya who dies directly in front of the battlefield under Kṛṣṇa’s personal orders and the person in the renounced order of life who is absolutely devoted to spiritual culture, are eligible to enter into the sun globe, which is so powerful and dazzling. Arjuna is reluctant even to kill his enemies, let alone his relatives. He thinks that by killing his kinsmen there would be no happiness in his life, and therefore he is not willing to fight, just as a person who does not feel hunger is not inclined to cook. He has now decided to go into the forest and live a secluded life in frustration. But as a kṣatriya, he requires a kingdom for his subsistence, because the kṣatriyas cannot engage themselves in any other occupation. But Arjuna has no kingdom. Arjuna’s sole opportunity for gaining a kingdom lies in fighting with his cousins and brothers and reclaiming the kingdom inherited from his father, which he does not like to do. Therefore he considers himself fit to go to the forest to live a secluded life of frustration.

अभयचरणारविंद भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद द्वारा व्याख्या

यह जाने बिना कि मनुष्य का स्वार्थ विष्णु (या कृष्ण) में है सारे बद्धजीव शारीरिक सम्बन्धों के प्रति यह सोच कर आकर्षित होने हैं कि वे ऐसी परिस्थितियों में प्रसन्न रहेंगे | ऐसी देहात्मबुद्धि के कारण वे भौतिक सुख के कारणों को भी भूल जाते हैं | अर्जुन तो क्षत्रिय का नैतिक धर्म भी भूल गया था | कहा जाता है कि दो प्रकार के मनुष्य परम शक्तिशाली तथा जाज्वल्यमान सूर्यमण्डल में प्रवेश करने के योग्य होते हैं | ये हैं – एक तो क्षत्रिय जो कृष्ण की आज्ञा से युद्ध में मरता है तथा दूसरा संन्यासी जो आध्यात्मिक अनुशीलन में लगा रहता है | अर्जुन अपने शत्रुओं को भी मारने से विमुख हो रहा है – अपने सम्बन्धियों कि बात तो छोड़ दें | वह सोचता है कि स्वजनों को मारने से उसे जीवन में सुख नहीं मिल सकेगा , अतः वह लड़ने के लिए इच्छुक नहीं है, जिस प्रकार कि भूख न लगने पर कोई भोजन बनाने को तैयार नहीं होता | उसने तो वन जाने का निश्चय कर लिया है जहाँ वह एकांत में निराशापूर्ण जीवन काट सके | किन्तु क्षत्रिय होने के नाते उसे अपने जीवननिर्वाह के लिए राज्य चाहिए क्योंकि क्षत्रिय कोई अन्य कार्य नहीं कर सकता | किन्तु अर्जुन के पास राज्य कहाँ है? उसके लिए तो राज्य प्राप्त करने का एकमात्र अवसर है कि अपने बन्धु-बान्धवों से लड़कर अपने पिता के राज्य का उत्तराधिकार प्राप्त करे जिसे वह करना नहीं चाह रहा है | इसीलिए वह अपने को जंगल में एकान्तवास करके निराशा का एकांत जीवन बिताने के योग्य समझता है।

Notes By Kunal Gautam

Even though the Dhṛtarāṣṭra didn’t considered the Pāṇḍavas his own, we can see compassionate nature of Arjuna. The Dhṛtarāṣṭra’s son repeatedly tried to kill Pāṇḍavas(Like burning in lac house), the Arjuna was not in favor of war.

कुणाल गौतम द्वारा टिप्पणी

भले ही धृतराष्ट्र ने पांडवों को अपना नहीं माना, हम अर्जुन के दयालु स्वभाव को देख सकते हैं। धृतराष्ट्र के पुत्र ने बार-बार पांडवों को मारने की कोशिश की (लाख के घर में जलाने इत्यादि), अर्जुन युद्ध के पक्ष में नहीं था।